Rajasthan News: भाजपाईयों के बीच फिल्मी अंदाज में तलवारबाजी, वर्चस्व की लड़ाई से दहशत का माहौल, जानिए पूरा मामला
Rajasthan News: 30 ज्यादा लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई है. गजेंद्र भंडारी ने बताया कि एक युवक ने तलवार का इतना तेज वार किया था कि एनवक्त पर नहीं झुकता तो गर्दन धड़ से अलग हो जाता.

Rajasthan News: राजस्थान के उदयपुर शहर में गुरुवार शाम दहशत भरा माहौल हो गया. शहर के भूपालपुरा क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा के दो गुटों के बीच आपस में टकराव हो गया. टकराव भी सामान्य नहीं, सीसीटीवी फुटेज देखा तो सामने आया कि फिल्मी अंदाज में भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी जिला मंत्री गजेंद्र भंडारी पर वर्तमान अध्यक्ष सनी पोखरना के समर्थकों ने तलवारबाजी की. यहीं नहीं मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और भाजयुमो महामंत्री हिमांशु वागड़ी पर तलवार, सरिए से मारपीट की. मौके से गजेंद्र भंडारी जानबचाकर भागा. इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची.
ऐसे हुई घटना
शहर के पॉश इलाके भूपालपुरा में गुरुवार शाम 15 मिनट तक भाजयुमो के वर्तमान और पूर्व शहर जिलाध्यक्षों के बीच चले खूनी संघर्ष का घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया. फुटेज के अनुसार भूपालपुरा स्थित पूर्व जिलाध्यक्ष भंडारी के दफ्तर के पास एक काले रंग की स्कॉर्पियो रुकती है. उसमें से धड़ाधड़ कुछ लोग उतरकर दफ्तर के बाहर बैठे पूर्व जिलाध्यक्ष भंडारी और महामंत्री बागड़ी पर हमला कर देते हैं. भंडारी पहले ऑफिस की ओर और बाद में सड़क की तरफ भागते हैं और सामने आई काले रंग की एक स्कूटी को सड़क पर गिराते हुए कैमरे से ओझल हो जाते हैं.

इस पर स्कॉर्पियो से आए 10 से ज्यादा युवक महामंत्री बागड़ी पर लात-घूसे बरसाने लगते हैं. तभी दोपहिया वाहनों से 20 से ज्यादा युवक मौके पर पहुंचते हैं और बागड़ी को सड़क पर पटककर जमकर पिटाई करते हैं. दो युवक तलवार से वार करने की कोशिश करते हैं, लेकिन साथी ही रोक लेते हैं. तबतक एक युवक तलवार से दो वार कर देता है. कुछ युवक पास में ही खड़ी बागड़ी की कार के बोनट पर चढ़कर उसके आगे के कांच तलवार से तोड़ देते हैं. इस बीच कुछ साथी चारों तरफ के कांच फोड़ देते हैं तो कुछ भंडारी के दफ्तर में तोड़फोड़ करते हैं. इस पूरे घटनाक्रम से व्यापारी, राहगीर और क्षेत्र के लोग दहशत से सहम जाते हैं.

30 लोगों पर मुकदमा
सूचना पर भूपालपुरा थानाधिकारी भवानी सिंह राजावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. घायल हिमांशु बागड़ी को हॉस्पिटल ले गए. देर रात बागड़ी ने केस दर्ज कराया. इसमें सनी पोखरना, कुलदीप सिंह, गजेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, राहुल, विश्वजीत सिंह सहित 30 ज्यादा लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई है. पुलिस ने देर रात तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया था.
नीचे नहीं झुकता तो सिर धड़ से अलग हो जाता
गजेंद्र भंडारी ने बताया कि एक युवक ने तलवार का इतना तेज वार किया था कि एनवक्त पर नहीं झुकता तो गर्दन धड़ से अलग हो जाता. बताया जा रहा है कि भाजयुमो में सनी पोखरना और गजेन्द्र समर्थकों को पद मिलने के बाद विवाद खड़ा हुआ.
ये भी पढ़ें:
Barmer News: आपसी विवाद में महिला की पिटाई कर प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्ची, दो महिलायें गिरफ्तार
Source: IOCL
























