नोएडा: बादलपुर इलाके में पुलिस ने 250 पेटी शराब जब्द की, ड्राइवर मौके से फरार
ABP Ganga | 27 Aug 2019 07:59 PM (IST)
नोएडा में पुलिस ने अवैध रूप से ले जाई जा रही 250 पेटी शराब जब्त की। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने जांच के लिये जैसे ही ट्रक चालक को रोका,वह ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
नोएडा, एजेंसी। यहां बादलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को शराब की 250 पेटियां बरामद की है। पुलिस उपाधीक्षक (ग्रेटर नोएडा) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर को एक गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने एनटीपीसी कट के निकट एक कैंटर को जांच के लिए रोका। कैंटर धर्मवीर नामक चालक चला रहा था।
उन्होंने बताया कि चालक पुलिस को देखकर मौके से भाग गया। जब कैंटर की तलाशी ली गई तो उसमें से 250 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। उन्होंने बताया कि बरामद शराब की कीमत लाखों रुपए है। उन्होंने बताया कि कैंटर चालक की तलाश की जा रही है।