एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: जयपुर सीट से टिकट वापस लिए जाने पर कांग्रेस नेता सुनील शर्मा बोले- 'पार्टी चाहती थी कि मैं...'

Rajasthan Lok Sabha Election 2024: 'जयपुर डायलॉग्स' और पार्टी में विरोध के स्वर उठने के बाद कांग्रेस ने जयपुर प्रत्याशी सुनील शर्मा का टिकट काट दिया है.

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने राजस्थान की जयपुर सीट पर सुनील शर्मा को उम्मीदवार बनाया था. कथित तौर पर 'द जयपुर डायलॉग्स' से जुड़े सुनील शर्मा का नाम सामने आते ही विवाद शुरू हो गया. इसके बाद कांग्रेस का उनका नाम वापस लेना पड़ा. अब इस पर सुनील शर्मा की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी को मना किया था कि मेरी चुनाव लड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है.

सुनील शर्मा ने कहा, "मैं कभी किसी पद के लिए कांग्रेस में नहीं आया. पार्टी चाहती थी कि मैं चुनाव लड़ूं. पार्टी के सभी नेताओं ने मुझसे कहा कि उन्हें चुनाव लड़ना है. मैंने पार्टी का टिकट नहीं मांगा था, मैं जिम्मेदारी से ये बात कहना चाहता हूं. बल्कि शुरूआती दौर में तो मैंने उन्हें मना किया था कि मैं चुनाव लड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं रखता."

‘प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी और विधायक चाहते थे चुनाव लडूं’

कांग्रेस नेता ने कहा, "मुझे कहा गया कि राहुल गांधी की जो न्याय यात्रा है, आपको उसे ताकत देने का समय है. मुझे लगा कि राहुल गांधी जिस विचार के साथ देशभर में जा रहे हैं, मुझे उस विचार के साथ उनके साथ जाकर खड़ा होना चाहिए. इसी भावना के चलते मैंने पार्टी का टिकट स्वीकार किया. उन सब लोगों को आभार भी प्रकट किया. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी और विधायक भी चाहते थे कि मैं चुनाव लडूं. मुझे तो एक विधायक ने यहां तक कहा कि अगर आप चुनाव नहीं लड़ते तो यानी आप राहुल गांधी से प्यार नहीं करते. फिर कोई मेरी ईमानदारी पर कोई सवाल उठाता है तो ये मेरे लिए दुखद है."

सुनील शर्मा की जगह प्रताप सिंह खाचरियावास को मिला टिकट 
कांग्रेस की तरफ से अब जयपुर सीट से अपना प्रत्याशी बदल दिया गया है. सुनील शर्मा की जगह अब पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को टिकट दिया गया है. बता दें कि सुशील शर्मा को टिकट दिए जाने से पार्टी के अंदर विरोध के स्वर उठने लगे थे. यहां तक की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भी पार्टी के फैसले पर सवाल खड़े किए थे. 'जयपुर डायलॉग्स' से सुनील शर्मा का नाम जुड़ा होने की वजह से सवाल उठाए जा रहे थे. 'जयपुर डायलॉग्स' पर कथित तौर से कांग्रेस की ही आलोचना की जाती रही है.

यह भी पढ़ें: BJP Candidate List: राजस्थान की 7 सीटों पर BJP ने उतारे उम्मीदवार, खाचरियावास के सामने इन्हें मिला टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan: कानून व्यवस्था पर सियासी घमासान, CM भजनलाल शर्मा की मैराथन बैठक पर कांग्रेस का हमला
राजस्थान: कानून व्यवस्था पर सियासी घमासान, CM भजनलाल शर्मा की मैराथन बैठक पर कांग्रेस का हमला
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
'किसान सिर्फ 25 दिन काम करता है', क्या एडिट किया गया है CM भजनलाल का वीडियो? विपक्ष ने घेरा
'किसान सिर्फ 25 दिन काम करता है', क्या एडिट किया गया है CM भजनलाल का वीडियो? विपक्ष ने घेरा
राजस्थान: असम चुनाव में वोटिंग के बाद खाटू श्याम धाम पहुंचे CM हिमंता बिस्वा सरमा, की पूजा-अर्चना
राजस्थान: असम चुनाव में वोटिंग के बाद खाटू श्याम धाम पहुंचे CM हिमंता बिस्वा सरमा, की पूजा-अर्चना

वीडियोज

165 मासूमों की आखिरी निशानी !
Sansani: ईरान के जख्मों की दर्दनाक उड़ान ! | ABP News | War
Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs
'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
Ayush Mhatre Retired Out: बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
The Kerala Story 2 Box Office: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
US Iran Peace Talks In Islamabad: ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
US Iran Peace Talks: अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान, वीडियो वायरल
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान
Embed widget