आगरा: आगरा के शाहगंज क्षेत्र में ऋषि मार्ग पर शुक्रवार शाम तकरीबन 4:45 बजे एक अधिवक्ता पर बाइक सवार हमलावरों ने हमला बोल दिया. उनको निशाना बनाते हुए एक के बाद एक चार गोलियां चलाईं. अधिवक्ता स्कूटी से घर जा रहे थे, जबकि हमलावर दो बाइक पर पांच थे.
अधिवक्ता ने स्कूटर रोक दिया और एक एक ठेले और टोरंट के बॉक्स के पीछे छिप कर किसी तरह अपनी जान बचाई. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई. मौके से दो खोखे बरामद हुए हैं. घटना के पीछे रंजिश बताई गई है. पुलिस जांच कर रही है. इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई.
12 बी, चाणक्यपुरी निवासी राम सारस्वत पुत्र सुरेश चंद्र सारस्वत तहसील में अधिवक्ता हैं. उन्होंने बताया कि वह स्कूटर पर तहसील से अपने घर लौट रहे थे. ऋषि मार्ग पर गार्गी अस्पताल से आगे निकलते ही उन्हें लगा कि दो बाइक पीछे चल रही हैं.
राम कुछ समझ पाते, उससे पहले ही एक बाइक पर सवार दो हमलावरों में से एक ने पिस्टल से गोली चलाना शुरू कर दिया. पहली गोली उनके पास से निकल गई. उन्होंने किसी तरह अपना स्कूटर रोका. इसके बाद एक ठेले और टोरंट के बॉक्स के पीछे छिप गए. दस मीटर दूर से हमलावर तीन और गोली चलाने के बाद मानस नगर की तरफ भाग गए.
राम सारस्वत के मुताबिक उनका घर शाहगंज में भी है. वर्ष 2018 में राम के ऊपर घर के पास हमला हुआ था, सिर पर प्रहार किया गया था, तब शाहगंज निवासी शाहिद वेग सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज कराया था. इसी मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है. इस बार भी हमले में शाहिद वेग, आसिफ वेग, सारिक, अनस और वीपी शामिल हैं. यह भी पढ़ें:
Schools Reopening: इन 4 राज्यों में आंशिक तौर पर खुलेंगे स्कूल, दिल्ली में 5 अक्टूबर तक रहेंगे बंद
