एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: राजस्थान में सरकार गिरने की बात करने वालों को दिव्या मदेरणा ने दिया जवाब, जानें- क्या कहा

दिव्या मदेरणा ने अपनी बात के जरिए सत्ता पक्ष के विधायकों को यह समझाने का प्रयास किया है कि अगर विधायकों की आपसी गुटबाजी इसी तरह जारी रही तो सत्ता में वापसी संभव न हो सकेगी.

Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस में मचे सियासी घमासान के बीच राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार गिर सकती है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) के बीच सूबे के मुखिया की कुर्सी को लेकर मचे बवाल के बीच लंबे समय से विवाद जारी है. इन दिनों प्रदेश कांग्रेस में सबकुछ सामान्य भी नहीं है. इसी बात से राजनीति में रूचि रखने वाले सरकार गिरने की चर्चाएं कर रहे हैं. वहीं ऐसी चर्चा करने वालों को कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने आज करारा जवाब दिया है. साथ ही यह भी संकेत दिया कि चंद रोज बाद अन्य दलों के नेता कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं.

'अफवाहें न फैलाएं'
दिव्या मदेरणा (Divya Maderna) ने सरकार गिरने की बात पर नाराजगी जाहिर करते हुए ट्विटर पर लिखा कि "फर्जी खबर ना फैलाएं. कौन गिराएगा सरकार? क्या विधायकों को नहीं लड़ना है कांग्रेस सिंबल पर चुनाव? और इस तरह की गद्दारी करने वालों को जनता पहनाएगी जूतों की माला. भारत जोड़ो यात्रा का नजारा देखो, थोड़े दिनों बाद विपक्षी विधायक भी कई जॉइन करेंगे कांग्रेस."

विधायकों को लेकर कही ये बात
दिव्या ने अपनी बात के जरिए सत्ता पक्ष के विधायकों को यह समझाने का प्रयास किया है कि अगर विधायकों की आपसी गुटबाजी इसी तरह जारी रही तो सत्ता में वापसी संभव न हो सकेगी. अगर किसी विधायक ने पार्टी से गद्दारी की तो उसे जनता माफ नहीं करेगी. अगली बार जब जनता के बीच वोट मांगने जाओगे तो जनता जूतों की माला पहनाएगी. दिव्या का मानना है कि जिस तरह भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में राहुल गांधी और सोनिया गांधी को समर्थन मिल रहा है उससे ऐसा लगता है अब देश की अन्य पार्टियों के नेता भी जल्द ही कांग्रेस में शामिल होंगे.

'अनुशासनहीनता करने वालों को मिले सबक'
एक अन्य ट्विट में दिव्या ने संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल, मुख्य सचेतक महेश जोशी और राजस्थान टूरिज्म डवलपमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ पर निशाना साधते हुए कहा, "सख्त कार्रवाई हो ताकि यह नजीर पेश हो कि कोई किसी भी पद का व्यक्ति अनुशासनहीनता का हिस्सा बने तो उस पर कार्रवाई होगी. पूरे राजस्थान व भारत में यह संदेश जाएगा कोई इस तरीके की पार्टी विरोधी गतिविधियों का हिस्सा बन आलाकमान को ललकारे, अनुशासनहीनता करेंगे तो उस पर गाज गिरेगी." 

गौरतलब है कि इन तीनों नेताओं ने पिछली 25 सितंबर 2022 को जयपुर में कांग्रेस पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश प्रभारी अजय माकन की ओर से बुलाई गई बैठक से अलग समानांतर बैठक बुलाई थी. इस घटना के बाद इन तीनों नेताओं को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस भी थमाया था.

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: पावणों के लिए सजने लगी गुलाबी नगरी, इन्वेस्ट राजस्थान समिट 2022 में अडानी, मित्तल से लेकर कई उद्यमी होंगे शामिल

Udaipur News: उदयपुर में टूरिस्ट की बहार, होटलों में 70 फीसदी तक हुईं बुकिंग्स, मिल रहे ये खास पैकेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट के RPCC चीफ बनने के दावों के बीच कांग्रेस के पूर्व नेता का बयान- उनके खिलाफ अशोक गहलोत नहीं...
सचिन पायलट के RPCC चीफ बनने के दावों के बीच कांग्रेस के पूर्व नेता का बयान- उनके खिलाफ अशोक गहलोत नहीं...
Jaipur News: गजराज बीज घोटाले में बड़ा खुलासा, ACB के छापे में निदेशक के घर और बस से 2.44 करोड़ रुपये बरामद
गजराज बीज घोटाले में बड़ा खुलासा, ACB के छापे में निदेशक के घर और बस से 2.44 करोड़ रुपये बरामद
राजस्थान राज्यसभा चुनाव: बीजेपी के दोनों उम्मीदवारों ने किया नामांकन, शुभ मुहूर्त में दाखिल किया पर्चा
राजस्थान राज्यसभा चुनाव: बीजेपी के दोनों उम्मीदवारों ने किया नामांकन, शुभ मुहूर्त में दाखिल किया पर्चा
Sirohi News: जिंदा व्यक्ति को 6 साल से सरकारी रिकॉर्ड में दिखाया मृत, डिजिटल सिग्नेचर के दुरुपयोग का आरोप
जिंदा व्यक्ति को 6 साल से सरकारी रिकॉर्ड में दिखाया मृत, डिजिटल सिग्नेचर के दुरुपयोग का आरोप

वीडियोज

Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA Bloc Meeting LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
UP Politics: इमरान मसूद का सपा चीफ अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, कहा- वो हवा में बात...
UP Politics: इमरान मसूद का सपा चीफ अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, कहा- वो हवा में बात...
Indian Embassy Advisory: ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office: वरुण धवन की फिल्म हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
'है जवानी तो इश्क होना है' हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
टेस्ट में क्या होता है फॉलोऑन? जिसकी वजह से हार की दहलीज पर अफगानिस्तान; जानें ICC का नियम
टेस्ट में क्या होता है फॉलोऑन? जिसकी वजह से हार की दहलीज पर अफगानिस्तान; जानें ICC का नियम
INDIA Bloc Meeting: ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
American Tourist in Bihar: US के टूरिस्ट का Google Maps से उठा भरोसा, बिहारियों ने 4 घंटे का रास्ता 20 मिनट में कराया पार 
US के टूरिस्ट का Google Maps से उठा भरोसा, बिहारियों ने 4 घंटे का रास्ता 20 मिनट में कराया पार 
AI In Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट में अब होगी AI की एंट्री! CJI सूर्यकांत बोले- 'जजों की जगह...'
सुप्रीम कोर्ट में अब होगी AI की एंट्री! CJI सूर्यकांत बोले- 'जजों की जगह...'
Embed widget