Watch: राजस्थान में बच्चों से भरी स्कूल वैन सैलाब में फंसी, सांसें थमा देने वाला वीडियो वायरल
Rajsamand Viral Video: राजस्थान के राजसमंद में स्कूल वैन पानी के तेज बहाव में फंस गई. वैन में 10 स्कूली बच्चे और ड्राइवर समेत बाकी का स्टाफ मौजूद था. गनीमत रही की मौके पर पुलिस ने सबकी जान बचा ली.

Rajasthan News: राजस्थान के राजसमंद में भारी बारिश ने भयंकर तबाही मचाई, जिसके चलते कुंभलगढ़ क्षेत्र में एक स्कूल वैन पानी के तेज बहाव में फंस गई. बताया जा रहा है कि वैन में लगभग 10 स्कूली बच्चे और ड्राइवर समेत बाकी का स्टाफ मौजूद था. तेज बहाव के बीच बच्चों की जान खतरे में पड़ गई और घटनास्थल में अफरा-तफरी मच गई.
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जिसमें एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुट गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वायरल होने के बाद लोगों ने प्रशासन पर सवाल खड़ें किये है.
View this post on Instagram
बच्चें और स्टाफ डर के मारे चीखने-चिल्लाने लगे
बता दें कि घटना राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ क्षेत्र में उदयपुर रोड पर स्थित होटल लेक एलपी के पास हुई. भारी बारिश के कारण क्षेत्र का लखेला तालाब और कड़िया तालाब का तटबंध टूट गया, जिससे सड़कों पर तेज बहाव वाला पानी भर गया. इस दौरान स्कूल की वैन तेज सैलाब में फंस गई. वैन में पानी भरने लगा, जिसके चलते बच्चें और स्टाफ डर के मारे चीखने लगे. देखें घटना का वायरल वीडियो.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया
वीडियो में देखा गया है कि कुछ बच्चे और स्टाफ जान बचाने के लिए पास के पेड़ पर चढ़ गए और वहां से मदद के लिए बुलाने लगे. सीसीटीवी फुटेज और वहां पर मौजूद लोगों के बनाए गए वीडियो में देखा गया है कि वैन तेज बहाव के कारण डूबी हुई थी. वहां पर मौजूद लोगों ने तुरंत बिना किसी देरी के प्रशासन और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बचाव कार्य शुरू हुआ. पुलिस और प्रशासन की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों और स्टाफ के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.
Source: IOCL






















