एक्सप्लोरर

Mahavir Jayanti 2023: दिगम्बर-श्वेतांबर ने पहली बार निकाली एक साथ अहिंसा पदयात्रा, 5 किलोमीटर पैदल चले UDH मंत्री शांति धारीवाल

कोटा में महावीर जयंती के मौके पर जैन समाज के दोनों प्रमुख घटक दिगम्बर जैन और श्वेतांबर एक साथ एक शोभायात्रा में शामिल हुए. यह पदयात्रा अहिंसा, शांति और एकता का संदेश लेकर निकाली गई.

Mahavir Jayanti 2023: सकल जैन समाज के दोनों प्रमुख घटक दिगम्बर जैन और श्वेतांबर के सामुहिक प्रयास से पहली बार दोनों घटक एक साथ एक शोभायात्रा में शामिल हुए. अहिंसा पदयात्रा नए कोटा क्षेत्र में निकाली गई. पदयात्रा में नगरीय विकास और स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल करीब 5 किमी पैदल चले. अहिंसा, शांति और एकता का संदेश लेकर पदयात्रा शहर के क्षेत्रों से निकाली गई. महिलाओं के हाथों में भगवान महावीर के सिद्धांतों के संदेश लिखी तख्तियां थी वहीं बालिका और युवा मण्डल भजनों पर थिरकते हुए चल रहे थे.

पुरुष वर्गों के हाथों में धर्म ध्वजा थी जिसे लेकर भगवान महावीर के जयकारे लगाते हुए पुरुष आगे बढ़े. पदयात्रा के साथ भजन मंडली, डी जे साउंड भी था जिसपर आध्यात्मिक पाठशाला के नन्हे मुन्ने भक्ति नृत्य करते चल रहे थे. पदयात्रा मार्ग में 108 स्वागत द्वार बनाकर पूरे मार्ग में रंगोली सजाई गई. सड़कों के दोनों और लोग पदयात्रियों का स्वागत करते नजर आए. पदयात्रा 5 किमी का सफर तय करके दानबाड़ी पहुंची जहां सभा में बदल गई. जिसमें बारी बारी से दोनों समाजों के पदाधिकारियों ने सभा को सम्बोधित कर पदयात्रा में जैन समाज की एकता को देख हर्ष व्यक्त किया और भगवान महावीर के संदेशों पर प्रकाश डाला.


Mahavir Jayanti 2023: दिगम्बर-श्वेतांबर ने पहली बार निकाली एक साथ अहिंसा पदयात्रा, 5 किलोमीटर पैदल चले UDH मंत्री शांति धारीवाल

45 इंदिरा रसोई में 10 हजार लोगों ने किया नि:शुल्क भोजन
नगरीय विकास और स्वायत्त शासन मंत्री धारीवाल ने कहा कि जैन समाज अपने संविधान में आवश्यक रूप से दर्ज कर लें कि सदैव समाज की एकता के लिए इस तरह के कार्यक्रम निश्चित तौर पर किए जाएं और दानबाड़ी में इस तरह कार्यक्रम सदैव इसी मंच से होते रहें. साधु सेवा समिति की ओर से शहर की 45 इंदिरा रसोई के माध्यम से जरूरतमंद लगभग 10 हजार लोगों को मुंह मीठा कराकर भोजन कराया गया. पिछले काफी समय से राजस्थान में निजी चिकित्सकों की चल रही हड़ताल के कारण सरकारी अस्पतालों खासतौर पर महाराव भीमसिंह और जे.के. लोन अस्पताल में अच्छी खासी भीड़ है. इसी के चलते दोनों अस्पतालों में ही लगभग डेढ़ दो हजार लोगों ने भोजन किया.  


Mahavir Jayanti 2023: दिगम्बर-श्वेतांबर ने पहली बार निकाली एक साथ अहिंसा पदयात्रा, 5 किलोमीटर पैदल चले UDH मंत्री शांति धारीवाल
   
पिता सिद्धार्थ और माता त्रिशला के घर भगवान महावीर का जन्म
भगवान महावीर का जन्म कल्याणक चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को बिहार के वैशाली नगर के कुण्डलग्राम में पिता सिद्धार्थ और माता त्रिशला के घर में हुआ था. भगवान महावीर स्वामी ने अहिंसा,सत्य,अचौर्य,ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह का सिद्धांत बताया. 72 वर्ष की आयु में भगवान महावीर को पाँवापुरी से निर्वाण प्राप्त हुआ. प्रत्येक चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को सम्पूर्ण विश्व में भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक मनाया जाता है. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: उदयपुर पुलिस ने चलाया 'ऑपेरशन गैंगस्टर क्लीन बोल्ड', एक ही दिन में गिरफ्तार हुए 2144 अपराधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: राजस्थान में डिस्टर्ब एरिया बिल पास, कांग्रेस का सड़क से कोर्ट तक लड़ाई का ऐलान
राजस्थान में डिस्टर्ब एरिया बिल पास, कांग्रेस का सड़क से कोर्ट तक लड़ाई का ऐलान
Jaipur News: ईरान-इजरायल जंग का असर जयपुर तक, उमराह यात्रा रद्द होने से ट्रैवल कारोबार प्रभावित
ईरान-इजरायल जंग का असर जयपुर तक, उमराह यात्रा रद्द होने से ट्रैवल कारोबार प्रभावित
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
Rajasthan News: राजस्थान में कब हैं पंचायत चुनाव? पंचायती राज चुनाव को लेकर आ गई बड़ी अपडेट, एक क्लिक में जानें
राजस्थान में कब हैं पंचायत चुनाव? पंचायती राज चुनाव को लेकर आ गई बड़ी अपडेट, एक क्लिक में जानें

वीडियोज

Iran- Israel War: 'महायुद्ध' का 8वां दिन, तबाही का भयानक सीन!| IranAttackonIsrae l-America Air Base
Chitra Tripthi: ईरान नहीं झुका, अमेरिका ने किया सबसे बड़े हमले का ऐलान... | Iran Israel War |Trump
Jab Khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया | एक खूबसूरत और परिपक्व प्रेम कहानी
Dhurandhar 2 Trailer : Ranveer Singh और Sanjay Dutt का जबरदस्त धमाका
Iran Israel War: ईरान की मिसाइल फैक्ट्री को कर देंगे बर्बाद- बेसेंट | Trump | Netanyahu | Tehran

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: ईरान ने इजरायल पर फिर दागीं मिसाइलें, IDF का दावा- तेहरान में IRGC के 16 फाइटर जेट किए तबाह
Live: ईरान ने इजरायल पर फिर दागीं मिसाइलें, IDF का दावा- तेहरान में IRGC के 16 फाइटर जेट किए तबाह
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
लोकसभा स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
निया शर्मा ने खोली इंडस्ट्री की पोल? इस सेलिब्रिटी मैनेजर पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं-'मैं सम्मान करती हूं, लेकिन..'
निया शर्मा ने खोली इंडस्ट्री की पोल? इस सेलिब्रिटी मैनेजर पर लगाए गंभीर आरोप
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान सूर्या ने प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा अपडेट 
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान प्लेइंग 11 पर दिया अपडेट 
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
रांची में पीडब्लू का छात्र संवाद कार्यक्रम, बोर्ड परीक्षा के बाद छात्रों को दी सकारात्मक सोच की सीख
रांची में पीडब्लू का छात्र संवाद कार्यक्रम, बोर्ड परीक्षा के बाद छात्रों को दी सकारात्मक सोच की सीख
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
Embed widget