एक्सप्लोरर

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव पर 'सड़क दांव', 407 KM रोड निर्माण पर 150 करोड़ होंगे खर्च

Rajasthan News: राजस्थान के छह विधानसभा क्षेत्रों की टूटी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा. इसके लिए 408 किलोमीटर लंबाई की ग्रामीण सड़कों के लिए 150 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं.

Rajasthan Bypolls 2024: राजस्थान में छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. ऐसे में सरकार उन सभी सीटों पर हर तरीके के दांव पेंच चल रही है. अब उन सभी 6 विधान सभा सीटों के क्षेत्र में टूटी हुई सड़कों को ठीक करने की मंजूरी मिल गई है. इतना ही नहीं इस क्षेत्र में बीजेपी के चुनाव लड़ने के दावेदार खुश हो गए हैं. उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दिया कुमारी ने प्रदेश में लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत की लगभग 408 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों को मंजूरी प्रदान की है.

उन्होंने बताया कि बजट घोषणा 2024-25 की क्रियान्विति में यह स्वीकृति जारी की गई है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क मजबूत होने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. गांवों की शहरों से बेहतर कनेक्टिविटी होने से किसान अपने उत्पाद बड़े बाजारों में बेच सकेंगे. जिससे उन्हें बेहतर दाम मिलेंगे. इसके साथ ही वो सरकार की लोक कल्याणकारी सेवाओं  चिकित्सा, शिक्षा आदि सेवाओं का बेहतर लाभ ले पाएंगे.

इन क्षेत्रों में होगा काम
उपमुख्यमंत्री ने बताया की इस स्वीकृति से नागौर ज़िले की खींवसर विधानसभा क्षेत्र में 27.81 करोड़ रुपये की लागत से 89.7 किमी लंबाई की सड़क बनेगी. उनियारा विधानसभा क्षेत्र में 40.37 करोड़ रु की लागत से 86.1 किमी लंबाई, झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र में 26.32 करोड़ रुपये की लागत से 93.15 किमी लंबाई ,चौरासी विधानसभा क्षेत्र में 24 करोड़ रुपये की लागत से 40.3 किमी लंबाई ,मालपुरा विधानसभा क्षेत्र में 18.93 करोड़ रुपये की लागत से 29.73 किमी लंबाई और टोंक विधानसभा क्षेत्र में 2.2करोड़ रुपये  की लागत से 4.45 किमी लंबाई की ग्रामीण सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा.

यहां भी होगा काम
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त माण्डल भीलवाड़ा हरिपुरा चौराहे से देवगढ़ जिला राजसमंद तक की 62 किमी  सड़क को फोरलेन करने की डीपीआर बनाने के लिए 2 करोड़, रामगंजमंडी रिंग रोड की डीपीआर के लिए 1.25 करोड़ और प्रतापगढ़ के पश्चिमी भाग में बाईपास चित्तौड़गढ़ रोड से धरियावद रोड  होते हुए बांसवाड़ा रोड तक अर्द्धचंद्राकार रिंग रोड  की डीपीआर के लिए एक करोड़ की फाइनल हुआ है.

कोटड़ा  से देवला रोड को चार लेन करने की डीपीआर लिए 1. 25 करोड़, भरतपुर- अलवर मार्ग को चार लेन करने की डीपीआर के लिए 2 करोड़,मावली उदयपुर से नाथद्वारा वाया गुडली सड़क की डीपीआर के लिए एक करोड़ तथा कोटा-कैथून- धरनावदा सड़क का चौड़ाईकरण कर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के बालापुरा जंक्शन पर जोड़ते हुए बपावर- सांगौद- केथून में बायपास निर्माण की डीपीआर के लिए 2 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है.

ये भी पढ़ें: कितनी बदल गई 'लाइफ लाइन' कही जाने वाली डबल डेकर ट्रेन? जानें क्या-क्या हैं सुविधाएं, देखें तस्वीरें

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर चीन और पाकिस्तान ने समंदर में दिखाई चालाकी तो खोज-खोज पनडुब्बियों को तहस-नहस कर देगा 'रोमियो', जानें कितना खतरनाक?
अगर चीन-PAK ने समंदर में दिखाई चालाकी तो पनडुब्बियों को तहस-नहस कर देगा 'रोमियो', कितना खतरनाक?
'मैं दिल्ली के लोगों से माफी मांगता हूं', प्रदूषण का जिक्र कर बोले पर्यावरण मंत्री सिरसा
'मैं दिल्ली के लोगों से माफी मांगता हूं', प्रदूषण का जिक्र कर बोले पर्यावरण मंत्री सिरसा
बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान IPL ऑक्शन में मालामाल, 9.20 करोड़ रुपये में बिके; टिम सीफर्ट को भी मिला खरीदार
बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान IPL ऑक्शन में मालामाल, 9.20 करोड़ रुपये में बिके; टिम सीफर्ट को भी मिला खरीदार
नीतीश कुमार ने हटाया मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब तो पाकिस्तान का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार ने हटाया मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब तो पाकिस्तान का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Bihar Politics: मुस्लिम लड़की चेहरे से हिजाब हटाने पर घिरे Nitish Kumar | JDU | NDA | ABP News
New Mgnrega Bill: 'राम जी' Vs गांधी...बिल पर पक्ष-विपक्ष क्यों आमने-सामने? | VB-G RAM G | BJP
हटेगा 'बापू' का नाम..संसद में शुरू हुआ नया संग्राम?
IPO Alert: KSH International IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live
India में Crypto Invest: छोटे शहरों और युवा पीढ़ी का बढ़ता रुझान| Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अगर चीन और पाकिस्तान ने समंदर में दिखाई चालाकी तो खोज-खोज पनडुब्बियों को तहस-नहस कर देगा 'रोमियो', जानें कितना खतरनाक?
अगर चीन-PAK ने समंदर में दिखाई चालाकी तो पनडुब्बियों को तहस-नहस कर देगा 'रोमियो', कितना खतरनाक?
'मैं दिल्ली के लोगों से माफी मांगता हूं', प्रदूषण का जिक्र कर बोले पर्यावरण मंत्री सिरसा
'मैं दिल्ली के लोगों से माफी मांगता हूं', प्रदूषण का जिक्र कर बोले पर्यावरण मंत्री सिरसा
बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान IPL ऑक्शन में मालामाल, 9.20 करोड़ रुपये में बिके; टिम सीफर्ट को भी मिला खरीदार
बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान IPL ऑक्शन में मालामाल, 9.20 करोड़ रुपये में बिके; टिम सीफर्ट को भी मिला खरीदार
नीतीश कुमार ने हटाया मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब तो पाकिस्तान का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार ने हटाया मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब तो पाकिस्तान का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Aashram Season 4 कंफर्म, बॉबी देओल की सुपरहिट सीरीज की शूटिंग डिटेल्स भी आई सामने
'आश्रम S4' कंफर्म, बॉबी देओल की सुपरहिट सीरीज की शूटिंग डिटेल्स भी आई सामने
Small Guava Benefits: छोटा अमरूद क्यों होता है ज्यादा फायदेमंद, बड़े अमरूद से कैसे है बेहतर?
छोटा अमरूद क्यों होता है ज्यादा फायदेमंद, बड़े अमरूद से कैसे है बेहतर?
Video: क्या सच में गिरी स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी? वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई जान हैरान रह जाएंगे आप
क्या सच में गिरी स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी? वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई जान हैरान रह जाएंगे आप
गूगल पर गलती से भी ये चीजें न कर लेना सर्च, घर से उठा ले जाएगी पुलिस
गूगल पर गलती से भी ये चीजें न कर लेना सर्च, घर से उठा ले जाएगी पुलिस
Embed widget