एक्सप्लोरर

UP Politics: पुलिस एक्शन के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे अब्बास अंसारी, HC ने यूपी सरकार से मांगा जवाब

Prayagraj News: सुभासपा के विधायक और जेल में बंद अब्बास अंसारी ने गाजीपुर पुलिस द्वारा की गई एक कार्रवाई पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख किया है. उन्होंने याचिका दाखिल कर दी है.

Allahabad High Court: जेल में बंद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक अब्बास अंसारी ने गाजीपुर पुलिस द्वारा हिस्ट्रीशीट खोले जाने को चुनौती दी है. सुभासपा विधायक ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर चुनौती दी है. अब्बास अंसारी की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने यूपी सरकार से जवाब तलब किया है. 

हाईकोर्ट ने इस मामले में यूपी सरकार से तीन हफ्ते में जवाब दाखिल करने के लिए कहा है. अब्बास अंसारी के वकीलों को यूपी सरकार के जवाब पर अपना री-ज्वाइंडर दाखिल करने के लिए दो हफ्तों की मोहलत दी गई है. हाईकोर्ट अब इस मामले में 20 जुलाई को अगली सुनवाई करेगा. अब्बास अंसारी की तरफ से कोर्ट में उनके अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय ने अपनी दलीलें पेश की हैं. उनकी ओर कहा गया कि अब्बास अंसारी की हिस्ट्रीशीट खोले जाने का फैसला उचित नहीं है.

Lok Sabha Election 2024: गाजीपुर से BJP और BSP को कौन देगा टक्कर? हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी निगाहें

वकील ने रखी ये दलीलें
विधायक के वकील ने कहा कि अब्बास अंसारी जनता द्वारा चुने गए विधायक हैं. हिस्ट्रीशीट खोले जाने से उनकी छवि धूमिल हुई है. गाजीपुर के जिस मोहम्मदाबाद थाने में हिस्ट्री शीट खोली गई है, वहां उनके खिलाफ एक भी मुकदमा दर्ज नहीं है. अब्बास अंसारी की हिस्ट्री शीट दिसंबर 2022 में खोली गई थी. 

हालांकि इस बात की जानकारी उन्हें कुछ दिन पहले ही हुई है. जानकारी होने पर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. यूपी सरकार की तरफ से अपर महाधिवक्ता पीसी श्रीवास्तव कोर्ट में पेश हुए. वहीं इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में जस्टिस सिद्धार्थ और जस्टिस अजहर हुसैन इदरीसी की डिवीजन बेंच में हुई.

बता दें कि अब्बास अंसारी अभी कासगंज जेल में बंद हैं. बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वह मृत पिता मुख्तार अंसारी के फातिहा में शामिल होने गए थे. इससे पहले मुख्तार अंसारी की मौत बांदा जेल में हो गई थी. उनकी मौत के बाद तमाम तरह के सवाल विपक्षी दलों ने उठाए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sydney Beach Shooting: ऑस्ट्रेलिया में यहूदी फेस्टिवल के दौरान बीच पर अंधाधुंध फायरिंग, 10 की मौत; हजारों की संख्या में मौजूद थे लोग
ऑस्ट्रेलिया में यहूदी फेस्टिवल के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, 10 की मौत; हजारों की संख्या में मौजूद थे लोग
'मेरा लक्ष्य राज करना नहीं बल्कि...', UP बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी की पहली प्रतिक्रिया
UP बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
एशिया कप में टीम इंडिया की बंपर जीत, पाकिस्तान को 90 रनों से रौंदा; सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की
एशिया कप में टीम इंडिया की बंपर जीत, पाकिस्तान को 90 रनों से रौंदा; सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की
New BJP President: नितिन नबीन होंगे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने कर दिया ऐलान
नितिन नबीन होंगे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने कर दिया ऐलान

वीडियोज

Mahadangal: वोट चोरी या कांग्रेस की सीनाजोरी? | Vote Chori | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress
Sydney Beach Attack: सिडनी में आतंकी हमला! | Khabar Gawah Hai | Australia Police | ABP News
Messi India Tour: India Tour पर Messi का सफर विवादों में, Kolkata से Mumbai तक हंगामा |ABPLIVE
Congress In Ramlila Miadan: PM मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने किया महा पाप! | Vote Chori
Syria में ISIS का American ठिकानों पर हमला, Donald Trump ने कड़ा जवाब देने की दी चेतावनी ! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sydney Beach Shooting: ऑस्ट्रेलिया में यहूदी फेस्टिवल के दौरान बीच पर अंधाधुंध फायरिंग, 10 की मौत; हजारों की संख्या में मौजूद थे लोग
ऑस्ट्रेलिया में यहूदी फेस्टिवल के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, 10 की मौत; हजारों की संख्या में मौजूद थे लोग
'मेरा लक्ष्य राज करना नहीं बल्कि...', UP बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी की पहली प्रतिक्रिया
UP बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
एशिया कप में टीम इंडिया की बंपर जीत, पाकिस्तान को 90 रनों से रौंदा; सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की
एशिया कप में टीम इंडिया की बंपर जीत, पाकिस्तान को 90 रनों से रौंदा; सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की
New BJP President: नितिन नबीन होंगे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने कर दिया ऐलान
नितिन नबीन होंगे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने कर दिया ऐलान
Akhanda 2 Box Office Collection Day 3: 'धुरंधर' के आगे तांडव मचा रही 'अखंडा 2', तीन दिन में ही वसूला इतना बजट
'धुरंधर' के आगे तांडव मचा रही 'अखंडा 2', तीन दिन में ही वसूला इतना बजट
Video: रोहतक की वायरल दादी ने मचाया धमाल, महिला संगीत में अपने ठुमकों से उड़ाया गर्दा- वीडियो वायरल
रोहतक की वायरल दादी ने मचाया धमाल, महिला संगीत में अपने ठुमकों से उड़ाया गर्दा- वीडियो वायरल
2047 तक दोबारा 'विश्व गुरु' बन जाएगा भारत, ज्ञान के केंद्र में पढ़ने के लिए तरसेंगे दुनियाभर के लोग
2047 तक दोबारा 'विश्व गुरु' बन जाएगा भारत, ज्ञान के केंद्र में पढ़ने के लिए तरसेंगे दुनियाभर के लोग
ठंड में भी जरूरी है रूम में वेंटीलेशन, दिनभर बंद रखते हैं खिड़की-दरवाजे तो हो जाएगी ये प्रॉब्लम
ठंड में भी जरूरी है रूम में वेंटीलेशन, दिनभर बंद रखते हैं खिड़की-दरवाजे तो हो जाएगी ये प्रॉब्लम
Embed widget