Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज राज्य के मेवाड़ क्षेत्र के दौरे के तहत राजसमंद के नाथद्वारा पहुंचे. उन्होंने नाथद्वारा में श्रीनाथजी के मंदिर में दर्शन किए और सभी के अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, मंत्री उदयलाल आंजना भी उनके साथ थे. सीएम गहलोत ने गुड़ला गांव में राजकीय माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना सहित राज्य सरकार की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का जिक्र किया और कहा कि राज्य सरकार ने अपने लगभग तीन साल के कार्यकाल में जनकल्याण व विकास के कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी है.

बालिका शिक्षा पर विशेष जोरमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने बीते दो साल में 123 कॉलेज खोले हैं जिनमें से 33 कॉलेज केवल लड़कियों के लिए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा व बालिका शिक्षा पर विशेष जोर दे रही है. गहलोत का ‘सरकार गांवों/शहरों के संग’ अभियान के तहत आयोजत शिविर का निरीक्षण करने का भी कार्यक्रम है.

श्रीनाथजी के मंदिर में किया दर्शन

सीएम गहलोत ने नाथद्वारा में श्रीनाथजी के मंदिर में दर्शन भी किया. इसको लेकर उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, "नाथद्वारा में श्रीनाथजी के मंदिर में दर्शन कर सभी के अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा जी, मंत्री उदयलाल आंजना जी एवं सीडब्ल्यूसी मेंबर रघुवीर सिंह मीणा जी साथ रहे."

ये भी पढ़ें: 

UP Election 2022: सपा समर्थक ने पार्टी के झंडे के कलर में छपवाया शादी का कार्ड, अखिलेश यादव की फोटो लगाई

Congress Hindutva Row: कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- भाजपा के लिए सिर्फ उनके जैसे लोग ही हिंदू