एक्सप्लोरर

Magh 2023: माघ स्नान पर इसबार बन रहा शुभ योग, जानिए- क्या करने से मिलेगा विशेष फल?

Magh Mela 2023: पंडित सुरेश श्रीमाली ने बताया, स्नान पर्व का समापन रविवार 5 फरवरी माघ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन पुष्य नक्षत्र के रहते प्रयाग में त्रिवेणी स्नान के अंतिम दिन होगा.

Magh month 2023: इस बार माघ स्नान पर शुभ योग बन रहा है. पंडित सुरेश श्रीमाली ने बताया कि, वर्ष 2023 के पहले माह जनवरी के पांच दिनों के अलावा शुक्रवार छः जनवरी से अगले माह रविवार पांच फरवरी तक सर्वाधिक श्रेष्ठ हैं. स्नान पर्वों में विशेष माघ स्नान सभी बाधाओं, कष्टों के निवारण और मोक्ष की दृष्टि से महत्वपूर्ण है. सभी स्नान पर्वों का अंतिम प्रतीक, समस्त बाधाएं तथा कष्टों के निवारण, सद्गति के लिए विशेषज्ञ महत्वपूर्ण ‘माघ स्नान‘ शुक्रवार 6 जनवरी, पौष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन से प्रारंभ हो गए. इसी दिन शुक्र ने श्रवण नक्षत्र में प्रवेश किया. 

पंडित सुरेश श्रीमाली ने बताया कि, इस स्नान पर्व का समापन रविवार 5 फरवरी माघ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन 12.12 बजे तक पुष्य नक्षत्र के रहते प्रयाग में त्रिवेणी स्नान के अंतिम दिन होगा. पुष्य नक्षत्र होने के इस समय के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग भी है. इस पर्व में यज्ञ, तप और दान का विशेष महत्व है. इस दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान विष्णु का पूजन, पितरों का श्राद्ध और भिखारियों को दान करने का विशेष फल है. निर्धनों को भोजन, वस्त्र, तिल, कम्बल, गुड़, कपास, घी, लड्डू, फल, अन्न, पादुका आदि का दान करना चाहिए. इस दिन गंगा स्नान करने से मनुष्य की बाधाएं कट जाती हैं.

पंडित सुरेश श्रीमाली ने बताया कि धार्मिक द्रष्टि से विशेष इस पूरे माह-पौष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से माघ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तक प्रयाग में कल्पवास कर त्रिवेणी स्नान का अत्यधिक महत्व है. इसके अलावा भी माघ मास के प्रतिदिन प्रातःकाल सूर्योदय से पूर्व किसी पवित्र नदी, तालाब, कुंआ, बावड़ी आदि के शुद्ध जल से स्नान कर भगवान मधुसूदन की पूजा करनी चाहिए. पूरे माघ मास भगवान मधुसूदन की प्रसन्नता के लिए नित्य ब्राह्मण को भोजन कराना, दक्षिणा देना या मगद के लड्डू जिसके अंदर स्वर्ण या रजत छिपा दी जाती है, प्रतिदिन स्नान कर ब्राह्मणों को देना चाहिए. इस मास में काले तिलों से हवन तथा काले तिलों से ही पितरों का तर्पण करना चाहिए. मकर संक्रांति के समान ही तिल के दान का इस माह में विशेष महत्व माना जाता है.

शास्त्रों के अनुसार तथा धार्मिक विशेषता से माना जाता है कि माघ स्नान करने वाले पर भगवान माधव प्रसन्न रहते हैं और उसे सुख-सौभाग्य, धन-संतान तथा स्वर्गादि उत्तम लोकों में निवास तथा देव विमानों में विहार का अधिकतर देते हैं. यह माघ स्नान परम पुण्यशाली व्यक्ति को ही कृपा अनुग्रह से प्राप्त होता है. इस बार तो माघ पूर्णिमा रविवार 5 फरवरी को प्रातः स्नान के अंतिम दिन शुभ पुष्य नक्षत्र होने के साथ-साथ 12.12 तक सर्वार्थ सिद्धि योग भी है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Rajasthan: पुष्कर में फायरिंग के दौरान पूर्व पार्षद की मौत, आपसी रंजिश के कारण चली गोलियां

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दक्षिण में हुए आंदोलन की स्थिति वापस ना बने...', महिला आरक्षण विधेयक को लेकर बोले अशोक गहलोत
'दक्षिण में हुए आंदोलन की स्थिति वापस ना बने...', महिला आरक्षण विधेयक को लेकर बोले अशोक गहलोत
जयपुर: टायर गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
जयपुर: टायर गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
राजस्थान: कोटा में डिवाइर से टकराने के बाद पलटी बस, 3 यात्रियों की मौत, 20 से ज्यादा घायल
राजस्थान: कोटा में डिवाइर से टकराने के बाद पलटी बस, 3 यात्रियों की मौत, 20 से ज्यादा घायल
सिरोही पहुंचे मदन राठौड़ ने राम झरोखा विवाद और महिला आरक्षण पर दिया जवाब, क्या बोले BJP नेता?
सिरोही पहुंचे मदन राठौड़ ने राम झरोखा विवाद और महिला आरक्षण पर दिया जवाब, क्या बोले BJP नेता?

वीडियोज

नासिक के कॉर्पोरेट 'किले' के शैतान !
युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी
Sandeep Chaudhary: युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी | Iran US Conflict | Trump
US Iran Ceasefire : Trump के तेवर नरम पड़ने के पीछे क्या है बड़ी वजह? | Strait Of Hormuz | China
Chitra Tripathi : Iran-US...सीजफायर बढ़ने से किसे फायदा?| Hormuz Clash | Netanyahu | Trump | China

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Women’s Reservation Bill: अखिलेश और धर्मेंद्र यादव को अमित शाह का संसद में तगड़ा जवाब, बोले- 'समाजवादी पार्टी की चले तो...'
Women’s Reservation Bill: अखिलेश और धर्मेंद्र यादव को अमित शाह का संसद में तगड़ा जवाब, बोले- 'समाजवादी पार्टी की चले तो...'
UP में 140 लोकसभा सीटें होने की संभावना, इतनी सीटों पर हो सकता है महिलाओं का कब्जा
UP में 140 लोकसभा सीटें होने की संभावना, इतनी सीटों पर हो सकता है महिलाओं का कब्जा
Explained: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश! कैसा दिखेगा नई लोकसभा सीटों का बंटवारा? समझें गणित
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश! कैसा दिखेगा नई लोकसभा सीटों का बंटवारा? समझें गणित
Watch: 49 पर आउट हुए विराट कोहली तो अनुष्का शर्मा हो गई उदास, दिया ऐसा रिएक्शन; हो गया वायरल
Watch: 49 पर आउट हुए विराट कोहली तो अनुष्का शर्मा हो गई उदास, दिया ऐसा रिएक्शन; हो गया वायरल
सेट पर कैसा बर्ताव करते थे रणवीर सिंह? बड़े स्टार्स संग अनबन होने पर कैसा रहता है आदित्य धर का रिएक्शन? 'धुरंधर' एक्टर ने किया खुलासा
सेट पर स्टार्स संग अनबन होने पर कैसा रहता था आदित्य धर का रिएक्शन? 'धुरंधर' एक्टर ने किया खुलासा
रूस-ईरान से तेल नहीं खरीद पाएगा भारत, डेडलाइन खत्म, ट्रंप के करीबी बेसेंट ने कहा- 'अब और नहीं...'
रूस-ईरान से तेल नहीं खरीद पाएगा भारत, डेडलाइन खत्म, ट्रंप के करीबी बेसेंट ने कहा- 'अब और नहीं...'
Kitchen Cleanliness Tips: हाथ से बर्तन धोने वाले हो जाएं सावधान! चमकते बर्तनों में भी बच जाती है इतनी गंदगी
हाथ से बर्तन धोने वाले हो जाएं सावधान! चमकते बर्तनों में भी बच जाती है इतनी गंदगी
किचन गार्डन में कैसे करें तोरई की खेती? गर्मी में नहीं होती ताजी सब्जी की दिक्कत
किचन गार्डन में कैसे करें तोरई की खेती? गर्मी में नहीं होती ताजी सब्जी की दिक्कत
Embed widget