Rajasthan Bundi Crime News: राजस्थान (Rajasthan) की बूंदी जिला पुलिस ने 3 साल की एक बच्ची का अपहरण करने और उससे रेप (Rape) की कोशिश करने के आरोप में शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस (Police) के मुताबिक, बच्ची के परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार रात आरोपी को समय रहते पकड़ लिया और बच्ची को बचा लिया. पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, आरोपी हंसराज बैरवा (34) ने बच्ची को उस वक्त अगवा कर लिया जब वो शुक्रवार शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी.
बच्ची को नहीं आई चोट पुलिस ने बताया कि बच्ची के परिवार के सदस्यों ने जब उसे घर के आसपास नहीं पाया तब उन्होंने उसकी तलाश शुरू की. इसी दौरान बैरवा को पकड़ लिया गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची की मेडिकल जांच में पुष्टि हुई है कि वो यौन उत्पीड़न होने से बच गई और उसे कोई चोट नहीं आई है.
तलाश करते हुए मौके पर पहुंचे माता-पिता पुलिस ने बताया कि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी इसी दौरान आरोपी हंसराज बैरवा (Hansraj Bairwa) उसे अगवा कर पास के ही एक स्थान पर ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश करने लगा. उन्होंने बताया कि तभी बच्ची की तलाश करते हुए उसके माता-पिता मौके पर पहुंच गए और बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया. आरोपी के खिलाफ आईपीसी और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.
ये भी पढ़ें:
