एक्सप्लोरर

Rajasthan IAS Transfer News: जोधपुर के नए कलेक्टर होंगे गौरव अग्रवाल, विदेश में बड़े पैकेज की नौकरी छोड़ बने थे IAS

Rajasthan IAS-RAS Officers Transfer: राजस्थान में भजनलाल सरकार ने कार्यकाल में पहली प्रशासनिक अधिकारियों की फेरबदल की है. शुक्रवार को प्रदेश सरकार ने 72 IAS और 121 RAS अधिकारियों का तबादला कर दिया.

Rajasthan IAS Officer Transfer: राजस्थान में भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद विभागों का भी बंटवारा हो गया. जिसके बाद प्रदेश सरकार ने 72 आईएएस और 121 आरएएस अधिकारियों का तबादला किया है. शुक्रवार (5 जनवरी) को जारी किए ट्रांसफर आदेश में जोधपुर जिला कलेक्टर सहित कई अधिकारियों का तबादला कर दिया गया. हिमांशु गुप्ता की जगह गौरव अग्रवाल को जोधपुर का नया जिला कलेक्टर बनाया गया है. 

इससे गौरव अग्रवाल कई जिलों में कलेक्टर के पद पर रहकर सेवाएं दे चुके हैं. राजस्थान सरकार ने अलावा जोधपुर ग्रामीण के नाम से बनाए गए नए जिले के विशेष अधिकार को भी हटा दिया है. हालांकि यहां पर किसी को नियुक्ति को नहीं देकर सरकार ने जिले को समाप्त करने के संकेत दिए हैं.

कौन हैं जोधपुर के नए कलेक्टर?
राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आईएएस गौरव अग्रवाल को जोधपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है. जोधपुर के नवनियुक्त जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल के अधिकारी बनने की कहानी बहुत ही रोचक है. गौरव अग्रवाल हांगकांग से लाखों का पैकेज ठुकरा कर भारत लौटे और यूपीएससी टॉपर बन गए. गौरव अग्रवाल ने साल 2005 में आईआईटी कानपुर से कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया.

हांगकांग से नौकरी छोड़ शुरू यूपीएससी की तैयारी
इसके बाद गौरव अग्रवाल आईआईएम लखनऊ से वित्त प्रबंधन में भी डिग्री हासिल की. उन्हें इस लखनऊ आईआईएम में उत्कृष्ट अकादमी के लिए स्वर्ण पदक मिला. एमबीए करने के बाद गौरव अग्रवाल ने हांगकांग में इन्वेस्टमेंट बैंकर के रूप में अच्छे पैकेज पर नौकरी ज्वाइन की, हालांकि बाद में वह नौकरी छोड़कर वापस भारत आ गए. भारत आकर गौरव अग्रवाल ने यूपीएससी की तैयारी शुरू की. 

16 साल की उम्र में बने आईआईटी टॉपर
गौरव अग्रवाल ने पहले प्रयास में यूपीएससी टॉपर बने और उन्हें आईपीएस रैंक मिली. इसके बाद साल 2013 में दूसरे प्रयास में यूपीएससी टॉपर बनकर राजस्थान कैडर में बतौर आईएएश अधिकारी ज्वाइन किया. जानकारी के अनुसार आईएएस अधिकारी गौरव अग्रवाल बचपन से ही पढ़ाई में बहुत जहीन और मेहनती रहे. उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा जयपुर में पूरी की, इसके बाद उन्होंने 16 वर्ष की उम्र में सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक इंजीनियरिंग पास की थी. 

साल 2005 में गौरव अग्रवाल ने आईआईटी कानपुर से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया था. हालांकि बीटेक की शिक्षा के दौरान एक बार थोड़ी परेशानी खड़ी हो गई थी. इसका असर उनके शिक्षा पर पड़ा. इसी कारण से उनकी डिग्री जो 4 साल में पूरी होनी थी, उसे पूरा होने में ज्यादा समय लगा.

ये भी पढ़ें:

IAS Ria Dabi: टीना डाबी की बहन रिया डाबी को मिली पोस्टिंग, राजस्थान में इस जगह की मिली जिम्मेदारी

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, बॉम्बे अस्पताल में गंदे पानी से बीमार पड़े लोगों से मिले, भागीरथपुरा के पीड़ित परिवारों से भी करेंगे मुलाकात
इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, बॉम्बे अस्पताल में गंदे पानी से बीमार पड़े लोगों से मिले, भागीरथपुरा के पीड़ित परिवारों से भी करेंगे मुलाकात
आतिशी के वीडियो को लेकर सियासी घमासान, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के बयान पर AAP की सफाई
आतिशी के वीडियो को लेकर सियासी घमासान, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के बयान पर AAP की सफाई
महाकाल की शरण में पहुंचे विराट कोहली और कुलदीप यादव, तड़के 4 बजे भस्म आरती में हुए शामिल
महाकाल की शरण में पहुंचे विराट कोहली और कुलदीप यादव, तड़के 4 बजे भस्म आरती में हुए शामिल
‘तू कैसा बाप है’, बेटे की कोई मदद न करने पर सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर कसा तंज, बोलीं- 'मैं कभी माफ नहीं करूंगी'
‘तू कैसा बाप है’, बेटे की कोई मदद न करने पर सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर कसा तंज

वीडियोज

Singer AR Rahman: AR Rahman के बयान पर बढ़ा विवाद | Ashish Kumar Singh
Atishi Video Case: Atishi के फर्जी वीडियो पर बड़ा खुलासा | AAP | Punkab Police | Vijendra Gupta
Namaste Bharat: ईरान से लौटे हिंदुस्तानी, बताया कैसे छाई थी दहशत | US Army | Deepa Bafila
BMC Election Result: BMC चुनाव हार पर राउत का शिंदे पर हमला, EVM पर फिर उठाए सवाल
Iran America War: ईरान से वापसी शुरू, लौटे भारतीयों ने बयां की जमीनी सच्चाई | ABP Report

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, बॉम्बे अस्पताल में गंदे पानी से बीमार पड़े लोगों से मिले, भागीरथपुरा के पीड़ित परिवारों से भी करेंगे मुलाकात
इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, बॉम्बे अस्पताल में गंदे पानी से बीमार पड़े लोगों से मिले, भागीरथपुरा के पीड़ित परिवारों से भी करेंगे मुलाकात
आतिशी के वीडियो को लेकर सियासी घमासान, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के बयान पर AAP की सफाई
आतिशी के वीडियो को लेकर सियासी घमासान, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के बयान पर AAP की सफाई
महाकाल की शरण में पहुंचे विराट कोहली और कुलदीप यादव, तड़के 4 बजे भस्म आरती में हुए शामिल
महाकाल की शरण में पहुंचे विराट कोहली और कुलदीप यादव, तड़के 4 बजे भस्म आरती में हुए शामिल
‘तू कैसा बाप है’, बेटे की कोई मदद न करने पर सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर कसा तंज, बोलीं- 'मैं कभी माफ नहीं करूंगी'
‘तू कैसा बाप है’, बेटे की कोई मदद न करने पर सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर कसा तंज
'कम से कम एक करोड़ लोगों की जान बचाई', शहबाज शरीफ का नाम लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत पाकिस्तान सीजफायर का क्रेडिट
'कम से कम एक करोड़ लोगों की जान बचाई', शहबाज का नाम लेकर ट्रंप ने फिर लिया भारत- PAK सीजफायर का क्रेडिट
‘हिंदू को वोट देना हराम...’, बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंदुओं के खिलाफ मौलवियों के भड़काऊ बयान, Video वायरल
‘हिंदू को वोट देना हराम...’, बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंदुओं के खिलाफ मौलवियों के भड़काऊ बयान, Video वायरल
SBI ग्राहकों के लिए अलर्ट! अब ATM से पैसा निकालना पड़ेगा महंगा, बैलेंस चेक करने की भी बढ़ी फीस
SBI ग्राहकों के लिए अलर्ट! अब ATM से पैसा निकालना पड़ेगा महंगा, बैलेंस चेक करने की भी बढ़ी फीस
ED Office Raid: क्या ED के ऑफिस में छापा मार सकती है राज्य पुलिस, रांची में रेड के बाद उठे सवाल
क्या ED के ऑफिस में छापा मार सकती है राज्य पुलिस, रांची में रेड के बाद उठे सवाल
Embed widget