राजस्थान (Rajasthan) में कोटा (Kota) के नजदीक नेशनल हाइवे 52 पर एक ट्रेलर और ट्रैक्टर की भिडंत में दो लोगों की मौत हो गई. हादसा इतना भीषण कि ट्रैक्टर चकनाचूर हो गया. मृतकों के शव ट्रेलर में इस कदर फंसे थे कि हादसे के करीब 10 घंटे बाद बडी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका. मृतकों की पहचान मेरूकला अजमेर निवासी ड्राइवर महेंद्र कहार और साथी छोटू लाल के रूप में हुई है. वे रायपुर छत्तीसगढ़ से लोहे की एंगल भरकर अजमेर जा रहे थे. 

बहुत तेज थी टक्करटैक्टर पीछे थ्रेसर मशीन लगाकर झालावाड़ की तरफ से कोटा की ओर आ रहा था. वहीं 16 टायरों वाला ट्रेलर भी झालावाड़ की तरफ से कोटा की ओर आ रहा था. जगपुरा के पास दोनों में टक्कर हो गई. ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क से 5 फीट नीचे जा गिरे. हादसे में ट्रैक्टर का पीछे का हिस्सा ट्रेलर में दब गया. सुबह हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे. लोहे की एंगलों को हटाने के लिए करीब 7 बजे जेसीबी भी मंगवाई गई. फिर एक-एक करके एंगलों को साइड में किया गया. 

UPSC Result 2021: भरतपुर की दीपेश कुमारी को दूसरे प्रयास में मिली 93वीं रैंक, नौकरी से इस्तीफा देकर की UPSC की तैयारी

क्रेन मंगानी पड़ीदोपहर तक भी केबिन में डेडबॉडी फंसे होने की जानकारी सामने नहीं आई थी. ट्रेलर को सीधा करने के लिए क्रेन मंगवाई गई. जैसे ही क्रेन की सहायता से ट्रेलर को सीधा करने की कोशिश की गई तो उसमें दो शव फंसे नजर आए, उसके बाद उन्हें निकाला गया. ड्राइवर सीट पर ही फंसा रह गया और उसके पीछे उसका साथी. हादसे में ट्रेलर का केबिन पूरी तरह चिपक गया. इससे ये पता नहीं लगा कि अंदर कोई है भी, या नहीं. 

ट्रैक्टर ड्राइवर की तलाश जारीट्रेलर को खिसकाने पर ड्राइवर की सीट पर एक शव फंसा दिखा. उसे सावधानी पूर्वक बाहर निकाला गया. इसके बाद केबिन के कुछ हिस्से को तोड़ा गया तो पीछे खलासी का शव भी फंसा हुआ नजर आया. हादसे के समय खलासी ड्राइवर के पीछे की सीट पर सो रहा था. वहीं ट्रैक्टर के ड्राइवर की तलाश जारी है.

अधिकारी ने क्या बतायाप्रशिक्षु आईपीएस मनीष कुमार ने बताया, दोनों वाहन कोटा की तरफ आ रहे थे. हादसे से लग रहा है कि ट्रैक्टर के हाइवे पर चढ़ने के दौरान ट्रेलर ने टक्कर मारी है. ट्रेलर में लोहे के एंगल भरे हुए थे. जिन्हें जेसीबी की सहायता से साइड में किया गया. शाम को ट्रेलर से दो शव निकाले हैं जो केबिन में बुरी तरह से फंसे हुए थे.

Rajasthan Board Class 12th Results 2022: इंतजार खत्म, आज इस समय जारी होंगे राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स के नतीजे