एक्सप्लोरर

राजस्थान सरकार इस वजह से लीज पर लेगी हेलीकॉप्टर, सालाना करीब 24 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा को सूचित किया गया है कि राज्य सरकार एक निजी कंपनी से हेलीकॉप्टर किराए या लीज पर लेने के लिए सालाना अनुमानित 23.79 करोड़ रुपये खर्च करेगी.

Rajasthan Govt To Lease Helicopter: राजस्थान की भजनलाल शर्मा की सरकार वीआईपी उड़ानों के लिए लीज पर हेलीकॉप्टर लेगी और इस पर भारी भरकम खर्च किए जाएंगे. जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार हेलीकॉप्टर पट्टे पर लेने के लिए सालाना करीब 24 करोड़ रुपये खर्च करेगी. 

प्रदेश की विधानसभा को सूचित किया गया है कि राजस्थान सरकार वीआईपी उड़ानों के लिए एक निजी कंपनी से हेलीकॉप्टर किराए पर लेने के लिए सालाना अनुमानित 23.79 करोड़ रुपये खर्च करेगी.

राजस्थान सरकार के पास नहीं है कोई विमान

26 जुलाई को राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस विधायक शिखा मील बराला (Shikha Meel Barala) के एक अतारांकित प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्य सरकार ने कहा कि उसके पास कोई एयरक्राफ्ट नहीं है. इस दौरान यह भी बताया गया कि राज्य सरकार ने 2020-21 से 2023-24 तक हेलीकॉप्टर या हवाई जहाज सेवाओं पर 76.46 करोड़ रुपये खर्च किए.

राजस्थान की बीजेपी सरकार की ओर से जवाब में कहा गया, "राज्य सरकार के पास वर्तमान में कोई हवाई जहाज या हेलीकॉप्टर नहीं है. 5 जून, 2024 को राज्य सरकार ने मेसर्स रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली से एक हेलीकॉप्टर पट्टे पर लेने या किराए पर लेने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है."

वीआईपी उड़ानों पर अबतक कितने हुए खर्च?

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें कहा गया है, "इस पर हर साल 23.79 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है''. सदन को यह भी बताया गया कि विमान सेवाओं पर राज्य सरकार का खर्च 2020-21 में 8.03 करोड़ रुपये, 2021-22 में 7.19 करोड़ रुपये, 2022-23 में 31.30 करोड़ रुपये और 2023-24 में 29.94 करोड़ रुपये था.''

कांग्रेस विधायक बराला ने राजस्थान सरकार को दी सलाह

जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस विधायक बराला ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा कि लीज पर हेलीकॉप्टर लेने पर करोड़ों खर्च करने से बेहतर होता कि हेलीकॉप्टर खरीद लिया जाता. उन्होंने कहा, "अगर सरकार ने इस राशि में एक हेलीकॉप्टर खरीदा होता, तो भविष्य में यह आर्थिक रूप से बेहतर होता."

ये भी पढ़ें:

कोटा के सरकारी कॉलेजों में फीस जमा करने की बढ़ी तारीख, जानें अब कब तक जमा कर सकते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक

वीडियोज

Sansani: Gorakhpur की बैड गर्ल का मायाजाल! | Crime News
UP Mock Drill: यूपी के 75 जिलों में हवाई हमलों से बचने के लिए मॉक ड्रिल.. | Mock Drill | Hindi News
Janhit: संतों का अखिल भारतीय 'ओपिनियन' पोल! | Yogi Vs Shankaracharya | Magh Mela | ABP News
Shankaracharya Controversy: Chitra ने खोल दिए Avimukteshwaranand विवाद के सारे पन्ने ! | Mahadangal
Shankaracharya Controversy: 6 दिनों से धरने पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद बिगड़ी तबीयत | Magh Mela

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
'आज भी सलमान-शाहरुख राज करते हैं...' बॉलीवुड से दूरी पर रिमी सेन ने किया खुलासा
'आज भी सलमान-शाहरुख राज करते हैं...' बॉलीवुड से दूरी पर रिमी सेन ने किया खुलासा
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
कड़ाके की सर्दी और बर्फीले मौसम के बीच चलती है पढ़ाई, जानें भारत की सबसे ऊंची यूनिवर्सिटी
कड़ाके की सर्दी और बर्फीले मौसम के बीच चलती है पढ़ाई, जानें भारत की सबसे ऊंची यूनिवर्सिटी
नहीं याद आ रहा UAN नंबर, मिनटों में ऐसे कर सकते हैं रिकवर
नहीं याद आ रहा UAN नंबर, मिनटों में ऐसे कर सकते हैं रिकवर
Embed widget