प्रयागराज: प्रयागराज जिले में शुक्रवार को 366 और व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. जिसके बाद यहां संक्रमित लोगों की संख्या 16,107 पहुंच गई है.

जिले के नोडल अधिकारी (कोविड-19) डॉ ऋषि सहाय ने बताया कि संक्रमण से शुक्रवार को चार व्यक्तियों की मौत हो गई. प्रयागराज में कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 226 हो गई है.

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 61 व्यक्तियों को उपचार के उपरांत अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. अभी तक 3,952 व्यक्तियों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है. सहाय ने बताया कि शुक्रवार को 350 लोगों ने घर में पृथक-वास पूरा किया और अभी तक कुल 8,295 लोग घर में पृथक-वास पूरा कर चुके हैं.

ऐसे करें कोरोना से बचाव गौरतलब है कि कोरोना वायरस के लिए अब तक कोई दवाई या टीका उपलब्ध नहीं है. कोरोना से एकमात्र सावधानी ही बचाव का उपाय है. कोरोना से बचाव के लिए जरूरी है कि लोग निम्न सावधानियां बरतें-

1. नियमित तौर पर हाथ धोएं ताकि छूने से आया संक्रमण न लगे 2. सोशल डिस्टेंसिंग यानि सामाजिक दूरी का पालन करे 3. बाहर जाते समय या किसी से बात करते समय मुंह और नाक को ढक कर रखें. 4. जहां तक संभव हो घर पर ही रहने का नियम का पालन करें. 5. खानपान का विशेष ध्यान रखें. 6. शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली वस्तुओं का सेवन करें

ये भी पढ़ेंः

यूपी: एटा में राशन माफिया की दबंगई, जांच टीम के सामने शिकायतकर्ता को पीटा, केस दर्ज

पेन-पेंसिल, टूथब्रश का भी आक्सीजन लेवल बता रहे नकली पल्स ऑक्सीमीटर, कोरोना मरीजों की ज़िंदगी से हो रहा खिलवाड़