Jodhpur News: आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया को गति देने के उद्देश्य से शुक्रवार को भारतीय रेलवे में ई नीलामी प्रक्रिया का उद्घाटन करने के साथ ही उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में भी इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि  रेल प्रशासन अब ई-ऑक्शन ( ई- नीलामी) प्रक्रिया अपनाने जा रहा है. बीते दिनों देश के 11 मंडलों में इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर लागू किया था. मगर अब रेलमंत्री की घोषणा के साथ ही सभी मंडलों में ये एक साथ प्रारंभ की गई है. उन्होंने बताया कि जोधपुर मंडल में भी इसकी प्रक्रिया शुरू की जा रही है.

ऑनलाइन नीलामी के माध्यम से ये होगा आसानडीआरएम के अनुसार रेलवे टेंडर की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने और उसके सरलीकरण करने जैसे कई फायदों वाली ई- ऑक्शन यानी ई- नीलामी की प्रक्रिया को अपनाने जा रहा है. उन्होंने बताया कि रेल प्रशासन की ओर से वाणिज्यक आय और गैर किराया राजस्व संबंधी अनुबंध जैसे पार्किंग, एसएलआर लीजिंग, पे एंड यूज, पार्किंग और पब्लिसिटी को ही ऑप्शन के माध्यम से पूरा करने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि निवेदन की प्रक्रिया को अब ऑनलाइन नीलामी के माध्यम से पूरा किया जाएगा.अब यह निवेदाएं ऑनलाइन देखी और वहीं भरी जा सकती हैं.

ऐसे मिलेंगे फायदेइस प्रक्रिया से होने वाले फायदों की बात करें तो रेलवे अपने बोलीदाताओं को ऑनलाइन बोली के लिए आमंत्रित करेगा. इससे प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी. इससे समय की बचत भी होगी, न्यूनतम समय में ऑक्शन कार्य पूरा किया जा सकेगा और पारदर्शिता होने के कारण आपसी विश्वास बढ़ेगा. मौजूदा प्रक्रिया की बात करें तो टेंडर बंद लिफाफे में भेजे जाते हैं. जिसमें टेंडर जमा करने से लेकर फाइनल होने तक की अलग-अलग तिथियां होती हैं. इस प्रक्रिया में काफी समय लगता है. मगर ई-ऑक्शन के जरिए बोलीदाता आनलाइन बोली लगा सकता है. नीलामी की बोली का मूल्य भी हर कोई ऑनलाइन देख सकता है. जबकि बंद लिफाफे में यह मुमकिन नहीं था. इससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो जाएगी.

कहीं भी बैठकर लगा सकेंगे बोलीई-ऑक्शन के जरिए क्रेताओं को आमंत्रित करने का दायरा भी बढ़ जाएगा. पहले निविदा की प्रक्रिया के लिए बोलीदाताता को मंडल कार्यालय में आना पड़ता था. मगर अब किसी भी शहर में बैठकर बोली लगाई जा सकती है. इससे रेलवे विभाग को अधिक से अधिक बोलीदाताओं को आमंत्रित करना आसान होगा, बल्कि प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी.

पार्किंग और शौचालय के लिए होगा ई-ऑक्शनइस व्यवस्था से अब जोधपुर मंडल में भी पार्किंग, एसएलआर लीजिंग,पब्लिसिटी, स्टाल, शौचालय, कार पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं का ई-ऑक्शन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:-

Jodhpur News: जोधपुर में रेलवे ने माल लदान में रचा कीर्तिमान, एक दिन में कमाए 5.89 करोड़ रुपये

Kota Crime News: कोटा में सरकारी टीचर का बेरहमी से कत्ल, हत्यारों ने फिल्मी स्टाइल में दिया वारदात को अंजाम