एक्सप्लोरर

Chandra Grahan 2022: 58 महीने बाद ग्रहस्तोदय चंद्रग्रहण दिखने जा रहा कल, दान-पुण्य करने पर मिलेगा ये फल

Lunar Eclipse 2022: 8 नवंबर, मंगलवार को दोपहर करीब 2:39 से Chandra Grahan शुरू होगा और सायं 6:19 बजे तक रहेगा. चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल का समय सूर्योदय 6:45 से शुरू हो जाएगा.

Chandra Grahan 2022 time in Kota: कार्तिक पूर्णिमा मंगलवार को राजस्थान (Rajasthan) के कोटा शहर में ग्रहणकाल में ही उदित होगी. यह साल का आखिर ग्रहण होगा. शाम 5.40 बजे ग्रहण लगा चन्द्रमा ही नजर आएगा. देश-दुनिया में साल 2022 का आखिरी ग्रहण (Lunar Eclipse 2022) देखने को मिलेगा. यह ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा. 15 दिनों के अंतराल पर यह दूसरा ग्रहण होगा. इसके पहले बीते 25 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा था. भारत में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा जिसके कारण ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा. चंद्रग्रहण में सूतक काल ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पहले लगेगा. भारत में पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा.

क्या रहेगा समय
चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण भौगोलिक घटना है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में भी इसका महत्व है. ज्योतिषाचार्य अमित जैन का कहना है कि साल 2022 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 8 नवंबर, मंगलवार को दोपहर करीब 2:39 से शुरू होगा और सायं 6:19 बजे तक रहेगा. चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल का समय सूर्योदय 6:45 से शुरू हो जाएगा. शास्त्रों में  ग्रस्ततोय चंद्र ग्रहण का पर्व काल चंद्रमा उदय होने के बाद ही मान्य किया गया है. अत: कोटा में चंद्रोदय 5:40 बजे होगा और शाम 6:19 तक ग्रहण का 39 मिनट का पर्व काल रहेगा. साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा. इसलिए चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा.

इन देशों में भी रहेगा चन्द्रग्रहण
चंद्र ग्रहण भारत समेत कई एशियाई द्वीपों, दक्षिण/ पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखाई देगा. चंद्रग्रहण की वजह से अगले सप्ताह बारिश के योग बनेंगे, जिससे मौसम बिगड़ सकता है और नवंबर के दूसरे सप्ताह से ही सर्दी बढ़ने लगेगी. कई जगहों पर पाला भी गिर सकता है, जिससे फसल खराब होने की आशंका है. चंद्रमा उदित होगा और ग्रस्तोदय चंद्रमा नजर आएगा, यानी ग्रहण लगा हुआ ही चंद्रमा उदित होगा. ग्रहस्तोदय चंद्र ग्रहण 31 जनवरी 2018 को हुआ था, यानी 58 महीने बाद अब यह चंद्रग्रहण होने जा रहा है. मंगलवार को सुबह 6.45 बजे ग्रहण का सूतक लग जाएगा.

चंद्र-राहु का चार ग्रहों से बनेगा सम सप्तक योग
चंद्रग्रहण के समय दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है. अगर इस दौरान राशि अनुसार दान किए जाते हैं तो कुंडली के कई दोषों का असर कम हो सकता है. कार्तिक मास में मंगलवार को ग्रस्तोदय चंद्रग्रहण होने से लूटपाट, चोरी और अग्निकांड की घटनाएं बढ़ेगी और शीतकालीन फसलों में रोग प्रकोप होगा. राजनेताओं में भी खींचतान बढ़ेगी. ग्रहण के समय चन्द्र-राहु का सूर्य-बुध-शुक्र-केतु से सम-सप्तक योग बनने से प्राकृतिक प्रकोप से जन-धन की हानि और धातु व रस पदार्थों में तेजी होगी. मंगलवार को दोपहर 2.39 बजे शुरू होगा और शाम 6.19 बजे तक रहेगा. यह अमेरिका में साफ-साफ देखा जा सकेगा. भारत में यह चंद्रग्रहण कुछ इलाकों में पूर्ण तो वहीं कुछ जगहों पर आंशिक दिखाई देगा.

जानिए क्यों काला दिखता है चांद
चंद्र ग्रहण में सूर्य की परिक्रमा के दौरान पृथ्वी, चांद और सूर्य के बीच आ जाती है. इस दौरान चांद धरती की छाया से छिप जाता है. पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य पृथ्वी और चंद्रमा एक दूसरे की सीध में होते हैं, जब हम धरती से चांद देखते हैं तो वह काला नजर आता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Jodhpur News: मोबाइल मजिस्ट्रेट की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ट्रैफिक नियम तोड़ने वाली 11 बसें सीज, मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स को झटका, दिल्ली की कोर्ट ने खारिज कर दी अग्रिम जमानत याचिका
गोवा नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स को झटका, दिल्ली की कोर्ट ने खारिज कर दी अग्रिम जमानत याचिका
SIR की समय सीमा बढ़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'ये हमारी जायज मांग की...'
'ये हमारी जायज मांग की जीत', SIR प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ने पर बोले अखिलेश यादव
आसिम मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, 14 साल की सजा का ऐलान; इमरान के करीबी थी फैज
मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, इमरान के करीबी थी फैज
T20 World Cup 2026 Tickets: सिर्फ 100 रुपये में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट, कहां से और कैसे करें बुक? जानिए पूरी डिटेल
सिर्फ 100 रुपये में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट, कहां से और कैसे करें बुक? जानिए पूरी डिटेल

वीडियोज

Paridhi Sharma की Untold Journey: Jodha Akbar Audition, Pankaj Tripathi Moment और Mumbai Struggle की Real Story
3I ATLAS घूमा और खिंच गई फोटो; नई तस्वीर अचंभित करने वाली! | ABPLIVE
Dhurandhar Lyari Real Story Explained: कहानी रहमान डकैत की ल्यारी की, जहां जन्मा असली रहमान डकैत!
BJP Chief New Update: यूपी बीजेपी चीफ का नाम तय, जानिए कौन होगा नया चेहरा? |ABPLIVE
Who is Real Rehman Dakait: कौन था रहमान डकैत... जानिए इस गैंगस्टर की असली कहानी! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोवा नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स को झटका, दिल्ली की कोर्ट ने खारिज कर दी अग्रिम जमानत याचिका
गोवा नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स को झटका, दिल्ली की कोर्ट ने खारिज कर दी अग्रिम जमानत याचिका
SIR की समय सीमा बढ़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'ये हमारी जायज मांग की...'
'ये हमारी जायज मांग की जीत', SIR प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ने पर बोले अखिलेश यादव
आसिम मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, 14 साल की सजा का ऐलान; इमरान के करीबी थी फैज
मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, इमरान के करीबी थी फैज
T20 World Cup 2026 Tickets: सिर्फ 100 रुपये में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट, कहां से और कैसे करें बुक? जानिए पूरी डिटेल
सिर्फ 100 रुपये में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट, कहां से और कैसे करें बुक? जानिए पूरी डिटेल
'कभी नहीं सोचा था धरम जी के लिए मुझे शोक सभा रखनी होगी', धर्मेंद्र को याद कर रो पड़ीं हेमा मालिनी
'कभी नहीं सोचा था धरम जी के लिए मुझे शोक सभा रखनी होगी', धर्मेंद्र को याद कर रो पड़ीं हेमा मालिनी
Indigo Flight Cancellation: इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
राजधानी-शताब्दी और वंदे भारत में किसके ड्राइवर को सबसे ज्यादा मिलती है सैलरी? जानें अंतर
राजधानी-शताब्दी और वंदे भारत में किसके ड्राइवर को सबसे ज्यादा मिलती है सैलरी? जानें अंतर
Year Ender 2025: स्पेस सेक्टर में देश ने इस साल हासिल की कई बड़ी उपलब्धियां, ISS पर पहुंचा पहला भारतीय
स्पेस सेक्टर में देश ने इस साल हासिल की कई बड़ी उपलब्धियां, ISS पर पहुंचा पहला भारतीय
Embed widget