Rajasthan Kota Student Suicide Case: राजस्थान के कोटा में एक और छात्र ने सुसाइड कर लिया है. यह इस साल का 11वां मामला है. कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड की खबर सामने आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और अपनी छानबीन शुरू की. मिली जानकारी के अनुसार बिहार के नालंदा विहार निवासी 16 वर्षीय संदीप कुमार ने  बुधवार (3 जुलाई) की रात को आत्महत्या कर ली है. 

बताया जा रहा है कि संदीप कुमार महावीर नगर सेकंड स्थित पीजी में रह रहा था. संदीप कुमार पिछले दो साल से कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था. पुलिस के मुताबिक छात्र ने देर रात अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या की. इसके बाद आज सुबह कि छात्र ने उसके कमरे के रोशनदान में रस्सी लटकते देखी, तो मकान मालिक को सूचना दी. महावीर नगर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया.

माता-पिता की पहले ही हो चुकी है मौतमकान मालिक महेंद्र के अनुसार संदीप रात को मेस से खाना खाकर आया तो उससे बात हुई. इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया. बताया जा रहा है कि संदीप कुमार के माता-पिता की चार साल पहले ही मौत हो चुकी है. ऐसे में वह और उसका भाई कोटा में रहकर पढ़ाई कर रहे थे. वहीं प्राथमिक जांच में सामने आया है कि संदीप कुमार जिस कमरे में रह रहा था, उसमें एंटी हैंगिंग डिवाइस नहीं लगा हुआ था.

बता दें प्रशासन ने शहर के सभी हॉस्टल्स और पीजी में एंटी हैंगिंग डिवाइस लगाने के निर्देश दिए हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन के निर्देशों का पालन नहीं किया गया. कोटा में स्टूडेंट्स को स्ट्रेस फ्री रखने के लिए जिला प्रशासन कोचिंग संस्थान के साथ-साथ सरकार की गाइडलाइन की पालना में कई कदम उठाए जा रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड मामलों पर विराम नहीं लग पा रहा है. इस साल अब तक 11 स्टूडेंट के सुसाइड मामले सामने आ चुके हैं.

Rajasthan Paper Leak Case: राजस्थान पेपर लीक मामले में SOG का बड़ा एक्शन, महिला आरोपी समेत 3 को दबोचा