एक्सप्लोरर

Bundi News: धूमधाम से निकाली गई लोक देवता घास भैरू की सवारी, बीमारियां दूर होने और अच्छी बारिश की है मान्यता

Ghas Bhairu Sawari: राजस्थान के बूंदी जिले के रोटेदा कस्बे में लोक देवता घास भैरू की सवारी निकाली गई. मान्यता है कि ऐसा करने से बीमारियां दूर रहती हैं और अच्छी बारिश होती है.

Rajasthan News: राजस्थान के हाड़ौती (Hadoti) के केशवरायपाटन (Keshoraipatan) उपखण्ड क्षेत्र के रोटेदा (Roteda) कस्बे में रविवार को लोक देवता (Folk Deity) घास भैरू (Ghas Bhairu) की सवारी निकाली गई. मान्यता है कि इनकी सवारी (Ghas Bhairu Sawari) निकालने से क्षेत्र में बीमारियां (Diseases) नहीं फैलती हैं और अच्छी बारिश (Good Rain) होती है, जिससे फसलें (Crops) लहलहाने लगती हैं. लोक मान्यताओं के अनुसार, बारिश के देवता इंद्र देव (Lord of Rain Indra Dev) को प्रसन्न करने के लिए कहीं हल चलाया जाता है तो कहीं यज्ञ और अनुष्ठान किए जाते हैं लेकिन  राजस्थान के हाड़ौती इलाके में लोक देवता घास भैरू की सवारी निकाली जाती है. माना जाता है कि इससे घास भैरू इंद्र देव के पास जाकर बारिश करवाते हैं.

घास भैरू की सवारी सुबह आठ बजे मुख्य बस स्टैंड से शुरू हुई, जो कस्बे के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरती हुई दोपहर को पुनः अपने गन्तव्य पहुंचकर सम्पन्न हुई. सवारी के दौरान युवा घास भैरू को आसन पर विराजमान कर रस्सियों पर जोर लगाते और जयकारे लगाते नजर आए. सवारी घरों के सामने से गुजरी तो लोगों ने अगरबत्ती जलाकर और तेल, प्रसाद आदि अर्पण कर पूजा की. इस मौके पर ग्रामीण अपने घरो में बीमारियों से बचाव के लिए मिटटी दरवाजों पर लगाते नजर आए.

एक अजब मान्यता यह भी

सवारी के दौरान घास भैरू के रूठने की भी परंपरा है. ऐसे में लोग उन्हें सिंहासन से उतारकर शराब अर्पित करते हैं और सांखी गाने गाए जाते हैं. इसके बार फिर से घास भैरू को सिंहासन पर बिराजमान करके सवारी निकाली जाती है. घास भैरू की यात्रा में बच्चे, युवक-युवतियों, हर उम्र वर्ग के पुरुष और महिलाएं शामिल हुए. महिलाएं गीत गाती चल रही थीं. सैकड़ों ग्रामीण इस आयोजन में मौजूद रहे. सवारी के बाद ग्रामीणों ने लड्डू और बाटी का भोग लगाया.

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: अपनी ही सरकार के मंत्री के घर के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक, इस मामले को लेकर जताई नाराजगी

कोटा संभाग के हर गांव में होता है ऐसा आयोजन

बता दें कि कोटा (Kota) संभाग के हर गांव में ऐसा आयोजन होता है. ग्रामीण जमना शंकर और जानकीलाल मालव का कहा, ''हमारी मान्यता है कि क्षेत्र में अच्छी बरसात और असाध्य रोगों से निजात के लिए घास भैरू की सवारी निकाली जाती है. जो गांव की परिक्रमा कर पुनः निर्धारित स्थान पर पहुचती है. साथ ही जहां-जहां से घास भैरू जी की सवारी निकलती है. वहां की मिट्टी को भी लोग लाल कपड़े में बांधकर दरवाजे पर टांग देते हैं. मान्यता है ऐसे करने से बुरी शक्तियों का असर घर-परिवार पर नहीं पड़ता है. यह आयोजन मौसमी बीमारियां और मानसून शुरू होने से पहले किए जाता है ताकि रोगों से बचा जा सके और अच्छी बरसात हो सके.'' बूंदी जिले से शुरु हुआ घास भैरू की सवारी का आयोजन अब हाड़ौती क्षेत्र के कई गांवों किया जाता है.

यह भी पढ़ें- Bharatpur Crime News: भरतपुर में बेखौफ हुए बदमाश, गिरफ्तार करने आई पुलिस पर चाकू से हमला कर हुआ फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नहीं हुआ कोई पेपर लीक, धर्मेंद्र प्रधान बधाई के पात्र', ये क्या बोल गए BJP नेता घनश्याम तिवाड़ी?
'नहीं हुआ कोई पेपर लीक, धर्मेंद्र प्रधान बधाई के पात्र', ये क्या बोल गए BJP नेता घनश्याम तिवाड़ी?
कोटा में राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम से पहले गरमाई सियासत, अशोक गहलोत ने ओम बिरला पर लगाए ये आरोप
कोटा में राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम से पहले गरमाई सियासत, अशोक गहलोत ने ओम बिरला पर लगाए ये आरोप
Jaipur News: स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग 2025-26 में राजस्थान तीसरे स्थान पर, 11 स्कूलों को राष्ट्रीय मेरिट प्रमाण पत्र
स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग 2025-26 में राजस्थान तीसरे स्थान पर, 11 स्कूलों को राष्ट्रीय मेरिट प्रमाण पत्र
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद बीजेपी दफ्तर पर कड़ा पहरा, हाई अलर्ट पर प्रशासन
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद बीजेपी दफ्तर पर कड़ा पहरा, हाई अलर्ट पर प्रशासन

वीडियोज

Tum Dena Sath Mera:🥰Rakshit के सामने आई Aprajita, हाथ में चाय और केक लेकर दिया सरप्राइज #sbs
TMC News: TMC से NCPI की ओर रुख...आखिर क्यों बदल रहे हैं सांसदों के राजनीतिक रास्ते? समझिए |ABPLIVE
बॉलीवुड न्यूज़: गदर के 25 साल पूरे: जश्न में जुटे सितारे, अमीषा पटेल ने दिया 'गदर 3' का बड़ा हिंट! ( 16-06-26)
B-52 Bomber Crash: राख बना अमेरिकी सेना का सबसे खतरनाक B-52 बॉम्बर, 8 सैनिकों की मौत! |ABPLIVE
Plug in hybrid vs strong hybrid: Which is better? #phev #stronghybrid #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘कल तक जो हमें B-टीम कह रहे थे, आज वो...’, TMC में पड़ी फूट पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का निशाना
‘कल तक जो हमें B-टीम कह रहे थे, आज वो...’, TMC में पड़ी फूट पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का निशाना
Exclusive: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय के ड्राइवर टिन्नू यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मेरा कोई मतलब ही नहीं
Exclusive: राम मंदिर मामले में टिन्नू यादव की पहली प्रतिक्रिया, खुद पर लगे आरोपों पर दिए जवाब
बेटे अकाय के साथ दिखे विराट कोहली, परिवार संग बिताया क्वालिटी टाइम; दिल खुश कर देंगी तस्वीरें
बेटे अकाय के साथ दिखे विराट कोहली, परिवार संग बिताया क्वालिटी टाइम; दिल खुश कर देंगी तस्वीरें
'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में दीपिका पादुकोण को रिप्लेस करेंगी आलिया भट्ट, शूटिंग भी की शुरू?
'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में दीपिका पादुकोण को रिप्लेस करेंगी आलिया भट्ट, शूटिंग भी की शुरू?
NEET री-टेस्ट से पहले सियासी घमासान, अन्नामलाई बोले- सुरक्षा नहीं, तनाव बढ़ा रही सरकार, बीजेपी ने भी दिया जवाब
NEET री-टेस्ट से पहले सियासी घमासान, अन्नामलाई बोले- सुरक्षा नहीं, तनाव बढ़ा रही सरकार, बीजेपी ने भी दिया जवाब
'रेप के बाद ब्लैकमेल, तुम मुसलमान बन गई हो...', एयरफोर्स ऑफिसर की पत्नी के साथ रूह कंपाने वाली दरिंदगी
'रेप के बाद ब्लैकमेल, तुम मुसलमान बन गई हो...', एयरफोर्स ऑफिसर की पत्नी के साथ रूह कंपाने वाली दरिंदगी
'नहीं हुआ कोई पेपर लीक, धर्मेंद्र प्रधान बधाई के पात्र', ये क्या बोल गए BJP नेता घनश्याम तिवाड़ी?
'नहीं हुआ कोई पेपर लीक, धर्मेंद्र प्रधान बधाई के पात्र', ये क्या बोल गए BJP नेता घनश्याम तिवाड़ी?
पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, 16 और 17 जून को चलेंगी 30 से ज्यादा परीक्षा स्पेशल ट्रेनें
पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, 16 और 17 जून को चलेंगी 30 से ज्यादा परीक्षा स्पेशल ट्रेनें
Embed widget