रायबरेली. लालगंज थाना इलाके के बाजपेयीपुर गांव में एक जंगली जानवर का कहर देखने को मिला है. यहां घर के बाहर सो रहे गांववालों पर जंगली जानवर ने अचानक हमला बोल दिया. जानवर के हमले के बाद गांव में लोगों की चीख-पुकार मच गई. हमले में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य अस्पताल पहुंचाया. जहां सभी लोगों का इलाज चल रहा है. वहीं चार लोगों की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
गांव में दहशत का माहौल ग्रामीणों ने बताया कि सभी लोग घर के बाहर सो रहे थे. तभी अचानक किसी जानवर ने अचानक हमला कर दिया. जानवर के हमले के बाद गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी गांव में वन विभाग की कोई टीम नहीं पहुंची.
कुछ ग्रामीणों का कहना है कि ये हमला जंगली सुअर ने किया है. इस हमले में किसी के सर तो किसी के चेहरे पर चोट आई हैं.
ये भी पढ़ें:
