एक्सप्लोरर

Rajasthan News: पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने यूडीएच मंत्री और उनके बेटे के खिलाफ खोला मोर्चा, लगाए ये गंभीर आरोप

Kota: प्रहलाद गुंजल ने कहा कि रजतसिटी में 28000 स्क्वायर फीट की रजिस्ट्री मंत्री धारीवाल के बेटे अमित धारीवाल के नाम हुई है. यह नियमों के विपरीत जाकर खरीदी गई है इसमें कई अनियमितताएं हैं.

Kota News: चुनावी रंगत के बीच एक दूसरे पर कटाक्ष करना तो आम बात है लेकिन कोटा उत्तर के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल लगातार यूडीएच मंत्री पर हमलावर हो रहे हैं.  प्रहलाद गुंजल कागज पेश करने के साथ गंभीर आरोप लगा रहे हैं. इस बार उन्होंने यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल और उनके बेटे कांग्रेस महासचिव पर यूआईटी के 39 करोड़ रुपए बर्बाद करने का आरोप लगाया है. पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कुन्हाड़ी स्थित रोटरी फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर पहुंचकर मीडिया के सामने मंत्री धारीवाल पर गंभीर आरोप लगाए.

गुंजल ने कहा कि मंत्री धारीवाल ने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने बेटे को करोड़ों रुपए की जमीन कोडियों के दाम में दिलवा दी. उस प्रॉपर्टी को मेन रोड पर लाने के लिए नगर विकास न्यास के 39 करोड रुपए बर्बाद कर दिए. 35 करोड़ से रोटरी फ्लाइओवर व 4 करोड़ से अंडरपास बनाया है. ना तो अंडरपास से न हीं रोटरी फ्लाईओवर से कोई भी व्यक्ति जाना चाहता है और ना ही इसकी आवश्यकता थी.

मंत्री ने 28000 स्क्वायर फीट जमीन बेटे के नाम खरीदी 
गुंजल ने आरोप लगाया कि मंत्री ने 28000 स्क्वायर फीट जमीन नियम विरुद्ध अपने बेटे के नाम खरीदी और उसकी रजिस्ट्री करा ली. उन्होंने मंत्री पर रजिस्ट्री में लगने वाले पंजीयन शुल्क में 2 से 3 करोड़ का राजस्व का नुकसान करने का भी आरोप लगाया. गुंजल ने कहा कि शहर की जनता आशंकित है कि यह रोटरी फ्लाईओवर बना क्यों है. उन्होंने कहा कि मंत्री ने अपने बेटे की संपत्ति को मेन रोड पर लाने के लिए जनता के धन का दुरुपयोग किया है. 

नियमों के विपरीत खरीदी जमीन 
गुंजल ने कहा कि इस रोटरी फ्लाईओवर के सामने जो रजतसिटी के नाम से बिल्डिंग है उसमें 28000 स्क्वायर फीट की रजिस्ट्री मंत्री धारीवाल के पुत्र अमित धारीवाल के नाम हुई है. यह नियमों के विपरीत जाकर खरीदी गई है इसमें कई अनियमितताएं हैं.  पहली बार 2008 में इसका जो लेआउट पास हुआ था उसमें यहां छोटी-छोटी दुकान थी जिन्हें बिल्डर द्वारा बेचा गया था. मंत्री जी द्वारा बिल्डर को रेरा के नाम पर डराया गया व इस बिल्डिंग में 28000 स्क्वायर फीट जमीन को खरीदने के लिए बेची हुई दुकानों से हाल में कन्वर्ट करते हुए गलत तरीके से लेआउट प्लान दुबारा पास करवाया. 

राजस्व को भी चूना लगाया
गुंजल ने कहा इसी के सामने चंचल बिहार है वहां व्यावसायिक भूखंडों की रजिस्ट्री 6 से 7 हजार रुपए प्रति स्क्वायर फीट में हो रही है जबकि मंत्री पुत्र के व्यावसायिक परिसर की रजिस्ट्री 1400 से 2000 रुपए प्रति स्क्वायर फीट में ही हो गई, जबकी इस जगह पर 10 हजार रुपए स्क्वायर फीट कीमत है. उन्होंने इस प्रकार राजस्व को भी चूना लगाया है. 
 
बीजेपी सरकार आने पर करवाएंगे जांच 
गुंजल ने कहा कि 2 महीने बाद हमारा राज आने के बाद इसकी जांच करवाएंगे व रजिस्ट्री में पंजीयन शुल्क में लगभग 2 करोड रुपए के राजस्व की जो हानि पहुंचाई गई है उसकी भी वसूली करवाएंगे. मंत्री ने बेटे का भला करने के लिए नियम विरुद्ध काम किया है. मंत्री जनता के धन के ट्रस्टी हो मालिक नहीं. आपने 40 करोड रुपए के पलीता लगा दिया है जनता चुनाव में आपसे इसका हिसाब करेगी.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan Election 2023: 'कांग्रेस के खिलाफ नहीं है सत्ता विरोधी लहर, बनाएंगे सरकार', मधुसूदन मिस्त्री का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20 World Cup Final: T20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में भारत की जीत के संकेत, फलोदी सट्टा बाजार ने खोले भाव
T20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में भारत की जीत के संकेत, फलोदी सट्टा बाजार ने खोले भाव
Jaipur News: खामेनेई की मौत पर भारत में प्रदर्शन क्यों? विश्व हिंदू परिषद ने की सख्त कार्रवाई की मांग
खामेनेई की मौत पर भारत में प्रदर्शन क्यों? विश्व हिंदू परिषद ने की सख्त कार्रवाई की मांग
Bikaner News: बीकानेर कोर्ट रूम में चपरासी ने कुर्सी पर बैठकर बनाई रील, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
बीकानेर कोर्ट रूम में चपरासी ने कुर्सी पर बैठकर बनाई रील, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Rajasthan News: पेड़ के नीचे पढ़ाई कर पहनी पुलिस की वर्दी…सिरोही की बेटी कांता कुमारी महिला दिवस पर बनी प्रेरणा
पेड़ के नीचे पढ़ाई कर पहनी पुलिस की वर्दी…सिरोही की बेटी कांता कुमारी महिला दिवस पर बनी प्रेरणा

वीडियोज

Bollywood News: रैपर Badshah के नए गाने Tateeree पर मचा विवाद (08-03-2026)
Pati Brahmachari:😕Suraj के आँसू, Isha की कड़वाहट! क्या अधूरा रह जाएगा यह प्यार? #sbs
Iran Israel War: ईरान से अमेरिका और इजरायल के बीच जंग के 10 Updates | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान का वार एलर्ट! IRGC बोली- '6 महीने तक भीषण जंग लड़ सकते हैं' | Trump | Breaking
Aage Ka Agenda: महायुद्ध में अब तक कितनी तबाही | Iran Israel War | America | Trump | Ashish Singh

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
Punjab Budget 2026: पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
IND vs NZ Final: भारत और न्यूजीलैंड के फाइनल में 5 सबसे बड़े आपसी बैटल, सूर्यकुमार-बुमराह पर भारी पड़ेंगे ये कीवी
भारत और न्यूजीलैंड के फाइनल में 5 सबसे बड़े आपसी बैटल, सूर्यकुमार-बुमराह पर भारी पड़ेंगे ये कीवी
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
'कल्कि 2898 AD' के लिए कमल हासन को मिली थी मोटी फीस, फिल्म मेकर युगी सेतु ने किया खुलासा
'कल्कि 2898 AD' के लिए कमल हासन को मिली थी मोटी फीस, फिल्म मेकर युगी सेतु ने किया खुलासा
'सड़क पर कचरा, वॉशरूम में पानी नहीं', राष्ट्रपति दौरे में हुई चूक पर केंद्र ने ममता सरकार से मांगा जवाब
'सड़क पर कचरा, वॉशरूम में पानी नहीं', राष्ट्रपति दौरे में हुई चूक पर केंद्र ने ममता सरकार से मांगा जवाब
Maruti Celerio या Tata Tiago, पहली नौकरी वालों के लिए कौन-सी गाड़ी खरीदना बेस्ट? यहां जानिए डिटेल्स
Maruti Celerio या Tata Tiago, पहली नौकरी वालों के लिए कौन-सी गाड़ी खरीदना बेस्ट?
Stem Cell Therapy: स्टेम सेल थेरेपी से होगा पार्किंसंस का इलाज, जापान ने दुनिया में पहली बार दी इस खास तरीके को मंजूरी
स्टेम सेल थेरेपी से होगा पार्किंसंस का इलाज, दुनिया में जापान ने पहली बार दी इस खास तरीके को मंजूरी
Embed widget