Hanuman Beniwal News: राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. जिसे लेकर यहां पर सियासी हलचल तेज हो गई है. वहीं, हरियाणा में आए चुनाव परिणाम के बाद से राजस्थान की राजनीति में गर्माहट दिख रही है. अब यहां पर चर्चा हो रही है कि क्या हनुमान बेनीवाल उपचुनाव में कांग्रेस से अधिक सीटें मांगेंगे? इन सबके बीच नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि अभी सीट शेयर को लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ है. इसके लिए जयपुर में बैठक करने के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अगर हरियाणा में ठीक से निर्णय लेती तो वहां पर परिणाम कुछ और आता. इसलिए अब यहां पर चीजें प्लान करके की जाएगी.
उन्होंने आगे लिखा कि हरियाणा का किसान, जवान और दलित बीजेपी की नीतियों और शासन के खिलाफ था, लेकिन कांग्रेस पार्टी द्वारा एक राय और एक साथ होकर चुनाव नहीं लड़ने की वजह से पुन: हरियाणा के किसानों, दलितों और युवाओं को निराशा हाथ लगी.
