एक्सप्लोरर

Rajasthan Crime: राजस्थान में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, फरार इनामी बदमाश को दबोचा

Jodhpur News: राजस्थान की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बाड़मेर जिले के थाना कोतवाली में इनामी वांटेड रामनिवास परिहार को जोधपुर के थाना माता का थान इलाके से पकड़ा है.

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने एक बड़ी कार्रवाई की है. बाड़मेर (Barmer) जिले के थाना कोतवाली में पांच हजार रुपये के ईनामी वांटेड रामनिवास परिहार को जोधपुर (Jodhpur) के थाना माता का थान इलाके से पकड़ा है. अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स दिनेश एमएन ने बताया कि एजीटीएफ के गठन के बाद लगातार गैंगस्टर और इनामी अपराधियों के खिलाफ टीम कार्रवाई कर रही है.

इसी क्रम में टीम के हेड कांस्टेबल राकेश जाखड़ को बाड़मेर जिले के थाना कोतवाली में वांटेड इनामी आरोपी रामनिवास परिहार के जोधपुर में होने की जानकारी मिली. सूचना पर आईजी क्राइम प्रफुल्ल कुमार के पर्यवेक्षण और एडिशनल एसपी आशा राम चौधरी के सुपरविजन और इंस्पेक्टर सुभाष सिंह तंवर के नेतृत्व में एक टीम बनी. इसके बाद हेड कांस्टेबल महेश कुमार, रविंद्र सिंह, राकेश जाखड़ और कांस्टेबल नरेश कुमार की टीम को जोधपुर रवाना किया गया. 

क्या है पूरा मामला?
टीम ने सूचना की पुष्टि करते हुए रविवार रात जोधपुर में थाना माता का थान इलाके से आरोपी को दबोचा और कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया. थाना पुलिस ने अपने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल बाड़मेर में प्रेम विवाह से खफा एक लड़की के परिजन 10 जुलाई 2022 को बाड़मेर के लक्ष्मी नगर निवासी अपनी बेटी के पति मोती सिंह भाटी को पांच बत्ती चौराहे से बोलेरो गाड़ी में अगवा कर ले गए. पहले गाड़ी में मारपीट की फिर देरासर के पास गाड़ी से नीचे उतारकर लाठी-डंडों से पीटा. 

इन मामलों में भी दर्ज है मुकदमा
पीड़ित की रिपोर्ट के अनुसार चाकू से वार कर आरोपियों ने पिस्टल से फायर भी किया था. वहीं आसपास के लोगों के आ जाने के कारण आरोपी उसे वहीं छोड़ कर फरार हो गये. इस मामले में आरोपी रामनिवास परिहार घटना के समय से ही फरार चल रहा था. इसके बाद रामनिवास परिहार के गिरफ्तारी पर एसपी बाड़मेर द्वारा पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया. वहीं आरोपी के खिलाफ जोधपुर के देव नगर थाने में आर्म्स एक्ट, सिरोही के स्वरूपगंज थाने में आरपीजीओ एक्ट, सिरोही के रोहिडा थाने में पॉक्सो एक्ट और रोहिडा थाने में ही लापरवाही पूर्वक गाड़ी चला कर लोगों का जीवन खतरे में डालने का मुकदमा भी दर्ज हुआ है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan: जयपुर में पुलिस महानिदेशक-महानिरीक्षक सम्मेलन को लेकर CM भजनलाल ने की बैठक, कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी भी होंगे शामिल

      

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर बोलीं मुमताज पटेल, 'अगर मुस्लिम वोटर्स को कोई तीसरा ऑप्शन...'
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर बोलीं मुमताज पटेल, 'अगर मुस्लिम वोटर्स को कोई तीसरा ऑप्शन...'
Indian Army Dangerous Regiment: मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
फाइनल हार गई स्टीव स्मिथ की टीम, छठी बार BBL चैंपियन बनी Perth Scorchers, लिख डाला नया इतिहास
फाइनल हार गई स्टीव स्मिथ की टीम, छठी बार BBL चैंपियन बनी Perth Scorchers, लिख डाला नया इतिहास

वीडियोज

Mahadangal: Owaisi का हरा प्लान क्या? AJay Alok का चौंकाने वाला खुलासा! | Nitish Rane | Sahar
Maharashtra Politics: ''जिसने हरा करने का सपना..वहीं दफन कर दिया'- Nitesh Rane | Sahar Sheikh
अनुपमा: बेटी ने भी छोड़ा अनुपमा का हाथ! पराग कोठारी के लिए बनी रजनी की ढाल
Bollywood News: SRK की ‘King’ का ट्रेलर रिलीज़ होते ही मचा तूफान, VFX और स्टाइल पर बंटी नेटिज़न्स की राय
Maharashtra Politics: 'औरंगजेब की कब्र के बगल में दफन कर देंगे'- Nitesh Rane | Sahar Sheikh | Imtiaz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर बोलीं मुमताज पटेल, 'अगर मुस्लिम वोटर्स को कोई तीसरा ऑप्शन...'
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर बोलीं मुमताज पटेल, 'अगर मुस्लिम वोटर्स को कोई तीसरा ऑप्शन...'
Indian Army Dangerous Regiment: मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
फाइनल हार गई स्टीव स्मिथ की टीम, छठी बार BBL चैंपियन बनी Perth Scorchers, लिख डाला नया इतिहास
फाइनल हार गई स्टीव स्मिथ की टीम, छठी बार BBL चैंपियन बनी Perth Scorchers, लिख डाला नया इतिहास
पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना के दोस्त पर किया मानहानि का दावा, खुद पर लगे आरोपों को बताया झूठा
पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना के दोस्त पर किया मानहानि का दावा, खुद पर लगे आरोपों को बताया झूठा
रामपुर: मशहूर शायर ताहिर फराज़ का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस, प्रशसंकों में शोक की लहर
रामपुर: मशहूर शायर ताहिर फराज़ का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस, प्रशसंकों में शोक की लहर
केवीएस में स्पेशल एजुकेटर की वैकेंसी, 987 टीजीटी-पीआरटी पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी
केवीएस में स्पेशल एजुकेटर की वैकेंसी, 987 टीजीटी-पीआरटी पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी
PM Modi Mann ki Baat: 'मन की बात' में पीएम मोदी ने किया मिलेट्स का जिक्र, जानें यह सेहत के लिए कितना फायदेमंद?
'मन की बात' में पीएम मोदी ने किया मिलेट्स का जिक्र, जानें यह सेहत के लिए कितना फायदेमंद?
Embed widget