एक्सप्लोरर

सॉल्वर बिठाकर 5 साल पहले क्वालीफाई किया NEET, डिग्री मिलने से पहले डॉक्टर और ट्रेनी गिरफ्तार

Jaipur News: डमी कैंडिडेट बिठाकर फर्जीवाड़ा किए जाने का यह सौदा 60 लाख रुपये में तय हुआ था. कोर्ट ने गिरफ्तार डॉक्टर्स और मेडिकल स्टूडेंट को सात दिनों की कस्टडी में पुलिस को सौंप दिया है.

Fraud In NEET UG Exam: मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए होने वाली NEET परीक्षा से विवादों का नाता खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. साल 2020 की NEET यूजी परीक्षा में फर्जीवाड़े से जुड़े एक मामले का खुलासा करते हुए जयपुर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में एक आयुर्वेदिक डॉक्टर, जोधपुर एम्स से MBBS फाइनल इयर का स्टूडेंट और भरतपुर मेडिकल कॉलेज का ट्रेनी डॉक्टर शामिल हैं. 

पांच साल बाद मामले का खुलासा होने से पूरी परीक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं. डमी कैंडिडेट बिठाकर फर्जीवाड़ा किए जाने का यह सौदा 60 लाख रुपये में तय हुआ था. कोर्ट ने गिरफ्तार डॉक्टर्स और मेडिकल स्टूडेंट को सात दिनों की कस्टडी में पुलिस को सौंप दिया है. पुलिस कस्टडी रिमांड में होने वाली पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे होने की उम्मीद है. 

जयपुर पुलिस को पिछले दिनों एक शिकायत की गई थी कि जोधपुर एम्स से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे फाइनल इयर के स्टूडेंट सचिन गोरा ने 2020 की नीट परीक्षा में अपनी जगह किसी और को बिठाया था. इसके लिए उसने आवेदन फार्म भरने से ही गड़बड़ी शुरू कर दी थी.

कैंडिडेट ने कैसे किया था फर्जीवाड़ा?

उसने अपनी जगह साल भर पहले ही यानी 2019 में NEET क्वालीफाई कर चुके भरतपुर के मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट अमित गोरा की तस्वीर लगाई. सचिन और अमित दोनों ही भरतपुर जिले के रहने वाले हैं. 

सचिन गोरा और अमित गोरा की मुलाकात आयुर्वेद डॉक्टर और नार्मल हेल्थ ऑफिसर सुभाष सैनी ने कराई. सुभाष सैनी दलाली का काम करता था. सचिन गोरा के नाम पर डमी कैंडिडेट बिठाने का सौदा साठ लाख रुपये में तय किया गया था.

पुलिस के मुताबिक सॉल्वर अमित गोरा की वजह से सचिन को 144 वीं रैंक मिली थी और इसी वजह से उसका दाखिला जोधपुर एम्स में हो गया था. मेडिकल की पढ़ाई के दौरान भी उसके लगातार अच्छे नंबर आए, जबकि अमित गोरा को खुद 8 साल की तैयारियों के बाद कामयाबी मिली थी.

रिश्तेदार ने करीब 20 दिन पहले की थी शिकायत

सचिन गोरा के खिलाफ पुलिस में शिकायत उसके ही एक रिश्तेदार ने करीब 20 दिन पहले की थी. इसके बाद जयपुर पुलिस ने पड़ताल शुरू की. सचिन गोरा को जोधपुर एम्स से पकड़ा गया था, जबकि उसकी जगह सॉल्वर के तौर पर बैठने वाले अमित गोरा को भरतपुर मेडिकल कॉलेज से गिरफ्तार किया गया था. हेल्थ ऑफिसर के पद पर काम करने वाले दलाल सुभाष सैनी की भी गिरफ्तारी हुई है.

जयपुर कमिश्नरेट के डीसीपी वेस्ट अमित बुडानिया के मुताबिक पुलिस ने फर्जीवाड़े से जुड़े हुए तमाम सबूत हासिल कर लिए हैं. इसके साथ ही जोधपुर एम्स और भरतपुर मेडिकल कॉलेज से भी और सबूत जुटाए जा रहे हैं.

 पुलिस के मुताबिक सुभाष सैनी ने साल 2013 की परीक्षा में भी 65 लाख रुपये लेकर गड़बड़ी की साजिश रची थी. गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी 13 जून तक पुलिस की कस्टडी में रहेंगे.

इसे भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह पर कांग्रेस ले सकती है बड़ा एक्शन? राहुल गांधी के खिलाफ दिया था बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP President: योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन के ऐलान से पहले BJP ने कब-कब अपने फैसलों से चौंकाया?
योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन से पहले BJP ने कब-कब चौंकाया?
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
Sydney Shooting: 'यहूदी-विरोधी भावना की आग में घी...', सिडनी आतंकी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा
'यहूदी-विरोधी भावना की आग में घी...', सिडनी आतंकी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा
Year Ender: सूर्यकुमार का इस साल नहीं चला बल्ला, टी20 इंटरनेशनल में 2025 में कई बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके कमाल
सूर्यकुमार का इस साल नहीं चला बल्ला, टी20 इंटरनेशनल में 2025 में कई बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके कमाल

वीडियोज

Bihar News: बिहार के नवादा में पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार | ABP News
सिडनी में 'पहलगाम'? आतंकियों ने चुन-चुन कर मारा!
Janhit: PM मोदी ने फिर चौंकाया! | National Executive President | Nitin Nabin | BJP | PM Modi
UP Politics: यूपी BJP को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष...27 का शुरू अभियान | CM Yogi
Sandeep Chaudhary: BJP के कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, विपक्ष में हलचल | Nitin Nabin |PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP President: योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन के ऐलान से पहले BJP ने कब-कब अपने फैसलों से चौंकाया?
योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन से पहले BJP ने कब-कब चौंकाया?
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
Sydney Shooting: 'यहूदी-विरोधी भावना की आग में घी...', सिडनी आतंकी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा
'यहूदी-विरोधी भावना की आग में घी...', सिडनी आतंकी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा
Year Ender: सूर्यकुमार का इस साल नहीं चला बल्ला, टी20 इंटरनेशनल में 2025 में कई बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके कमाल
सूर्यकुमार का इस साल नहीं चला बल्ला, टी20 इंटरनेशनल में 2025 में कई बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके कमाल
Sunday Box Office Collection: 'धुरंधर' के तूफान में डटी हैं 'अखंडा 2' समेत ये 3 बड़ी फिल्में, देखें संडे किसने कितना कमाया
'धुरंधर' के तूफान में डटी हैं 'अखंडा 2' समेत ये 3 बड़ी फिल्में, देखें संडे कलेक्शन
New BJP President: अटल बिहारी वाजपेयी से जेपी नड्डा तक... BJP की स्थापना के बाद पैदा होने वाले पहले अध्यक्ष होंगे नितिन नबीन
अटल बिहारी वाजपेयी से जेपी नड्डा तक... BJP की स्थापना के बाद पैदा होने वाले पहले अध्यक्ष होंगे नितिन नबीन
Black Box Warning: कोविड वैक्सीन पर जल्द लगेगी ब्लैक बॉक्स वॉर्निंग? समझें कितना बड़ा खतरा माना जाता है ये संकेत
कोविड वैक्सीन पर जल्द लगेगी ब्लैक बॉक्स वॉर्निंग? समझें कितना बड़ा खतरा माना जाता है ये संकेत
NCERT ने साल 2025 में सिलेबस में किए ये बड़े बदलाव, आपके लिए भी जानना बेहद जरूरी
NCERT ने साल 2025 में सिलेबस में किए ये बड़े बदलाव, आपके लिए भी जानना बेहद जरूरी
Embed widget