एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी के बयान पर हनुमान बेनीवाल का पलटवार, कहा- बीजेपी में जाने के लिए कर रहे अनर्गल बातें

Rajasthan: हनुमान बेनीवाल ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में हरीश चौधरी ने मेरे हाथ पांव जोड़ें थे तब मैंने फार्म नहीं भरा. फिर भी आरएलपी पार्टी दूसरे स्थान पर रही थी, जिससे यह बौखला गया है.

Rajasthan Politics News: राजस्थान से 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) जाने के बाद कांग्रेस (Congress) नेताओं में एक बार फिर बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है. कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी (Harish Chowdhary) ने बयान देते हुए कहा था कि राजस्थान में तीसरी पार्टी सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की प्रायोजित पार्टी है.

इस बयान के बाद राजस्थान कांग्रेस पार्टी में कलह खुलकर सामने आ गई है. दरअसल, राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी के बाद तीसरी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी आरएलपी उभरती हुई पार्टी है. वहीं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए कहा, "हरीश चौधरी ने जो बयान दिया वह मैंने सुना उसने मेरा नाम लेकर तो नहीं दिया, लेकिन अभी गला फाड़-फाड़ कर चिल्ला रहा है." 

हनुमान बेनीवाल ने आगे कहा,"उनका गला बैठा हुआ है, मैं बता देता हूं कि हरीश चौधरी का गला इसलिए फटा और बैठा हुआ है, क्योंकि उन्होंने कॉलेज व यूनिवर्सिटी की राजनीति से लेकर आज तक अशोक गहलोत के ही नारे लगाए हैं. जहां तक आरएलपी की बात कर रहे हैं तो मैं यह बता देता हूं कि गहलोत के बेटे को आरएलपी ने हराया आरएलपी पार्टी ने महेश जोशी, महेंद्र से लेकर तमाम गहलोत के नजदीकी रहे नेताओं का विरोध सड़क से लेकर सदन तक किया."

आरएलपी किसानों के लिए लड़ाई लड़ी- बेनीवाल
हनुमान बेनीवाल ने आगे कहा, "आरएलपी वो पार्टी है, जिसने सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की थी. आरएलपी ने किसानों के लिए दिल्ली में लड़ाई लड़ी व जवानों के लिए अग्निवीर के लिए लड़ाई लड़ी थी. भ्रष्टाचार के लिए राजस्थान में विपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. आरएलपी को हरीश चौधरी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. आरएलपी पार्टी कैसे बनी क्यों बनी उसका कुछ भी उसको पता नहीं है.

हरीश चौधरी ने मेरे हाथ पाव जोड़े- बेनीवाल
हनुमान बेनीवाल ने कहा, "पिछली बार 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान इसने मेरे आगे हाथ पांव जोड़े थे. जब मैंने फार्म नहीं भरा अगर मैं फार्म भरता तो यह हार जाता फिर भी आरएलपी पार्टी दूसरे स्थान पर रही थी, जिससे यह बौखला गए हैं. यह जिस तरह से अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं मुझे तो लगता है कि हरीश चौधरी भारतीय जनता पार्टी में जाना चाह रहा हैं. सांसद हनुमान बेनीवाल ने बताया कि बायतु में मुझ पर जानलेवा हमला किया गया उस हमले में हरीश चौधरी का भाई व बाड़मेर के कई राजनेता भी शामिल थे." 

बेनीवाल ने आगे कहा, "यह चाहते थे कि हनुमान बेनीवाल बाड़मेर नहीं आएं, क्योंकि यह बाड़मेर के किसानों और जवानों को जगा रहा है, एकजुट कर रहा है. इस मामले की एफआईआर दर्ज नहीं होने पर इसको मैं संसद तक लेकर गया था. अब इस घटना की पुलिस जांच कर रही है. सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि पंजाब में प्रभारी रहते हुए इन पर रुपये लेकर टिकट बेचने के आरोप लगे थे. ईडी की रेड से डरकर अनर्गल बयान दे रहा है बीजेपी में जाने के लिए." 

Rajasthan Budget 2023: खास होगा राजस्थान का अगला बजट, CM अशोक गहलोत ने युवाओं और महिलाओं से कही यह बात

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: महिला आरक्षण बिल पास होने को लेकर उम्मीदें, महिलाएं बोलीं- 'PM मोदी दिखाएंगे जादूगरी'
जयपुर: महिला आरक्षण बिल पास होने को लेकर उम्मीदें, महिलाएं बोलीं- 'PM मोदी दिखाएंगे जादूगरी'
Jaipur News: महिला आरक्षण पर बोलीं पूर्व मेयर कुसुम यादव- 'आरक्षण न होता तो चूल्हे-चौके तक सीमित रह जाती'
महिला आरक्षण पर बोलीं पूर्व मेयर कुसुम यादव- 'आरक्षण न होता तो चूल्हे-चौके तक सीमित रह जाती'
Sawai News: SDM काजल मीना 60 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ीं, ACB ट्रैप में 4 लाख नकदी भी बरामद
जयपुर: SDM काजल मीना 60 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ीं, ACB ट्रैप में 4 लाख नकदी भी बरामद
Jaipur News: 'पुरुषवादी मानसिकता का नतीजा', मौलाना शहाबुद्दीन रजवी के बयान पर भड़की मुस्लिम महिलाएं
'पुरुषवादी मानसिकता का नतीजा', मौलाना शहाबुद्दीन रजवी के बयान पर भड़की मुस्लिम महिलाएं

वीडियोज

Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress
Women's Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण और परिसीमन बिल | Congress | Breaking
Women Reservation Bill: बीच संसद Amit Shah ने स्पीकर से क्यों की ये खास अपील? | Parliament Session

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैसे लोकसभा में महिला आरक्षण के आंकड़ों में हार गई सरकार, जानिए- पीएम मोदी के चाणक्य भी फेल हुए
कैसे लोकसभा में महिला आरक्षण के आंकड़ों में हार गई सरकार, जानिए- पीएम मोदी के चाणक्य भी फेल हुए
Explained: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
'पाप है क्या?' जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली, अमीषा पटेल ने दिया मुंहतोड़ जवाब
'पाप है क्या?' जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली, अमीषा पटेल ने दिया मुंहतोड़ जवाब
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
10 साल पहले जिम में कुल्हाड़ी मारकर कर दी थी BJP कार्यकर्ता की हत्या, कर्नाटक में कांग्रेस MLA को उम्रकैद की सजा
10 साल पहले जिम में कुल्हाड़ी मारकर कर दी थी BJP कार्यकर्ता की हत्या, कर्नाटक में कांग्रेस MLA को उम्रकैद
Classification Of Fruits: केला एक 'बेरी' है लेकिन स्ट्रॉबेरी नहीं? विज्ञान का ये सच कर देगा हैरान
केला एक 'बेरी' है लेकिन स्ट्रॉबेरी नहीं? विज्ञान का ये सच कर देगा हैरान
पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे
पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे
Embed widget