एक्सप्लोरर

Jaipur News: गहलोत- पायलट के टकराव के बीच जयपुर हेरिटेज उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी हार, तीसरे नंबर पर पहुंची

Rajasthan News: जयपुर हेरिटेज नगर निगम के उपचुनाव में वार्ड 66 में बीजेपी ने अपना कब्जा बरकरार रखा. इस उपचुनाव में बीजेपी को 978 वोटों से जीत मिली है.

Jaipur Nagar Nigam By-Election: जयपुर के हेरिटेज नगर निगम के वार्ड 66 के उपचुनाव में बीजेपी (BJP) को बड़ी जीत मिली है. यहां पर कांग्रेस (Congress) तीसरे स्थान पर रही. यहां 5967 वोटों में से कांग्रेस को मात्र 1201 ही वोट मिले. जबकि, बीजेपी को 2844 वोट और निर्दलीय को 1866 मिले हैं. इसके साथ ही यहां पर कांग्रेस तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. यहां पर बीजेपी के वार्ड पार्षद महेश चंद सोयल के निधन के बाद 25 नवंबर को उपचुनाव कराया गया था, जिसका परिणाम घोषित किया गया है. यह उपचुनाव इसलिए चर्चा में है क्योंकि यहां कांग्रेस और बीजेपी में सियासी तनातनी दिख रही है. वहीं यह क्षेत्र किशनपोल विधान सभा क्षेत्र में आता है और यहां से कांग्रेस के अमीन कागजी विधायक हैं. हेरिटेज नगर निगम में अशोक गहलोत सरकार के सबसे खास मंत्री महेश जोशी और प्रताप सिंह खाचरियावास के क्षेत्र में कांग्रेस को मिली बड़ी हार बहुत कुछ कह रही है. 

प्रदेश के 13 नगरीय निकायों और 12 पंचायत समितियों के वार्डों के उपचुनाव में कांग्रेस ने 11 और बीजेपी ने आठ वार्डों में जीत दर्ज की है. इनमें से नगरीय निकाय में छह जगह कांग्रेस व चार जगह बीजेपी को जीत मिला. इसके साथ ही पंचायत समिति में पांच जगह कांग्रेस व चार जगह बीजेपी को जीत मिली है. वहीं पांच वार्ड निर्दलीय के खाते में गए हैं, जबकि एक पंचायत समिति में माकपा का खाता खुला है. वहीं सरदारशहर में बीजेपी पार्षद के निधन के बाद उपचुनाव में कांग्रेस की समीरा खान ने जीत दर्ज की है. यह बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. बीजेपी प्रत्याशी नसीम बानो को 160 वोट से हार मिली है. उपचुनाव में तीन और पंचायत समिति में दो जगह निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है.

दोनों दलों में दिख रहा उत्साह
जयपुर के वार्ड 66 में बीजेपी ने अपनी सीट बचा ली है, लेकिन सरदारशहर में बीजेपी अपने पार्षद की सीट नहीं बचा पाई. दरअसल, सरदारशहर में कांग्रेस को जीत मिली है. कांग्रेस इस जीत से बेहद खुश है. ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी दोनों अपनी-अपनी जीत से उत्साहित हैं. इसे आने वाले चुनाव से भी जोड़कर दोनों दलों के नेता देख रहे है. जहां एक तरफ प्रदेश का सियासी माहौल गरमाया हुआ है वहीं इन जीतों के बाद अब दोनों दल कुछ राहत की सांस ले पा रहे हैं. इस जीत के बाद राजस्थान बीजेपी ने कहा कि ये तो केवल झांकी है, अभी सरदारशहर बाकी है. वहां भी पांच दिसंबर को मतदान होना है. बीजेपी और कांग्रेस के लिए सरदारशहर सीट का उपचुनाव 'नाक' की लड़ाई बन गई है. यहां की जीत से ही आगे के चुनाव पर नजर बनेगी और गड़ेगी. बीजेपी ने वार्ड 66 में जीत के बाद माहौल बनाना शुरू कर दिया है.

Bharatpur News: भरतपुर में मामूली सी बात को लेकर शख्स ने दोस्त के परिवार पर की फायरिंग, तीन लोगों की मौत

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद बीजेपी दफ्तर पर कड़ा पहरा, हाई अलर्ट पर प्रशासन
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद बीजेपी दफ्तर पर कड़ा पहरा, हाई अलर्ट पर प्रशासन
राजस्थान: 'इस्लामपुर' का नाम बदले जाने का विरोध, कांग्रेस नेता राजेंद्र गुढ़ा की बिगड़ी तबीयत, कलेक्ट्रेट के सामने गिरे
राजस्थान: 'इस्लामपुर' का नाम बदले जाने का विरोध, कांग्रेस नेता राजेंद्र गुढ़ा की बिगड़ी तबीयत
Rajasthan News: राजस्थान के 13 संवेदनशील जिलों पर फोकस, साढ़े 12 हजार युवाओं को 'आपदा मित्र' बनाने की तैयारी
राजस्थान के 13 संवेदनशील जिलों पर फोकस, साढ़े 12 हजार युवाओं को 'आपदा मित्र' बनाने की तैयारी
'इंदिरा गांधी और उनके पिता ने दो बार बैन लगाकर...', अशोक गहलोत के बयान पर BJP का पलटवार
'इंदिरा गांधी और उनके पिता ने दो बार बैन लगाकर...', अशोक गहलोत के बयान पर BJP का पलटवार

वीडियोज

Uddhav Thackerey on MPs : पार्टी में टूट की अटकलों के बीच उद्धव ठाकरे का जवाब | Shivsena UBT
Bengal TMC Crisis: TMC के भीतर सियासी घमासान पर नई अपडेट | Mamata Banerjee
US Iran Peace Deal: धमकियों के बीच फंसी डील...शुरू होगा World War-3?| Netanyahu | Trump | Hormuz
US Iran Peace Deal: डील के बीच Trump के इस बयान से दुनिया में मचा हड़कंप! | Netanyahu | Hormuz
PoK Protest Update: PoK में विरोध प्रदर्शन के बीच खौफनाक वीडियो वायरल | Munir | Pakistan | breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रेप के बाद ब्लैकमेल, तुम मुसलमान बन गई हो...', एयरफोर्स ऑफिसर की पत्नी के साथ रूह कंपाने वाली दरिंदगी
'रेप के बाद ब्लैकमेल, तुम मुसलमान बन गई हो...', एयरफोर्स ऑफिसर की पत्नी के साथ रूह कंपाने वाली दरिंदगी
Punjab Politics: कांग्रेस की बैठक से आया बड़ा अपडेट, जा सकती है राजा वडिंग की कुर्सी? सांसदों ने की ये शिकायतें
पंजाब कांग्रेस की बैठक से आया बड़ा अपडेट, जा सकती है राजा वडिंग की कुर्सी? सांसदों ने की ये शिकायतें
DRDO Missile Test: पलक झपकते ही तबाही लाएगी भारत की ये मिसाइल, 100 किमी दूर दुश्मन होंगे धुआं-धुआं, टेंशन में चीन-पाक
पलक झपकते ही तबाही लाएगी भारत की ये मिसाइल, 100 किमी दूर दुश्मन होंगे धुआं-धुआं, टेंशन में चीन-पाक
पाकिस्तान के खिलाफ जूता, श्रीलंका के खिलाफ धक्का; विवादों में घिरे वैभव सूर्यवंशी ने कब-कब की 'लड़ाई'
पाकिस्तान के खिलाफ जूता, श्रीलंका के खिलाफ धक्का; विवादों में घिरे वैभव सूर्यवंशी ने कब-कब की 'लड़ाई'
Karuppu Box Office Closing Collection: ब्लॉकबस्टर साबित हुई सूर्या-तृषा की 'करुप्पु', जानें-कितना किया लाइफटाइम कलेक्शन
ब्लॉकबस्टर साबित हुई सूर्या की 'करुप्पु', जानें-कितना किया लाइफटाइम कलेक्शन
सब कुछ याद रखेगा ईरान, जख्मों को भूलेगा नहीं, अमेरिका को दिया सीधा मैसेज- 'शांति समझौता टूटा तो...'
सब कुछ याद रखेगा ईरान, जख्मों को भूलेगा नहीं, अमेरिका को दिया सीधा मैसेज- 'शांति समझौता टूटा तो...'
इंटर-कास्ट शादी करने वाले कपल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, परिवार को मिलने की इजाजत देने वाले फैसले पर रोक
इंटर-कास्ट शादी करने वाले कपल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, परिवार को मिलने की इजाजत देने वाले फैसले पर रोक
सौंफ की खेती कैसे कर सकते हैं किसान, सरकार दे रही ट्रेनिंग
सौंफ की खेती कैसे कर सकते हैं किसान, सरकार दे रही ट्रेनिंग
Embed widget