एक्सप्लोरर

Kota News: कोटा में महिला पुलिसकर्मियों को मिला करवा चौथ का तोहफा, एसपी ने दिया एक दिन का अवकाश

कोटा की महिला पुलिसकर्मियों को शहर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत की ओर से मिली करवा चौथ की सौगात, कोटा शहर के सभी थाने और अन्य विभागों की महिला पुलिसकर्मियों को आज अवकाश दिया गया है.

Rajasthan News: आज पूरा देश करवा चौथ का पर्व मना रहा है. महिलाएं अपने सुहाग की लम्बी उम्र की कामना के लिए व्रत उपवास रख रही हैं. आज के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखते हुए चांद निकलने के बाद ही पति के हाथ से पानी पीकर उपवास की पूर्णाहुति करती हैं. ऐसे में अपराधियों को पकड़ने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाली कोटा (Kota) की महिला पुलिसकर्मियों को शहर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत की ओर से सौगात मिली है. उन्होंने कोटा शहर के अधीन आने वाले सभी थाने और अन्य विभागों की महिला पुलिसकर्मियों को करवा चौथ का अवकाश दिया है. इस आदेश से कोटा शहर की सभी महिलाओं में खुशी की लहर है.

रीति रिवाज निभाने का अधिकार
इस संबध में महिला पुलिसकर्मियों से बात की तो उनका कहना है कि सभी तीज त्योहार पर महिलाओं की ड्यूटी रहा करती है. होली दिवाली हो या कोई भी पर्व हो हमेशा ड्यूटी पर रहते हैं लेकिन करवा चौथ पर निर्जला उपवास रखते हुए ड्यूटी करना मुश्किल होता है. ऐसे में एसपी का ये आदेश काबिले तारीफ है. 24 घंटों में महिलाओं की ड्यूटी बदल-बदल कर लगती है. ऐसे में कई महिला पुलिसकर्मी चांद निकलने तक ड्यूटी करती हैं. कभी पति थाने पर आकर व्रत खुलवाते हैं तो कभी अधिकारियों से थोड़ी देर व्रत खोलने तक का अवकाश लेकर जाते थे. वहीं इस बार तो एसपी के आदेश ने सभी महिला पुलिसकर्मियों के चेहरे पर रंगत ला दी.

210 महिलाओं को मिला अवकाश
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राम कल्याण मीणा ने बताया कि कोटा में सभी थाने, ट्रैफिक पुलिस, एसपी ऑफिस, कोर्ट, महिला थाना, पुलिस लाइन सहित सभी जगह जहां भी महिला पुलिसकर्मी काम कर रही हैं उन सभी को अवकाश दिया गया है. कोटा में 210 महिला पुलिस कर्मी हैं, जिनमें से 200 के करीब विवाहित हैं और कुछ महिला पुलिसकर्मी अविवाहित हैं. ऐसे में सभी को इस अवकाश का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही इन महिला पुलिसकर्मियों में कांस्टेबल से लेकर अधिकारी तक शामिल हैं.

ग्रामीण महिला पुलिसकर्मियों में मायूसी
कोटा शहर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत द्वारा जैसे ही महिला पुलिसकर्मियों को करवा चौथ का अवकाश दिया गया तो पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया. वहीं दूसरी ओर ग्रामीण महिला पुलिसकर्मियों में मायूसी छा गई है. उन्हें भी अपने एसपी द्वारा अवकाश दिए जाने की बातें चलने लगी. फिलहाल ये आदेश कोटा शहर की महिला पुलिसकर्मियों के लिए हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो संकट पर सरकार सख्त, जांच कमेटी के सामने पेश हुए CEO एल्बर्स , आज DGCA करेगी सवाल-जवाब
इंडिगो संकट पर सरकार सख्त, जांच कमेटी के सामने पेश हुए CEO, आज DGCA करेगी सवाल-जवाब
अखिलेश यादव का आरोप, 'सरकार की आलोचना करो तो BJP पुराने केस खोलकर गिरफ्तार करती है'
अखिलेश यादव का आरोप, 'सरकार की आलोचना करो तो BJP पुराने केस खोलकर गिरफ्तार करती है'
कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला, पंजाब की मिस्सी रोटी... PM मोदी के NDA सांसदों को दिए डिनर का मेन्यू वायरल
कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला... PM मोदी ने NDA सांसदों को दिया डिनर; मेन्यू वायरल
IND vs SA 2nd T20: 10 या 12 नहीं... भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड
10 या 12 नहीं... भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड

वीडियोज

सीक्रेट लव का शैतान दुश्मन | Sansani
TMC सांसद ने मकर द्वार पर सुलगाई सिगरेट...Giriraj Singh ने सांसद को टोका | ABP News
UP Sir Update: घुसपैठियों के खिलाफ देश में पहली बार इतना बड़ा एक्शन! | SIR Controversy
Sandeep Chaudhary: विपक्ष को बिहार वाला भय...3 करोड़ वोट कटना तय? | SIR | Gyanesh Kumar
Hanumangarh Farmers Protest: देश का किसान इतना क्रोधित क्यों है? | Bharat ki Baat With Pratima

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो संकट पर सरकार सख्त, जांच कमेटी के सामने पेश हुए CEO एल्बर्स , आज DGCA करेगी सवाल-जवाब
इंडिगो संकट पर सरकार सख्त, जांच कमेटी के सामने पेश हुए CEO, आज DGCA करेगी सवाल-जवाब
अखिलेश यादव का आरोप, 'सरकार की आलोचना करो तो BJP पुराने केस खोलकर गिरफ्तार करती है'
अखिलेश यादव का आरोप, 'सरकार की आलोचना करो तो BJP पुराने केस खोलकर गिरफ्तार करती है'
कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला, पंजाब की मिस्सी रोटी... PM मोदी के NDA सांसदों को दिए डिनर का मेन्यू वायरल
कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला... PM मोदी ने NDA सांसदों को दिया डिनर; मेन्यू वायरल
IND vs SA 2nd T20: 10 या 12 नहीं... भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड
10 या 12 नहीं... भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड
'शोले' की री-रिलीज से पहले अभिषेक बच्चन का खुलासा, कभी थिएटर में नहीं देखी पिता अमिताभ बच्चन की फिल्म
'शोले' की री-रिलीज से पहले अभिषेक बच्चन का खुलासा, कभी थिएटर में नहीं देखी फिल्म
आसिम मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, 14 साल की सजा का ऐलान; इमरान के करीबी थी फैज
मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, इमरान के करीबी थी फैज
कोई वेबसाइट या ऐप फेक या नहीं, कैसे करें पता? फ्रॉड होने से बचा लेगा यह तरीका
कोई वेबसाइट या ऐप फेक या नहीं, कैसे करें पता? फ्रॉड होने से बचा लेगा यह तरीका
यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान में किसे कितना मिलता है रिजर्वेशन, जानें किन स्टूडेंट्स को मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान में किसे कितना मिलता है रिजर्वेशन, जानें किन स्टूडेंट्स को मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
Embed widget