प्रयागराज. संगम नगरी प्रयागराज में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है. रविवार को यहां संक्रमण के 314 नए मामले सामने आए हैं. इसी के साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,716 हो गई है.

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जीएस बाजपेयी ने बताया कि रविवार को कोरोना वायरस से 5 लोगों की मौत हो गई है. जिले में अब तक कोरोना से 176 लोगों की मौत हुई है.

60 मरीजों को मिली छुट्टी डॉक्टर जीएस बाजपेयी ने बताया कि इलाज के बाद 60 व्यक्तियों को अस्पताल से छुट्टी भी दी गई. उन्होंने कहा कि अब तक 3,380 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है. वहीं 3,312 व्यक्तियों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

डॉक्टर बाजपेयी ने बताया कि रविवार को 281 लोगों ने पृथक-वास का समय पूरा कर लिया. अब तक कुल 4848 लोग घर पर पृथक-वास का समय पूरा कर चुके हैं.

ऐसे करें कोरोना से बचाव गौरतलब है कि कोरोना वायरस के लिए अब तक कोई दवाई या टीका उपलब्ध नहीं है. कोरोना से एकमात्र सावधानी ही बचाव का उपाय है. कोरोना से बचाव के लिए जरूरी है कि लोग निम्न सावधानियां बरतें-

1. नियमित तौर पर हाथ धोएं ताकि छूने से आया संक्रमण न लगे

2. सोशल डिस्टेंसिंग यानि सामाजिक दूरी का पालन करे

3. बाहर जाते समय या किसी से बात करते समय मुंह और नाक को ढक कर रखें.

4. जहां तक संभव हो घर पर ही रहने का नियम का पालन करें.

5. खानपान का विशेष ध्यान रखें.

6. शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली वस्तुओं का सेवन करें.

यूपीः प्रयागराज में कोरोना के 356 नए मामले आए सामने, तीन और लोगों की मौत

यूपी में कोरोना से 71 और मरीजों की मौत, प्रदेश में ढाई लाख से ज्यादा मामले