एक्सप्लोरर

President Security Breach: राष्ट्रपति मुर्मू के पैर छूने वाली महिला इंजीनियर को आशीर्वाद के बजाय मिली सजा, राजस्थान सरकार ने किया सस्पेंड

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हस्तक्षेप करते हुए राजस्थान पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी. इसके बाद ही संबंधित विभाग ने आदेश जारी करते हुए महिला अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है.

जयपुर: जोधपुर दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) के पैर छूने वाली इंजीनियर महिला अधिकारी को राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने सस्पेंड कर दिया है. ये कार्रवाई शुक्रवार देर शाम की गई है. महिला अधिकारी पर आरोप है कि उसने ड्यूटी छोड़कर राष्ट्रपति के सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन (Breach of President's security) किया है. 

गृह मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद एक्शन

आपको बता दें कि ये सस्पेंशन ऐसे समय में हुआ है, जब कर्नाटक के हुबली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के रोड शो के दौरान एक लड़के के उनके करीब तक पहुंच जाने का मामला देशभर में गर्माया हुआ है. बताया जा रहा है कि राजस्थान में ये कार्रवाई पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (PHED) ने केंद्रीय गृह मंत्रालय (Central Home Ministry) के हस्तक्षेप के बाद की है, और महिला अधिकारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है.

4 जनवरी को राजस्थान आई थीं मुर्मू

दरअसल, ये घटनाक्रम 4 जनवरी का है, जब राष्ट्रपति मुर्मू रोहट में स्काउट गाइड जाम्बोरे (Scout Guide Jamboree) के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुई थीं. इसी दौरान PHED की जूनियर इंजीनियर अम्बा सियोल (Amba Seoul) ने अपनी ड्यूटी भूलकर राष्ट्रपति के पैर छूने की कोशिश की थी. अम्बा सियोल पानी की व्यवस्था देखने के लिए कार्यक्रम में मौजूद थीं, लेकिन राष्ट्रपति के सुरक्षा प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए, वे अचानक से आगे बढ़ीं और राष्ट्रपति के पैर छूने की कोशिश की. हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया था. इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने उनसे औपचारिक पूछताछ भी की थी, लेकिन तब उन्हें छोड़ दिया गया था.

लेकिन जब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस घटना पर संज्ञान लिया जो राजस्थान सरकार हरकत में आई. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस घटना को राष्ट्रपति की सुरक्षा में गंभीर चूक मानते हुए राजस्थान सरकार और राजस्थान पुलिस से रिपोर्ट मांगी. तब संबंधित विभाग के चीफ इंजीनियर ने कार्रवाई करते हुए जूनियर महिला इंजीनियर अंबा सियोल को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया.

ये भी पढ़ें:- सांसद हनुमान बेनीवाल का सचिन पायलट को ऑफर- 'नई पार्टी बनाकर चुनाव लड़ें तो मेरा समर्थन'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया की टॉप-5 नेवी की रैंकिंग जारी, अमेरिका पहले और चीन नंबर-2 पर, भारत-पाकिस्तान की रैंक कर देगी हैरान!
दुनिया की टॉप-5 नेवी की रैंकिंग जारी, US पहले और चीन नंबर-2 पर, भारत-PAK की रैंक कर देगी हैरान!
संभल के CO रहे अनुज चौधरी सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश, क्या है पूरा मामला?
संभल के CO रहे अनुज चौधरी सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश, क्या है पूरा मामला?
Iran Protest: 'आपकी मदद रास्ते में है, प्रदर्शन जारी रखें', ईरान के प्रदर्शनकारियों को डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा मैसेज
'आपकी मदद रास्ते में है, प्रदर्शन जारी रखें', ईरान के प्रदर्शनकारियों को डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा मैसेज
15 जनवरी से वर्ल्ड कप का आगाज, भारत के ग्रुप में नहीं है पाकिस्तान; जानें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
15 जनवरी से वर्ल्ड कप का आगाज, भारत के ग्रुप में नहीं है पाकिस्तान; जानें टीम इंडिया का शेड्यूल

वीडियोज

क्या 'हिंदू-मुस्लिम' ध्रुवीकरण ही है जीत का नया शॉर्टकट?
क्या BMC चुनाव में नोट बांटे जा रहे?
Makar Sankranti 2026: भूलकर भी मकर संक्रांति पर ये गलती न करे नहीं तो ? |ABPLIVE
भारत-चीन का ये रिश्ता क्या कहलाता है?
ABP Report: BMC में 'पाकिस्तान' बिना जीत मुश्किल | BMC Election 2026 | Nitesh Rane | Akbaruddin

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया की टॉप-5 नेवी की रैंकिंग जारी, अमेरिका पहले और चीन नंबर-2 पर, भारत-पाकिस्तान की रैंक कर देगी हैरान!
दुनिया की टॉप-5 नेवी की रैंकिंग जारी, US पहले और चीन नंबर-2 पर, भारत-PAK की रैंक कर देगी हैरान!
संभल के CO रहे अनुज चौधरी सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश, क्या है पूरा मामला?
संभल के CO रहे अनुज चौधरी सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश, क्या है पूरा मामला?
Iran Protest: 'आपकी मदद रास्ते में है, प्रदर्शन जारी रखें', ईरान के प्रदर्शनकारियों को डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा मैसेज
'आपकी मदद रास्ते में है, प्रदर्शन जारी रखें', ईरान के प्रदर्शनकारियों को डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा मैसेज
15 जनवरी से वर्ल्ड कप का आगाज, भारत के ग्रुप में नहीं है पाकिस्तान; जानें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
15 जनवरी से वर्ल्ड कप का आगाज, भारत के ग्रुप में नहीं है पाकिस्तान; जानें टीम इंडिया का शेड्यूल
श्रद्धा कपूर रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी संग करने जा रही हैं शादी? भाई सिद्धांत ने किया रिएक्ट
श्रद्धा कपूर रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी संग करने जा रही हैं शादी? भाई सिद्धांत ने किया रिएक्ट
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, अमेरिका ने मुस्लिम ब्रदरहुड को घोषित किया आतंकी संगठन, किन देशों को झटका?
ट्रंप का बड़ा फैसला, US ने मुस्लिम ब्रदरहुड को घोषित किया आतंकी संगठन, किन देशों को झटका?
Vande Bharat Sleeper Express: एक किमी ले जाने में कितने रुपये लेती है वंदे भारत स्लीपर, यह राजधानी-शताब्दी से कितना ज्यादा?
एक किमी ले जाने में कितने रुपये लेती है वंदे भारत स्लीपर, यह राजधानी-शताब्दी से कितना ज्यादा?
सड़क पर चलते वक्त रहें सावधान, चाइनीज मांझा बन सकता है जान का दुश्मन
सड़क पर चलते वक्त रहें सावधान, चाइनीज मांझा बन सकता है जान का दुश्मन
Embed widget