एक्सप्लोरर

Rajasthan: सरसों बेच कर लौट रहे कैशियर से दिनदहाड़े लूटे 6.70 लाख रुपये, अब चढ़े पुलिस के हत्थे

Bharatpur Loot: सरसों व्यपारी के कैशियर से हुई लूट मामले में पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना में शामिल फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है.

Bharatpur News: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर जिले (Bharatpur District) के सीकरी थाना पुलिस ने 6 लाख 70 हजार की लूट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने सरसों बेचकर आ रहे व्यापारी के यहां काम करने वाले कर्मचारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने लूट का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

मिली जानकारी के अनुसार विगत 16 मई को अलवर जिले के गोविंदगढ़ कस्बे के रहने वाले व्यापारी उमेश चंद ने, भरतपुर जिले के सीकरी थाने में लूट का मामला दर्ज कराया. जहां उन्होंने बताया कि वह अपनी सरसों को सीकरी के रहने वाले ईसब के ट्रक से मथुरा जिले के कोसी स्थित मंडी में बेचने के लिए भेजा था. उस दौरान ट्रक में व्यापारी उमेश चंद्र का कर्मचारी जगदीश मीणा और ट्रक मालिक का पुत्र शब्बीर भी मौजूद था. कोसी मंडी में सरसों 6 लाख 70 हजार रुपये में बिकी थी.

बाइक सवार बदमाशों ने जबरन बाइक रोक उड़ाए रुपये

सरसों बेचने के बाद व्यापारी का कर्मचारी जगदीश मीणा 6 लाख 70 हजार रुपये बैग में रखकर, घर वापस आने के लिए ट्रक में ही बैठ गया. कर्मचारी सीकरी तक उसी ट्रक में आया. सीकरी में गाड़ी छोड़कर वह बाइक से रुपयों से भरे बैग के साथ जगदीश गोविंदगढ़ के लिए रवाना हुआ. कर्मचारी जगदीश के ताजपुर गांव के करीब पहुंचते ही दो बाइकों पर सवार चार लोग सीकरी की तरफ से आए. जहां उन्होंने जगदीश की बाइक के आगे बाइक लगाकर जबरन रोका और मारपीट कर  रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए. पीड़ित व्यापारी उमेश चंद की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर की. 

कैशियर से ड्राईवर और खलासी ने ही की लूट- पुलिस

लूट का खुलासा करने के लिए पुलिस ने थानाधिकारी नरेश शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई. पुलिस अधिकारियों ने डीएसटी टीम की सहायता से जांच करते हुए गोविन्दगढ़ रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले. पुलिस ने लूट की इस वारदात को सभी एंगल से जांच करते हुए पाया कि मंडी से सरसों बेचकर पैसे लाने की जानकारी सिर्फ ट्रक ड्राईवर सप्पी और खलासी साबिर को ही थी. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक ड्राइवर और खलासी से जब कड़ाई से पूछताछ की तो ट्रक मालिक ईशब खान के पुत्र शब्बीर और खलासी साबिर ने अपने दोस्त जगजीत, आसिफ, तौफीक और लोकेश के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल ली है. 

सरसों बेचते ही कैशियर को लूटने की बनाई योजना- आरोपी

आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने फोन से जगदीश की लोकेशन जगजीत सिंह को दी. जिसके बाद लूट की वारदात को अंजाम देकर सभी बदमाश वापस सीकरी कस्बे आ गए. लूट के पैसे को आरोपियों ने आपस में बांट लिया और पुलिस से बचने के लिए अलग- अलग स्थानों पर रहने के लिए चले गए. पुलिस पूछताछ आरोपी शब्बीर ने ये भी बताया कि सरसों को मंडी में बेचते ही उसने दोस्तों के साथ लूट की योजना बना ली थी. ट्रक से उतर कर कैशियर के जाते ही बाइक सवार दोस्तों ने पैसे लूट लिए.

पीड़ित व्यापारी उमेश चंद की शिकायत पर पुलिस व्यापारी ने कार्रवाई करते हुए, लूट की घटना अजांम देने वाल आरोपी ट्रक ड्राइवर सहित उसके तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों की पहचान सीकरी कस्बे के रहने वाले शब्बीर, जगजीत और आसिफ के रुप में की है. वहीं लूट की घटना में शामिल अन्य दो फरार आरोपी तौफीक और लोकेश की पुलिस तलाश कर रही है.  

ये भी पढ़ें: Rajasthan: 'केंद्र ने दी जन विरोधी नीति, हमने निकाला तोड़', मंत्री शांति धारीवाल का बीजेपी पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान विधानसभा में गौ माता पर सियासी संग्राम, ‘राज्य माता’ के दर्जे पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
राजस्थान विधानसभा में गौ माता पर सियासी संग्राम, ‘राज्य माता’ के दर्जे पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
Jaipur Accident: जयपुर में भीषण सड़क हादसा, केमिकल टैंकर और ट्रक की हुई टक्कर, हाईवे पर लंबा जाम
जयपुर में भीषण सड़क हादसा, केमिकल टैंकर और ट्रक की हुई टक्कर, हाईवे पर लंबा जाम
रमजान में मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर बालमुकुंद आचार्य बोले, 'किसी को दिक्कत होती है तो...'
रमजान में मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर बालमुकुंद आचार्य ने उठाए सवाल, 'कानून का पालन करना चाहिए'
भिवाड़ी: 'कागजों में वाशिंग पाउडर, अंदर 'मौत का सामान', अवैध फैक्ट्रियां सीज
भिवाड़ी: 'कागजों में वाशिंग पाउडर, अंदर 'मौत का सामान', अवैध फैक्ट्रियां सीज

वीडियोज

Madhya Pradesh News: खरगोन में शादी का जश्न मातम में बदला | Viral Video | Crime | MP News | ABP News
Breaking News: लाल किला के पीछे संदिग्ध कार से बड़ा खुलासा | Delhi News
UP Election : Lucknow में CM Yogi और Bhagwat की 'गुपचुप' बैठक! 2027 चुनाव पर बना बड़ा प्लान? |
Crime News: गर्भवती पत्नी को खूनी 'सरप्राइज गिफ्ट' ! | Sansani
Janhit: कैमरे में कैद दिल्ली के 'स्पीडबाज' की करतूत | Delhi Dwarka Horror | Sahil Dhaneshra

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre 0.05
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंडियन डॉग, गो बैक...', ऑस्ट्रेलियाई में भारतीय पर नस्लीय हमला, 3 लोगों ने सिख युवक की नाक तोड़ी
'इंडियन डॉग, गो बैक...', ऑस्ट्रेलियाई में भारतीय पर नस्लीय हमला, 3 लोगों ने सिख युवक की नाक तोड़ी
बलिया में नाबालिग से 5 लड़कों ने किया गैंगरेप, शौच के लिए निकली थी बच्ची, खींचकर ले गए आरोपी
बलिया में नाबालिग से 5 लड़कों ने किया गैंगरेप, शौच के लिए निकली थी बच्ची, खींचकर ले गए आरोपी
Weather Forecast: बारिश संग ओले... IMD ने दी फिर चेतावनी, यूपी से दिल्ली और बिहार तक कब कहां बरसेंगे बादल
बारिश संग ओले... IMD ने दी फिर चेतावनी, यूपी से दिल्ली और बिहार तक कब कहां बरसेंगे बादल
हारते ही नीदरलैंड के कप्तान ने भारत को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'आप यहां आकर बहुत...'
हारते ही नीदरलैंड के कप्तान ने भारत को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'आप यहां आकर बहुत...'
Dhurandhar Overseas BO: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने ओवरसीज में सात साल बाद फिर रचा इतिहास, बना डाले ये 5 रिकॉर्ड्स
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने ओवरसीज में सात साल बाद फिर रचा इतिहास, बना डाले ये 5 रिकॉर्ड्स
Shahbaz Sharif US Visit: ट्रंप ने शहबाज शरीफ को अमेरिका क्यों बुलाया? भारत संग डील के बीच पाकिस्तान-US में आखिर क्या पक रहा?
ट्रंप ने शहबाज शरीफ को अमेरिका क्यों बुलाया? भारत संग डील के बीच पाकिस्तान-US में आखिर क्या पक रहा?
युवाओं में तेजी से बढ़ रहा जॉइंट पेन, 20-30 की उम्र और जोड़ों में दर्द? जानिए वजह और बचाव
युवाओं में तेजी से बढ़ रहा जॉइंट पेन, 20-30 की उम्र और जोड़ों में दर्द? जानिए वजह और बचाव
नए इनकम टैक्स रूल्स से कितनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी? एक क्लिक में समझें हिसाब
नए इनकम टैक्स रूल्स से कितनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी? एक क्लिक में समझें हिसाब
Embed widget