Udaipur Summer Special Train: छुट्टियों में ट्रेनों ने भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने उदयपुर से लंबी दूरी की दो स्पेशल चलाने का फैसला किया है. यह दोनों ट्रेनें दो माह तक चलेंगी. इनमें से एक ट्रेन से यात्री माता वैष्णो देवी के दर्शन कर पाएंगे. इसके अलावा दूसरी ट्रेन सिकंदराबाद के लिए चलाई जा रही है.
उदयपुर से चलने वाली ये समर स्पेशल ट्रेने साप्ताहिक होंगी और माह में दो बार चलाई जाएंगी. इससे यात्रियों को भारी भीड़ सहित अन्य परेशानियों से निजात मिलेगी. यह स्पेशल ट्रेन कई मुख्य स्टेशनों से होकर गुजरेगी.
उदयपुर से जम्मूतवी के लिए स्पेशल ट्रेनगाड़ी संख्या 04656 जम्मूतवी-उदयपुर सिटी गरीब रथ साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 25 अप्रैल से 27 जून तक चलाई जाएगी. इस दौरान यह 10 ट्रिप लगाएगी. यह ट्रेन जम्मूतवी से गुरूवार को शाम 5.20 बजे रवाना होकर अगले दिन अजमेर स्टेशन पर रात 1:15 बजे पहुंचेगी. वहां से रात 1.25 बजे रवाना होकर सुबह 7.30 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी.
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04655, उदयपुर सिटी-जम्मूतवी गरीब रथ साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 26 अप्रैल 2024 से 28 जून तक चलाई जाएगी. यह ट्रेन भी 10 ट्रिप करेगी. यह ट्रेन उदयपुर सिटी से शुक्रवार को दोपहर 1.45 बजे रवाना होकर अजमेर स्टेशन पर शाम 7.35 बजे पहुंचेगी. यहां से 7.45 बजे निकल कर अगले दिन दोपहर 3.10 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी.
इन स्टेशनों पर होगा ठहरावयह ट्रेन पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, धुरी, झाखल, हिसार, भिवानी, रेवाड़ी, अलवर, बांदीकुई, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, मांडल, चंदेरिया, मावली और उदयपुर के राणा प्रतापनगर स्टेशनों पर रुकेगी. इस रेल सेवा में गरीब रथ श्रेणी के 11 डिब्बे और 2 पॉवर कार सहित 13 डिब्बे होंगे.
उदयपुर से सिकंदराबाद के लिए रेलसेवाउत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 07123, सिकंदराबाद-उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन 16 अप्रैल और 23 अप्रैल को सिर्फ दो ट्रिप चलाई जाएगी. यह ट्रेन सिकंदराबाद से मंगलवार को रात 11.50 बजे रवाना होकर गुरूवार शाम 5.45 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी.
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07124, उदयपुर सिटी-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन 20 अप्रैल और 27 अप्रैल को भी 2 ट्रिप चलाई जाएगी. यह ट्रेन उदयपुर सिटी से शनिवार को शाम 4.05 बजे रवाना होकर रविवार को 09.45 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी.
इन स्टेशनों पर होगा ठहरावयह ट्रेन बोलारम, मेडचल, कामारेड्डी, निजामाबाद, बासर, धर्माबाद, मुदखेड, नान्देड, पुर्णा जं., बसमत, हिंगोली डेक्कन, वाशिम, अकोला, मलकापुर, खंडवा, ईटारसी, भोपाल, संत हिरदाराम नगर, शुजालपुर, उज्जैन, नागदा, शामगढ, कोटा, सवाईमाधोपुर, जयपुर, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाडा, मावली व राणाप्रतापनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
ये भी पढ़ें: Rajasthan Lok Sabha Election: जब आमने-सामने हुए कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत और BJP के लुंबाराम चौधरी, फिर क्या हुआ?
