राजस्थान राज्यसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार सतीश पूनिया और अलका गुर्जर और कांग्रेस उम्मीदवार नीरज डांगी राज्य से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए. राज्यसभा चुनाव में तीनों प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है. रिटर्निंग अधिकारी ने निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की है.

Continues below advertisement

कांग्रेस के सांसद नीरज डांगी और बीजेपी के सांसद राजेंद्र गहलोत और रवनीत बिट्टू का कार्यकाल 21 जून को खत्म होने वाला है. इसलिए चुनाव कराया गया. बीजेपी ने दोनों ही उम्मीदवार बदल दिए. रवनीत बिट्टू केंद्र में मंत्री हैं लेकिन बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया. वहीं कांग्रेस ने दोबारा नीरज डांगी पर भरोसा जताया.

'ऐसी कोई हथकड़ी नहीं जो मेरे हाथों में डाली जा सके', भ्रष्टाचार के आरोपों पर बोले मंत्री किरोड़ी लाल मीणा

Continues below advertisement

निर्विरोध जीत के बाद क्या बोले सतीश पूनिया?

राज्यसभा चुनाव में निर्विरोध जीत के बाद बीजेपी प्रत्याशी सतीश पूनिया की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा, "मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा." उन्होंने आगे कहा, "मैंने केवल शपथ ही नहीं ली बल्कि मैं पूरी गरिमा के साथ इस निष्ठा को पूरा भी करूंगा. उच्च सदन में सदस्य के नाते लोक हित के मुद्दों का अच्छे और तार्किक करीके से रखा जाना, पार्टी के विचार को भी पूरी प्रखरता से रखने का भी काम करूंगा. सांसद के नाते क्योंकि एक दायरा बड़ा होता है."

उन्होंने आगे कहा, "मैंने जब जीवन की शुरुआत की थी तो सिर्फ वोटों की राजनीति नहीं बल्कि मैंने यह सीखा है कि राजनीति केवल नारों की नहीं सरोकारों की भी होती है. इसलिए मैंने अपनी छात्र राजनीति के जीवन से रक्तदान से लेकर वृक्षारोपण, कोरोना की लड़ाई को लड़ना, दिव्यांगों को सहूलियत देना, समाज के जितने भी अन्य विषय हैं उन मुद्दों को लेकर भी मैं व्यक्तिगत तौर पर भी काम करता रहा हूं वह भी मेरी प्राथमिकता में रहेंगे. इस अवसर के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद."

तीनों प्रत्याशियों के वैध पाए गए थे नामांकन

राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के तहत दाखिल किए गए तीन उम्मीदवारों के सभी नौ नामांकन पत्र मंगलवार (9 जून) को विधानसभा परिसर में हुई जांच के दौरान वैध पाए गए थे. निर्वाचन अधिकारी भरत भूषण शर्मा ने बताया था कि कांग्रेस प्रत्याशी नीरज डांगी के तीन, बीजेपी प्रत्याशी अल्का सिंह के दो और बीजेपी प्रत्याशी सतीश पूनिया के चार नामांकन पत्रों की उम्मीदवारों, प्रस्तावकों और निर्वाचन अभिकर्ताओं की उपस्थिति में जांच की गई थी. सभी नामांकन पत्र सही पाए गए थे.

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही ये बड़ी बात