Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान में आम आदमी पार्टी ने वोटर्स से मिलने का नया प्लान बनाया है. आप अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने बताया कि पार्टी लोगों के दरवाजे-दरवाजे तक जाएगी. उन्होंने कहा कि इसके लिए संगठन विस्तार की अगली कड़ी में ग्राम पंचायत और बूथ स्तर की कमेटियों के गठन का काम भी शुरू कर दिया गया है.

दरअसल, पार्टी का विलेज लेवल कमेटियों के लिए संभाग स्तरीय ट्रेनिंग कार्यक्रम चल रहा है. इसके लिए प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष, जोनल प्रभारी के साथ संभागों में जाकर जिला पदाधिकारियों को ट्रेनिंग दे रहे हैं. अध्यक्ष का कहना है कि अब हम संगठन विस्तार की अगली कड़ी में बूथ लेवल की कमेटियों का गठन करने जा रहे हैं. इसके लिए संभाग प्रभारियों के साथ जिला पदाधिकारियों को ट्रेनिंग प्रोग्राम भी शुरू कर दिया गया है. 

कार्यकर्ताओं में भर रहे जोश पार्टी अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को धार देने में जुटी हुई है. उनमें जोश भरा जा रहा है. ट्रेनिंग के बाद पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में जाकर कमेटियों का गठन करेंगे. इसी के तहत अजमेर संभाग के सभी जिलों के पदाधिकारियों को दिल्ली के विधायक और राजस्थान के सह-प्रभारी मुकेश अहलावत ने ग्राम समिति, वार्ड समिति के निर्माण से संबधित विषय पर ट्रेनिंग दी है. 

वहीं भरतपुर संभाग के पदाधिकारियों को प्रभारी नरेंद्रपाल सावन ने ट्रेनिंग दी. जयपुर प्रभारी नरेश यादव ने जयपुर में ट्रेनिंग सेशन किया. इसके साथ ही जोधपुर संभाग प्रभारी हेमंत खावा ने जोधपुर के प्राधिकारियों को प्रशिक्षण दिया, उदयपुर संभाग प्रभारी चैतर वासवा ने उदयपुर के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. जबकि कोटा संभाग प्रभारी शिव चरण गोयल कोटा में और बीकानेर प्रभारी अमन दीप सिंह गोल्डी 28 जून को चुरू में पदाधिकारियों को ट्रेनिंग देंगे.

बीजेपी और कांग्रेस पर साधा निशाना बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नवीन पालीवाल ने कहा कि दोनों ही पार्टियों ने बारी-बारी से सरकार बनाकर प्रदेश को लूटा और अब उसी पैसे से ये चुनाव जीतने की कोशिश करेंगे. इसलिए मजबूत इरादों से भरे हुए कार्यकर्ताओं का संगठन जरूरी है. इसलिए आम आदमी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के जरिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान द्वारा दिल्ली और पंजाब में कराए जा रहे विकास कार्यों की दम पर जनता के बीच जाएगी और उनके वोट मांगेगी. 

ये भी पढ़ें

Rajasthan Election 2023: राजस्थान को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक, यहीं से तय होगा कौन होगा In कौन होगा Out!