Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर (Jaipur) में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां वनपाल परीक्षा में महिला एग्जामिनर से ही छेड़छाड़ (Molestation Case) हो गई है. इस मामले में करनी विहार थाने में आरोपी अशोक चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जांच अधिकारी मंजू पूनिया ने बताया कि थाना इलाके में स्थित रेड रोज इंटरनेशनल स्कूल में वनपाल परीक्षा आयोजित थी. इस दौरान पीड़िता की स्कूल में एग्जामिनर के रूप में परिसर के एक कमरे में ड्यूटी लगी हुई थी. आरोपी अशोक चौधरी भी सामने वाले कमरे में परीक्षा ले रहा था. इसी दौरान ये घटना हुई. 

बयान के बाद होगी कार्रवाई-जांच अधिकारीजांच अधिकारी ने बताया कि, पीड़िता का आरोप है कि अशोक चौधरी ने परीक्षा के दौरान कई बार उसे घूर-घूर कर देखा. जब वह पानी पीने वॉटर कूलर के पास गई, तो वहां पर उसे अश्लील इशारा किया. इससे एग्जामिनर डर गई और दूसरी पारी के दौरान जब वह वापस स्कूल आई तो आरोपी ने उसे डांटा और छुट्टी के दौरान अपने साथ जबरदस्ती ले जाने की कोशिश की. इस संबंध में पीड़िता ने करनी विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई है. जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले में पीड़िता का बयान होने के बाद आरोपी को पकड़ा जाएगा.

सवालों के घेरे में सरकारइस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या आरोपी अशोक चौधरी के खिलाफ पहले भी कोई मुकदमा दर्ज है. पुलिस ने बताया कि दोनों अध्यापक रेड रोज स्कूल के नहीं हैं. आपस में एक-दूसरे को जानते भी नहीं हैं. पुलिस स्कूल परिसर में स्थित सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर जांच कर रही है. वहीं जब स्कूल के जिम्मेदारों से फोन पर बात की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है. इस मामले के बाद सरकार द्वारा कराई जा रही परीक्षाओं के इंतजामों पर सवाल खड़े हो रहे हैं. सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किये गए थे.

Kota News: 'नेताओें से अच्छी पहचान है, ट्रांसफर करा दूंगी' कहकर पड़ोसी ने हड़पे एक लाख, पैसे वापस मांगने पर जड़े थप्पड़