नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. शनिवार को कोरोना संक्रमण के 72 नए मामले सामने आए हैं. नए मामले सामने आने के बाद जिले में अब संक्रमितों की कुल संख्या 5868 पहुंच गई है. अधिकारियों के अनुसार जिले में संक्रमण से अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है.

जिला निगरानी अधिकारी डॉ मनोज कश्यप ने बताया कि शनिवार को कोरोना संक्रमण के 72 नए मामले सामने आए हैं. उन्होंने बताया कि इन्हें मिलाकर जिले अब तक 5868 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं. 4888 लोग इलाज के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 937 लोगों का यहां के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

डॉ मनोज कश्यप ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना वायरस की वजह से 43 लोगों की मौत हो चुकी है. अधिकारी ने बताया कि अब तक 1,02,271 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है.

यह भी पढ़ें

यूपी: कोरोना जांच रिपोर्ट के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, SGPGI ने दर्ज कराई FIR

वाराणसी: बीएचयू अस्पताल में कोरोना मरीजों का हंगामा, स्टाफ पर लगाया मारपीट का आरोप