एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather Forecast Today: राजस्थान में बारिश का दौर जारी, आज इन जिलों में होगी बारिश, कल से होगा मौसम में बड़ा बदलाव

Rajasthan Weather Update Today: जयपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश की संभावना है.

Rajasthan Weather Report Today 27 july 2022: राजस्थान (Rajasthan) में बुधवार को भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम केंद्र जयपुर (Mausam Kendra Jaipur) के मुताबिक पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है जो सतह से क्षोभमंडल के मध्य स्तरों तक विस्तृत है. अगले 24 घंटों तक अजमेर, जोधपुर और उदयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और एक दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के अनुसार 28 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में कमी होगी. इस बीच मौसम विभाग ने बुधवार को आने वाले कुछ घंटों में जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, कोटा, बारां, बूंदी, टोंक, जोधपुर, पाली, अजमेर, नागौर, बीकानेर, सीकर, झुंझुनू, चूरू, जैसलमेर, बाड़मेर जिलों और आस-पास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है.

मंगलवार को यहां हुई सबसे ज्यादा बारिश

इससे पहले मंगलवार को भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जयपुर, अजमेर, सवाई माधोपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, कोटा, सिरोही, जोधपुर, पाली नागौर और जालौर जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई है. पूर्वी राजस्थान में सबसे ज्यादा बारिश भीलवाड़ा शहर में अत्यंत भारी 205 एमएम, जबकि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर तहसील में 175 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है. दूसरी तरफ राज्य के अधिकतर शहरों में वायु प्रदूषण सूचकांक 'अच्छा से संतोषजनक' श्रेणी में है. आइये जानते हैं कि बुधवार को राजस्थान के प्रमुख जिलों में मौसम कैसा रहेगा?

जयपुर मौसम
जयपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा' श्रेणी में 33 दर्ज किया गया है.

जोधपुर मौसम
जोधपुर में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा' श्रेणी में 43 दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan Rains: जोधपुर में आज भी बंद रहेंगे सरकारी और प्राइवेट स्कूल, कलेक्टर ने दिए ये आदेश

उदयपुर मौसम
उदयपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. बादल छाए रहेंगे और सामान्य दर्जे की बारिश के आसार हैं. वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक 32 है और 'अच्छा' श्रेणी में है.

कोटा मौसम
कोटा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. यहां बादल छाए रहेंगे और मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान है. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा' श्रेणी में 38 है.

बाड़मेर मौसम
बाड़मेर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. यहां भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और सामान्य दर्जे की बारिश हो सकती है. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 65 है.

ये भी पढ़ें- Honey Trap: पाकिस्तान की दो महिलाओं के हनीट्रैप में फंसा सेना का जवान, जासूसी के मामले में गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget