Jodhpur News: राजस्थान में चुनावी घमासान शुरू हो चुका है आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार सुर्खियां बन रहा है. राजस्थान में अशोक गहलोत और गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच शुरू हुए आरोप-प्रत्यारोप और तल्ख टिप्पणी के बाद अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गांधी परिवार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि महात्मा गांधी जी से कांग्रेस के गांधी परिवार का कोई रिश्ता नहीं है. राजस्थान के श्रीगंगानगर में कांग्रेस नेता द्वारा हिंसा पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गांधी परिवार पर निशाना साधा. 

राजनेताओं के बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का रण सोशल मीडिया व टि्वटर बना हुआ है जहां आरोपों की झड़ी लगी हुई है राजस्थान के सीएम गहलोत व केंद्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत के बीच घमासान जारी है. ट्वीट कर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गांधी सरनेम का दुरुपयोग करने के अलावा कांग्रेस के गांधियों ने बापू जैसा कुछ नहीं किया.

जिसका सबूत श्रीगंगानगर में सड़क के गुंडे की भांति हिंसा करते ये कांग्रेसी नेता महोदय हैं. कांग्रेस का हश्र महात्मा गांधी जानते थे,  इसलिए आजादी के बाद पार्टी की जरूरत नहीं समझते थे. शेखावत ने कहा कि बापू का सपना तभी पूरा होगा, जब कांग्रेस का अस्तित्व मिट जाएगा.

गहलोत साहब, राजस्थान छोड़ दें?अलवर में घरों पर धार्मिक ध्वज नहीं लगाने और छत से शोभायात्रा देखने की रोक के प्रशासन के आदेश पर शेखावत ने कहा कि गहलोत साहब, सारे फैसले तुष्टीकरण पॉलिसी के मद्देनजर ले रहे हैं. इस पॉलिसी से बाहर के धर्मानुयायी क्या करें? राजस्थान छोड़ दें?

यह भी पढ़ें:

Rajasthan News: पानी के मुद्दे पर सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने दी आंदोलन की चेतावनी, बोले- दौसा में भी आए वाटर ट्रेन

Alwar: व्हाट्सएप पर हुए विवाद को लेकर जमकर चलीं लाठियां, 7 घायल 9 गिरफ्तार, कट्टा लहराने वाले का वीडियो वायरल