एक्सप्लोरर

Rajasthan: शिक्षा मंत्री के सरकारी आवास पर भाजयुमो ने क्यों लगाया ताला? चढ़ा सियासी पारा

Rajasthan Paper Leak: कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिसकर्मियों ने हिरासत में लिया और ज्योति नगर थाने पहुंचे. इसके बाद धीरे-धीरे कर के थाने के बाहर बीजेपी कार्यकर्ता इकठ्ठे होने लगे. इस दौरान लाठीचार्ज भी हुआ

RSPC Paper Leak: राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 का सामान्य ज्ञान का पेपर लीक (RPSC 2nd Grade Teacher 2022 Question Paper Leaked) मामले ने प्रदेश के सियासी पारे को चढ़ा दिया है. भाजयुमो अध्यक्ष हिमांशु शर्मा की अगुवाई में राजस्थान के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला के सरकारी आवास पर ताला जड़ दिया है. वहीं, इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया. हिमांशु शर्मा ने बताया कि हम पीछे नहीं हटने वाले. न्याय दिलाना होगा. कब तक प्रदेश में ऐसा चलता रहेगा. पेपर लीक होने का बाद से राजस्थान में सियासी हलचल तेज हो गई है.

सोशल मीडिया पर भी दिया ट्रेंड
भाजयुमो ने सबसे पहले युवाओं की आवाज उठाते हुए ट्वीटर पर सरकार के खिलाफ हैशटैग ट्रेंड करवाया. #PaperLeakGehlotWeak हैशटैग को पूरे प्रदेशभर के युवाओं ने ट्रेंड किया. राजस्थान के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला के सरकारी आवास पर ताला लगा दिया. सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजयुमो कार्यकर्ता मंत्री बीडी कल्ला के आवास पर पहुंचे. इस दौरान वहां उपस्थित पुलिस कर्मियों ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया.

पुलिसकर्मी हिरासत में लिए कार्यकर्ताओं को लेकर ज्योति नगर थाने पहुंचे. धीरे-धीरे थाने के बाहर बीजेपी कार्यकर्ता इकठ्ठे होने लगे. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कुछ कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज भी किया. लाठीचार्ज में कुछ कार्यकर्ताओं के चोट भी आई. लाठीचार्ज में युवा मोर्चा कार्यकर्ता शिवम बैरवा के हाथ में भी फ्रेक्चर हुआ है.


Rajasthan: शिक्षा मंत्री के सरकारी आवास पर भाजयुमो ने क्यों लगाया ताला? चढ़ा सियासी पारा

सरकार को कोई चिंता नहीं
मारपीट की घटना होने के बाद भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश मंत्री अशोक सैनी, प्रदेश मंत्री लक्ष्मीकांत भारद्वाज, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा सहित कई कार्यकर्ता थाने पहुंचे. इसके बाद हिरासत में लिए कार्यकर्ताओं को पुलिस ने छोड़ा. इस प्रदर्शन पर भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने कहा कि राजस्थान की भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक होना एक परंपरा बन गई है. भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पहले भी कई बार पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करता आया है. इसके बावजूद राजस्थान की सरकार का ध्यान पेपर की सुरक्षा की ओर नहीं गया है. 

हिमांशू शर्मा ने कहा कि एक गरीब परीक्षार्थी बहुत दूरियां तय करके, पैसा खर्च करके परीक्षा स्थल तक पहुंचता है, लेकिन वहां पहुंचने के बाद भी परीक्षा आयोजित नहीं होती. इससे वो काफी मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ता है, लेकिन सरकार उनकी पीड़ा को नहीं महसूस करती है.

इन्हें लिया गया था हिरासत में
शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला के घर पर ताला लगाने वाले कार्यकर्ताओं में भाजयुमो प्रदेश मंत्री रामकेश मीना, कार्यसमिति सदस्य राजू धेतरवाल, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पुरुवंशी, झुंझुनूं जिला प्रभारी यशपाल गुर्जर, विक्रम सिंह, गौरव गुर्जर आदि थे. इन सभी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में लेकर छोड़ दिया.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Paper Leak: पेपर लीक मामले को लेकर हनुमान बेनीवाल ने गहलोत सरकार को घेरा, की सीबीआई जांच की मांग

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: जोधपुर में महिला ने पति को उसकी प्रेमिका के साथ पकड़ा, महिला दिवस पर हुआ जोरदार ड्रामा
जोधपुर में महिला ने पति को उसकी प्रेमिका के साथ पकड़ा, महिला दिवस पर हुआ जोरदार ड्रामा
T20 World Cup Final: T20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में भारत की जीत के संकेत, फलोदी सट्टा बाजार ने खोले भाव
T20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में भारत की जीत के संकेत, फलोदी सट्टा बाजार ने खोले भाव
Jaipur News: खामेनेई की मौत पर भारत में प्रदर्शन क्यों? विश्व हिंदू परिषद ने की सख्त कार्रवाई की मांग
खामेनेई की मौत पर भारत में प्रदर्शन क्यों? विश्व हिंदू परिषद ने की सख्त कार्रवाई की मांग
Bikaner News: बीकानेर कोर्ट रूम में चपरासी ने कुर्सी पर बैठकर बनाई रील, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
बीकानेर कोर्ट रूम में चपरासी ने कुर्सी पर बैठकर बनाई रील, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

वीडियोज

Romana Isar Khan: ईरान के विरुद्ध अमेरिका का 'मिशन धर्मयुद्ध' | Iran-US-Israel War | Mahadangal
Iran Israel War: ईरान पर लगातार 'बम-बारूद' की बरसात! | Donald Trump | Khamenei | World War
UK07 Rider अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट, मेंटल हेल्थ को लेकर पोस्ट के बाद कार क्रैश
Bollywood News: रैपर Badshah के नए गाने Tateeree पर मचा विवाद (08-03-2026)
Pati Brahmachari:😕Suraj के आँसू, Isha की कड़वाहट! क्या अधूरा रह जाएगा यह प्यार? #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
'मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को 1 करोड़ इनाम', अयोध्या के परमहंस आचार्य का भड़काऊ ऐलान
'मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को 1 करोड़ इनाम', अयोध्या के परमहंस आचार्य का भड़काऊ ऐलान
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय ओपनरों ने रचा इतिहास, पाकिस्तान का रिकॉर्ड टूटा; बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय ओपनरों ने रचा इतिहास, पाकिस्तान का रिकॉर्ड टूटा
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
जूनियर एनटीआर को देखने बैंगलुरु के अस्पताल में उमड़ी भीड़, तोड़ा एस्किलेटर, वीडियो हो रहा वायरल
जूनियर एनटीआर को देखने बैंगलुरु के अस्पताल में उमड़ी भीड़, तोड़ा एस्किलेटर, वीडियो हो रहा वायरल
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
आधार कार्ड बनवाते समय रखें खास ध्यान, सिर्फ एक बार ही बदली जा सकती हैं ये दो जानकारी
आधार कार्ड बनवाते समय रखें खास ध्यान, सिर्फ एक बार ही बदली जा सकती हैं ये दो जानकारी
Embed widget