एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: इस बार 4 मार्च राजस्थान की राजनीति के लिए बेहद खास, जानिए क्या है वजह

Rajasthan Politics News: वसुंधरा राजे चूरू में अपना जन्मदिन मनाएंगी और जयपुर में भाजयुमो विधानसभा घेरेगा. भाजयुमो अध्यक्ष ने बताया कि महा-प्रदर्शन के लिए युवाओं के बीच जाकर युवा संपर्क भी करेंगे.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति तेज होती दिखाई दे रही है. इसमें सबसे ख़ास दिन 4 मार्च बन गया है. जहां एक तरफ चार मार्च को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे चूरू के सालासर में अपना जन्मदिन मनाने जा रही हैं, वहीं भाजयुमो जयपुर में विधानसभा का घेराव करने वाला है. इन दोनों घटनाओं को कई राजनीतिक नजरियों से देखा जा रहा है.

'युवा आक्रोश महा-प्रदर्शन'
जहां एक तरफ मीडिया और अन्य लोगों की नजर राजे के जन्मदिन पर रहती हैं, वहीं अब भाजयुमो ने विधानसभा घेराव का कार्यक्रम बना दिया है. इसे युवा आक्रोश महा-प्रदर्शन का नाम दिया गया है. भाजयुमो अध्यक्ष हिमांशु शर्मा का कहना है की युवा मोर्चा कार्यकर्ता युवाओं के बीच जाकर युवा आक्रोश महा-संपर्क भी करेगा. इस आयोजन को लेकर एक बार फिर से राजनीति में हलचल तेज हो गई है.

बेरोजगारी भत्ता को लेकर उठाया सवाल 
युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव घोषणा पत्र के माध्यम से राजस्थान के बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था. लेकिन सत्ता में आने के बाद राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारों से मुंह मोड़ लिया. 

'मुख्यमंत्री संबल योजना' का हवाला देते हुए हिमांशु शर्मा ने बताया कि इस योजना में हर साल में अधिकतम दो लाख युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान किया गया है, लेकिन राजस्थान में पंजिकृत बेरोजगारों की संख्या 1738750 है. यह आंकड़ा पंजिकृत बेरोजगारों का है, जबकि वास्तविक बेरोजगार इससे कई गुना अधिक हैं. इस परिस्थिति में यह शर्मनाक है कि राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री युवा संबल योजना पांच साल में केवल 10 लाख बेरोजगार युवाओं के लिए सोच पा रही है.

पेपर लीक मुद्दे पर होगा घेराव 
राजस्थान में हो रहे पेपर लीक मामले पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए हिमांशु शर्मा ने बताया कि पिछले चार साल में करीब 18 से ज्यादा परीक्षाओं के पेपर लीक हुए और करीब 10 हजार नौजवानों ने आत्महत्या की है. इनमें करीब 2400 विद्यार्थी शामिल हैं. इसी क्रम में शनिवार-रविवार को रीट मुख्य परीक्षा में पाई गई अनियमितता सरकार की युवाओं के प्रति उदासीनता को दर्शाती है.

भाजयुमो अध्यक्ष का कहना है कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने पेपर लीक को परंपरा बनाया है. राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में लीक मामलों के अभियुक्त का कांग्रेस पार्टी से संपर्क संबंध पेपर लीक प्रकरणों का सरकार द्वारा प्रायोजित होना बताता है. हिमांशु शर्मा ने युवाओं के आक्रोश को देखते हुए युवा विरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ 4 मार्च, 2023 को विधानसभा घेराव की घोषणा की. इस युवा आक्रोश महा-प्रदर्शन के लिए मोर्चा कार्यकर्ता युवाओं के बीच जाकर युवा आक्रोश महा-संपर्क भी करेंगे.

यह भी पढ़ें: Bharatpur: कई राज्यों में वॉन्टेड डॉन विनोद पथैना पुलिस मुठभेड़ में घायल, 4 बदमाशों के पैर में लगी गोली

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान से गुजरात तक झुलसाने लगी गर्मी, इस बार मार्च में ही मंडराने लगा हीटवेव का खतरा
राजस्थान से गुजरात तक झुलसाने लगी गर्मी, इस बार मार्च में ही मंडराने लगा हीटवेव का खतरा
राजस्थान में पेट्रोल डीजल के बाद अब कॉमर्शियल गैस सिलेंडर्स पर संकट! सरकार ने क्या कहा?
राजस्थान में पेट्रोल डीजल के बाद अब कॉमर्शियल गैस सिलेंडर्स पर संकट! सरकार ने क्या कहा?
Sirohi News: ऑन ड्यूटी शराब के नशे में कर्मचारी ने स्पीड पोस्ट करने से किया इनकार, व्यवस्था पर उठे सवाल
सिरोही: ऑन ड्यूटी शराब के नशे में कर्मचारी ने स्पीड पोस्ट करने से किया इनकार, व्यवस्था पर उठे सवाल
Weather News: मार्च में ही झुलस रही दिल्ली! गुजरात का राजकोट सबसे गर्म, कई जगहों पर लू के हालात
मार्च में ही झुलस रही दिल्ली! गुजरात का राजकोट सबसे गर्म, कई जगहों पर लू की स्थिति

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
ईरान युद्ध में अमेरिका-इजरायल ने अरबों फूंके, रूस की लगी लॉटरी, जानें पुतिन ने कैसे करी कमाई
ईरान युद्ध में अमेरिका-इजरायल ने अरबों फूंके, रूस की लगी लॉटरी, जानें पुतिन ने कैसे करी कमाई
Mardaani 3 OTT Release: ओटीटी पर कब देख पाएंगे मर्दानी 3? रानी मुखर्जी की फिल्म यहां होगी स्ट्रीम
ओटीटी पर कब देख पाएंगे मर्दानी 3? रानी मुखर्जी की फिल्म यहां होगी स्ट्रीम
कीर्ति आजाद के 'विवादित' बयान पर ईशान किशन ने दिया जवाब, मंदिर में ट्रॉफी ले जाना ठहराया था गलत
कीर्ति आजाद के 'विवादित' बयान पर ईशान किशन ने दिया जवाब, मंदिर में ट्रॉफी ले जाना ठहराया था गलत
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Pune Porsche Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
पुणे पोर्शे हादसे में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
May I help You! रेलवे स्टेशनों पर अब रोबोट्स करेंगे क्राउड मैनेजमेंट, बदमाशों पर भी रखेंगे नजर
May I help You! रेलवे स्टेशनों पर अब रोबोट्स करेंगे क्राउड मैनेजमेंट, बदमाशों पर भी रखेंगे नजर
Embed widget