एक्सप्लोरर

Kota News: 72 साल पुराने मल्टीपरपज स्कूल को मिली 'गेम पैकेज' की सौगात, मंत्री शांति धारीवाल ने किया लोकार्पण

Kota Latest News: कोटा के राजकीय महात्मा गांधी मल्टीपरपज स्कूल में खेल संकुल का बनाया गया है. स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने इसका लोकार्पण किया है.

Rajasthan News: स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने राजकीय महात्मा गांधी मल्टीपरपज स्कूल में खेल संकुल के निर्माण और भवन के रिनोवेशन कार्य का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होने क्षेत्र के लोगों को खेल और शिक्षा की बड़ी सौगात दी. स्वायत्त शासन मंत्री ने कहा कि 4 करोड़ 70 लाख की लागत से नगर विकास न्यास द्वारा खेल की सुविधाओं के विकास और शिक्षा के आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण के लिए किए गए कार्यों का लाभ क्षेत्र की युवा पीढ़ी को मिलेगा. उन्होंने कहा कि यह विद्यालय कोटा की पहचान रहा है. 72 साल पुराने इस भवन का रिनोवेशन होने से आने वाली पीढ़ियों को भी शिक्षा का यह मंदिर सुदृढ़ और व्यवस्थित मिलेगा. उन्होंने कहा कि आसपास युवाओं को खेलने के लिए खेल के मैदान की आवश्यकता थी, अब युवा अपनी प्रतिभा को निखार कर देश प्रदेश में कोटा का नाम रोशन कर सकेंगे.

खिलाड़ी अपनी हुनर को निखार सके इसी उद्देश्य से इनका विकास किया
स्वायत्त शासन मंत्री ने कहा कि पिछले 4 सालों में कोटा शहर में विद्यालयों के रिनोवेशन और खेल सुविधाओं के विकास पर 40 करोड़ से अधिक व्यय किए गए हैं जिससे युवाओं को शिक्षा और खेल में अपने प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा और खेलो के लिए खुले मन से बजट आवंटित किया है. अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय खोलने से प्रत्येक वर्ग के बच्चे को गुणवत्तापूर्ण निशुल्क शिक्षा मिलना संभव हुआ है. उन्होंने कहा कि मल्टीपरपज स्कूल में जब भी खेल प्रतिभाएं खेलने के लिए आए अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों का कर्तव्य है कि वह खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन के लिए खेल देखें और प्रेरित करें. उन्होंने कहा कि मैदान में प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी हुनर को निखार सके इसी उद्देश्य से इनका विकास किया गया है.

जेके पवेलियन में तीन हॉल का निर्माण 20 करोड़ 75 लाख की लागत से किया
स्वायत्त शासन मंत्री ने कहा कि पिछले 4 साल में जेके पवेलियन मैदान में तीन हॉल का निर्माण 20 करोड़ 75 लाख की लागत से किया गया है, विजयवीर क्लब में 25 लाख रुपए, दुगार्दास क्लब नान्ता में 50 लाख, मडिया के विद्यालय में 30 लाख, अंबेडकर नगर के विद्यालय में 60 लाख, नान्ता स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में 30 लाख और राजकीय पॉलिटेक्निक विद्यालय में 3 करोड रुपए, वोकेशनल स्कूल में 1 करोड़ रुपए सौंदर्यकरण और खेलों की सुविधा के विस्तार के लिए व्यय किए गए हैं. उन्होंने प्राचार्य राहुल शर्मा की मांग पर मल्टीपरपज स्कूल में फुटबॉल मैदान का विकास करवाने के लिए आश्वस्त किया और खेल संकुल के रखरखाव में सुरक्षा गार्डों के लिए प्रयास करने का भरोसा दिलाया.

पहली बार हुआ विद्यालय का रिनोवेशन
नगर विकास न्यास के विशेषाधिकार आरडी मीना ने नगर विकास न्यास द्वारा कराए गए विकास कार्य की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कोटा शहर में प्रत्येक क्षेत्र और प्रत्येक वर्ग के लिए सुविधाओं का विस्तार किया गया है. खेल सुकूल बनने से अब खेल सुविधाएं प्राप्त कर यहां के विद्यार्थी देश प्रदेश में अपना नाम रोशन कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि विद्यालय का रिनोवेशन पहली बार हुआ है, इससे क्षतिग्रस्त दिखने वाला यह भवन अब नए लुक में निखर कर सामने आया है.  

बैडमिंटन खेलकर किया लोकार्पण
स्वायत्त शासन मंत्री ने नवनिर्मित हॉल में बैडमिंटन खेल कर हॉल का लोकार्पण किया. उन्होंने संपूर्ण परिसर कर भ्रमण कर विकास कार्यों को बारीकी से देखा और स्थानीय नागरिकों को रखरखाव में भी सहयोग करने का आव्हान किया. अपने स्कूली दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जब वे यहां पढ़ते थे तो इस मैदान में उगे हुए बेर की झाड़ियों से बेर खाते थे लेकिन अब युवा खेलों में अपना हुनर साबित करेंगे.

ये सुविधाऐं हुई विकसित
नगर विकास न्यास द्वारा 4 करोड़ 63 लाख की लागत से खेल संकुल में इन्डोर बैडमिंटन हॉल, इन्डोर मल्टीपरपज हॉल, वालीबाल कोर्ट, कबड्डी मैदान, बास्केट बॉल मैदान, खो-खो मैदान, लोन टेनिस कोर्ट, हॉकी ग्राउंड, लेडिज और जेंन्टस टॉयलेट, मल्टीपरपल भवन का रिनोवेशन कार्य किया गया है. इस अवसर पर महापौर राजीव अग्रवाल, उपमहापौर पवन मीणा, समाज सेवी अमित धारीवाल, यूआईटी के उप सचिव चंदन दुबे भी उपस्थित रहे.

Jodhpur News: सरकार के इस फैसले पर पूर्व सैनिकों का विरोध, कहा- मांगे नहीं मानी तो रोकेंगे भारत जोड़ो यात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: राजस्थान में RTE योजना फेल, हजारों गरीब बच्चों को नहीं मिला एडमिशन
जयपुर: राजस्थान में RTE योजना फेल, हजारों गरीब बच्चों को नहीं मिला एडमिशन
Jaipur News: पुलिस मुख्यालय की बैठक में जातिगत टिप्पणी से मचा बवाल, SP के खिलाफ SC/ST एक्ट में केस दर्ज
जयपुर: पुलिस मुख्यालय की बैठक में जातिगत टिप्पणी से मचा बवाल, SP के खिलाफ SC/ST एक्ट में केस दर्ज
Jodhpur News: बिश्नोई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मारपीट, बिल को लेकर हुआ विवाद, धरने पर बैठे समर्थक
जोधपुर में बिश्नोई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मारपीट, बिल को लेकर हुआ विवाद, धरने पर बैठे लोग
Sirohi News: बिना डिग्री चल रहा क्लिनिक, आबूरोड में झोलाछाप डॉक्टरों के जाल से आदिवासी मरीज परेशान
सिरोही: बिना डिग्री चल रहा क्लिनिक, आबूरोड में झोलाछाप डॉक्टरों के जाल से आदिवासी मरीज परेशान

वीडियोज

Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया
Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
एमएस धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई; फैंस ने पकड़ा सिर
धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल गांधी की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
Embed widget