एक्सप्लोरर

Kota News: एशिया की सबसे बड़ी कृषि उपज मंडी में गेहूं की बंपर आवक, सरकारी कांटे पर होगी खरीद या मंडी में मिलेंगे ज्यादा दाम?

कोटा में इस बार गेहूं की अच्छी उपज हुई है. लेकिन सरकारी खरीद के लिए 100 के करीब किसानों ने ही रजिस्ट्रेशन 57 केंद्रों पर करवाया है. राजफेड की मानें तो किसानों को मंडी में ज्यादा दाम होने की उम्मीद है.

Kota Wheat Crop: कोटा संभाग और आसपास के क्षेत्र में बड़ी मात्रा में गेहूं की उपज हुई है, ऐसे में इस बार किसानों के चेहरे पर खुशी है. एशिया की सबसे बड़ी कृषि उपजमंडी में इन दिनों भारी मात्रा में गेहूं की आवक हो रही है. इस बार मंडी में ज्यादा दाम रहने वाले हैं या कांटों पर सरकारी एमएसपी (Government MSP) पर खरीद होगी इसको लेकर विरोधाभास सामने आ रहा है. गेहूं के दाम पहले आसमान छू गए थे और अब उतर गए हैं. ऐसे में किसान भी सोच में पड़ गए हैं कि दाम अधिक रहने वाले हैं या कम होंगे.

व्यापारियों के मुताबिक इस बार मंडी में दाम कम रहने के चलते किसान जमकर खरीद केंद्रों पर गेहूं बेचेंगे, जबकि एफसीआई (FCI) और राजफेड (Rajasthan State Cooperative Marketing Federation) के अधिकारियों का कहना है कि मंडी में ज्यादा दाम होने के चलते किसान तौल केंद्र पर रुचि नहीं दिखा रहे हैं. न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार ने तौल कांटों पर खरीद के आदेश जारी कर दिए थे. गेहूं की खरीद हाड़ौती संभाग में 20 मार्च से होना निश्चित किया गया, लेकिन मार्च के अंत या अप्रैल के प्रथम सप्ताह से खरीद शुरू होने की उम्मीद है.

सिर्फ 100 किसानों ने ही कराया सरकारी खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन 

सरकारी खरीद के लिए महज 100 के आसपास किसानों ने ही इसके लिए रजिस्ट्रेशन 57 केंद्रों पर करवाया है. हालांकि इस बार सरकारी तौल कांटों पर खरीद को लेकर व्यापारियों और अधिकारियों का अलग अलग नजरिया है. व्यापारियों के मुताबिक इस बार मंडी में दाम कम रहने के चलते किसान जमकर खरीद केंद्रों पर गेहूं बेचेंगे, जबकि एफसीआई और राजफेड के अधिकारियों का कहना है कि मंडी में ज्यादा दाम मिलने के चलते किसान तौल केंद्र पर रुचि नहीं दिखा रहे है. सरकार का एमएसपी मूल्य 2125 रुपए हैं, जबकी मंडी में इससे अधिक दाम मिलने की संभावना है.

इस बार 5 लाख 13 हजार 615 हैक्टेयर में बुवाई हुई है, जिसमें  24 लाख 51 हजार 388 मेट्रिक टन उत्पादन की उम्मीद है. जबकी चना 16 लाख 4 हजार 194 हैक्टेयर में लगाया गया और 32 लाख 2 हजार 660 मैट्रिक टन उत्पादन की उम्मीद है. चने का समर्थन मूल्य 5 हजार 335 रुपए है. वहीं सरसों की बात करें तो 3 लाख 51 हजार 698 हैक्टेयर में सरसों की बुवाई हुई थी जबकि 7 लाख 30हजार 790 मैट्रिक टन उत्पादन की उम्मीद है. सरसों का समर्थन मूल्य 5 हजार 450 रुपए है.

खरीद केंद्रों के लिए नहीं हुए टेंडर
कोटा संभाग में 20 मार्च  से गेहूं की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होनी थी जो नहीं हो सकी. एमएसपी पर खरीद के लिए 57 केंद्र बनाए गए हैं. जिनमें फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के 25, राजफैड के 21 और तिलम संघ के 11 है. राजफेड के पास आदेश आते ही खरीद शुरू कर दी जाएगी. फिलहाल टेंडर नहीं हुए हैं. ऐसे में 1 अप्रैल के बाद खरीद शुरू की जा सकती है. हालांकी इस बार किसान सरकारी कांटों पर तुलाई के मूड में नहीं हैं क्योंकि मंडी में ही भाव अधिक मिलने की संभावना जताई जा रही है, जिसके चलते किसानों ने नाम मात्रा का रजिस्टेशन कराया है.
 
सरकार भी बड़ी मात्रा में खरीदेगी गेहूं
मंडी व्यापारी और मंडी अध्यक्ष अविनाश राठी ने बताया कि इस बार सरकार भी बड़ी मात्रा में गेहूं की खरीद करेगी. गेहूं के दाम पर कंट्रोल के लिए ही सरकार ने दक्षिण भाग में भी गेहूं का अपना स्टॉक जारी कर दिया है. वर्तमान में भी करीब 30 लाख टन गेहूं सरकार ने निकाला है और 2023 तक यह एक करोड़ टन तक पहुंचाने का लक्ष्य है. राठी ने यह भी बताया कि पूरे विश्व में इस बार गेहूं की कमी है, लेकिन भारत में गेहूं की उपज बीते सालों से ज्यादा है.

यूक्रेन-रूस युद्ध के कारण बड़ी मात्रा में हुआ था गेहूं एक्सपोर्ट
कोटा की मंडी में देशभर के व्यापारी और किसान आते हैं. यहां अच्छे दाम मिलने के साथ हर तरह की सुविधाएं हैं. पारदर्शिता के साथ व्यापारी सुरक्षित भी हैं. कोटा सीड्स एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन (Kota Seeds And Grain Merchants Association) के अध्यक्ष राठी का कहना है कि भारत सरकार के पास बीते 25 सालों में सबसे कम स्टॉक रहा है. रूस यूक्रेन युद्ध के चलते एक्सपोर्ट बड़ी मात्रा में हो गया था. जिससे लगा था कि बाद में भारत में गेहूं की कमी हो सकती है और ऐसा ही हुआ. यही वजह है कि इस साल जनवरी में दाम काफी ऊंचे चले गए थे.

भारत सरकार ने बीते साल ही मई में एक्सपोर्ट पर बैन लगा दिया था. इसके बावजूद भी कुछ कमी हो गई थी. दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार पूरी ताकत से गेहूं खरीद करेगी. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan: CM गहलोत ने जोधपुर में दिया बड़ा बयान, बोले- 'केंद्र सरकार राहुल गांधी ही नहीं पूरे देश की जनता को....'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan: नशा करने वाले स्कूली टीचर्स पर कसेगी नकेल, शिक्षा मंत्री का बड़ा फरमान
राजस्थान: नशा करने वाले स्कूली टीचर्स पर कसेगी नकेल, शिक्षा मंत्री का बड़ा फरमान
Sirohi News: फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र मामले में जिला परिषद का एक्शन, 8 कर्मी सस्पेंड, हड़कंप
सिरोही: फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र मामले में जिला परिषद का एक्शन, 8 कर्मी सस्पेंड, हड़कंप
राजस्थान: जल जीवन मिशन घोटाले में ACB का एक्शन, आरोपी IAS सुबोध अग्रवाल दिल्ली से गिरफ्तार
राजस्थान: जल जीवन मिशन घोटाले में ACB का एक्शन, आरोपी IAS सुबोध अग्रवाल दिल्ली से गिरफ्तार
जयपुर: LPG संकट के बीच प्रताप नगर में सिलेंडर चोरी, स्कूटी सवार बदमाशों की करतूत CCTV में कैद
जयपुर: LPG संकट के बीच प्रताप नगर में सिलेंडर चोरी, स्कूटी सवार बदमाशों की करतूत CCTV में कैद

वीडियोज

'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
बर्गर के अंदर निकला जिंदा कॉकरोच, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
Islamabad Meeting से पहले बढ़ा तनाव, क्या निकलेगा कोई हल?
शांतिपथ पर लेबनान वाला 'डायवर्जन'
Voter List में Mamata Banerjee या EC का 'खेला'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War LIVE: पाकिस्तान पीएम शहबाज बोले- 'करो या मरो का वक्त', यूएस-ईरान वार्ता पर जताई उम्मीदें
LIVE: पाकिस्तान पीएम शहबाज बोले- 'करो या मरो का वक्त', यूएस-ईरान वार्ता पर जताई उम्मीदें
US Iran Peace Talk: इस्लामाबाद में चप्पे-चप्पे पर पहरा, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ पर US-ईरान की वार्ता, पाक की अब असली अग्नि परीक्षा
इस्लामाबाद में चप्पे-चप्पे पर पहरा, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ पर US-ईरान की वार्ता, पाक की अब असली अग्नि परीक्षा
हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'अब साबित हो गया है कि...'
हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'अब साबित हो गया है कि...'
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
Fatty Liver Disease: क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
भारत में आई Mercedes की खास लग्जरी कार, सिर्फ लिमिटेड लोगों को मिलेगा खरीदने का मौका
भारत में आई Mercedes की खास लग्जरी कार, सिर्फ लिमिटेड लोगों को मिलेगा खरीदने का मौका
Embed widget