UP News: उत्तर प्रदेश के शामली में कैराना तहसील क्षेत्र के मलकपुर-फतेहपुर मार्ग पर ग्रामीणों ने एक रेहड़े में सरकारी राशन का चावल ले जाते हुए पकड़ लिया. कुल 11 क्विंटल चावल मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया और प्रशासन को इसकी जानकारी दी. इसके बाद मामला बिगड़ गया और मारपीट शुरू हो गई. घटना कावीडियोसोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

खाद्य निरीक्षक ने कब्जे में लिए चावल

सूचना पर एसडीएमकैराना निधि भारद्वाज के निर्देश पर नायब तहसीलदार सतीश यादव और खाद्य निरीक्षक योगेश कुमार मौके पर पहुंचे. जांच के बाद चावल को कब्जे में ले लिया गया. रेहड़ा चालक कासिफ ने बताया कि वह यह चावल गांव मलकपुर के राशन डीलर सोहन के घर से शामली ले जा रहा था.

जांच टीम जब राशन डीलर सोहन के घर स्टॉक की जांच कर रही थी, तभी शिकायतकर्ता जैनुब पक्ष भी मौके पर पहुंच गया. दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही गालीगलौज और मारपीट में बदल गई. लाठी-डंडे और पथराव शुरू हो गया, जिससे जांच टीम भी बीच में फंस गई. टीम किसी तरह भागकर जान बचाने में सफल रही.

 पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

हिंसक झड़प में जैनुब पक्ष से राशिद, इकबाल, तसव्वर और जैनुब घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से नासिर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. सभी घायलों को सीएचसीकांधला में भर्ती कराया गया. पुलिस ने मौके से दोनो पक्षों के कुल लोगों को गिरफ्तार किया.

जैनुब ने तहरीर में राशन डीलर पर कालाबाजारी का आरोप लगाया और नासिर व उसके साथियों पर हमला करने का आरोप लगाया. वहीं, नासिर पक्ष ने भी जैनुब और उसके साथियों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया. तीसरी तहरीर में राशन डीलर की बेटी ममता ने दुकान से नासिर को हटाने के लिए जातिसूचक शब्दों और धमकियों का आरोप लगाया.

खाद्य निरीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि 11 क्विंटल चावल रेहड़े से बरामद हुए हैं. चालक ने स्वीकार किया कि वह चावल सोहन की दुकान से लेकर जा रहा था. मामले की रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को भेजी जाएगी.

ये भी पढ़ें-

Watch: ये चमत्कार नहीं तो क्या है? झांसी में दोबारा जिंदा हुई 90 साल की महिला, वीडियो हैरान कर देगा