पश्चिम बंगाल और असम के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. इसी कड़ी में जोधपुर के विधायक प्रताप पुरी ने बड़ा दावा कर दिया है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में पूर्ण जीत का अनुमान जताया है.

Continues below advertisement

प्रताप पुरी ने ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि रोहिंग्या मुद्दे पर ढिलाई बरतने के कारण राज्य में अराजकता का माहौल बना है, जिससे आम जनता परेशान है. उन्होंने कहा कि इस तरह की नीतियों से लोगों में असंतोष बढ़ा है.

भीलवाड़ा में गूंजा ‘I Love You’, सचिन पायलट ने मंच से युवाओं को दी नसीहत, कहा- 'अंग्रेजी छोड़ो...'

Continues below advertisement

पीएम मोदी के नेतृत्व का किया जिक्र

विधायक ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 10-12 वर्षों में केंद्र सरकार ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार काम किया है. उनका मानना है कि इन कार्यों का असर चुनाव परिणामों में साफ नजर आएगा.

पुरी ने विश्वास जताया कि इस बार पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा को स्पष्ट बढ़त मिलेगी और कमल का फूल खिलेगा. उनके अनुसार जनता बदलाव चाहती है और भाजपा के पक्ष में 100 प्रतिशत परिणाम आने की संभावना है.

बंगाल-असम के रुझानों में बीजेपी को बढ़त

बंगाल और असम की मतगणना जारी है. बंगाल में बीजेपी ने बढ़त हासिल कर रखी है. बीजेपी अब तक के रुझानों में 165 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं ममता बनर्जी की टीएमसी 123 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. रुझानों में इस बार ममता बनर्जी का किला ढहता हुआ दिखाई दे रहा है.

15 साल बाद पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती हुई दिख रही है. बंगाल में बीजेपी को मिलती जीत पर जश्न का दौर शुरू हो गया है. वहीं असम में भारतीय जनता पार्टी ने 95 सीटों पर बढ़त बना रखी है. कांग्रेस 29 सीटों पर आगे चल रही है. ऐसे में एक बार फिर असम में बीजेपी का कमल खिलता हुआ नजर आ रहा है. 

सात समंदर पार गूंजा 'जादूगर' का नाम! चीन के शंघाई में मनाया गया अशोक गहलोत का जन्मदिन