एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: 'BJP नेता सिर्फ RSS के लोगों से ही मिलने आते हैं...' चुनाव से पहले CM गहलोत के मंत्री का बड़ा दावा

Rajasthan Elections 2023: संवाद कार्यक्रम को लेकर UDH मंत्री शांति धारीवाल ने BJP प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा कि ये नेता आमजन से मिलने नहीं आते.

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कोटा संभाग में नेताओं के लगातार दौरे शुरू हो गए हैं. कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी (BJP) के शीर्ष नेता कोटा आ रहे हैं. रविवार को सीपी जोशी (CP Joshi) कोटा आए और 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत प्रबुद्धजन और बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिले. साथ ही उनसे सीधा संवाद किया.

इस संवाद कार्यक्रम को लेकर यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल (Shanti Dhariwal) ने सीपी जोशी पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि ये नेता आमजन से मिलने नहीं आरएसएस (RSS) के कार्यकर्ताओं से मिलने आते हैं और प्रबुद्धजन भी बीजेपी के ही होते हैं. मंत्री धारीवाल का कहना है कि आमजन से इन नेताओं का कोई सरोकार नहीं हैं. वह इन नेताओं से मिलकर चले जाते हैं.

'बीजेपी के पास जनता से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं है'
नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और आगामी दिनों में बीजेपी के नेताओं के होने वाले दौरे को लेकर बयान दिया है. मंत्री धारीवाल ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत निकाली जा रही पदयात्रा को एक आंदोलन बताया और कहा कि हम सरकार में रहते हुए जनता के बीच पहुंचकर जनता से पूछ रहे हैं कि राज्य और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से खुश है या नहीं. उन्होंने विपक्षी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी के पास जनता से जुड़ा कोई मुद्दा ही नहीं है.

'जनता कांग्रेस को रिपीट करने का मन बना चुकी है'
शांति धारीवाल ने कहा कि राजस्थान की सरकार प्रदेशवासियों को महंगाई से राहत प्रदान कर रही है और जनता कांग्रेस को रिपीट करने का मन बना चुकी है. हाथ से हाथ जोड़ अभियान के तहत मंत्री शांति धारीवाल के नेतृत्व में लगातार चल रही पदयात्रा एक-एक वॉर्ड के एक-एक घर तक पहुंच रही है.

मंत्री धारीवाल और पीसीसी सदस्य अमित धारीवाल का वॉर्ड वासियों ने स्वागत सम्मान कर वॉर्ड में करवाए गए विकास कार्यों पर आभार व्यक्त किया जा रहा है. इस दौरान मंत्री धारीवाल ने समस्याओं को भी सुना और मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Elections 2023: कमलनाथ की तरह राजस्थान कांग्रेस भी 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर बढ़ी? सरकार की इस घोषणा से मिल रहे संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
ईरान-इजरायल युद्ध का असर, जयपुर के मंदिरों में गैस का संकट, प्रसाद बनने पर मंडराया खतरा
ईरान-इजरायल युद्ध का असर, जयपुर के मंदिरों में गैस का संकट, प्रसाद बनने पर मंडराया खतरा
Rajasthan News: राजस्थान में खाने की क्वालिटी पर उठा सवाल, ‘ईट राइट ड्राइव’ अभियान में 11% फूड प्रोडक्ट फेल
राजस्थान में खाने की क्वालिटी पर उठा सवाल, ‘ईट राइट ड्राइव’ अभियान में 11% फूड प्रोडक्ट फेल
Rajasthan में LPG Crisis! वितरक बोले- 1 करोड़ 65 लाख उपभोक्ताओं के सामने संकट, 2-3 दिन का स्टॉक बचा
Rajasthan में LPG Crisis! वितरक बोले- 1 करोड़ 65 लाख उपभोक्ताओं के सामने संकट, 2-3 दिन का स्टॉक बचा

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget