Jaipur: मुस्लिम महिलाओं ने बांधी बीजेपी नेता चंद्र मनोहर बटवाड़ा के राखी, लिया रक्षा का वचन
Jaipur News: मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि राखी के पवित्र त्यौहार को किसी धर्म या जाति के दायरे में बांधना उचित नहीं है. यह भाई बहन के बीच का ऐसा अनूठा रिश्ता है, जो एकता के सूत्र में बांधता है.

राजधानी जयपुर में बुर्कानशीं मुस्लिम महिलाएं भी रक्षाबंधन का त्योहार मना रही हैं. मुस्लिम महिलाएं हिंदू भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर खास अंदाज में त्यौहार मना रही हैं. इन महिलाओं ने बीजेपी नेता और किशनपोल विधानसभा सीट से प्रत्याशी रहे चंद्र मनोहर बटवाड़ा की कलाई पर बुर्का पहने राखी बांधी.
दरअसल, राखी के त्यौहार के मौके पर गंगा जमुनी तहजीब और भाईचारे का संदेश देने के लिए बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चे ने कार्यक्रम आयोजित किया था. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं पहुंचीं.
मुस्लिम बहनों को दिए उपहार
कई मुस्लिम महिलाओं ने बीजेपी नेता को टीका भी लगाया. मुस्लिम महिलाओं ने बीजेपी नेताओं की लंबी उम्र और सलामती की प्रार्थना की कई मुस्लिम महिलाओं ने इस मौके पर गीत भी गाए. बीजेपी नेताओं ने राखी बांधने वाली मुस्लिम बहनों को उपहार भी दिए.
'रक्षाबंधन को धर्म में बांधना उचित नहीं'
मुस्लिम महिलाओं ने इस मौके पर कहा कि राखी के पवित्र त्यौहार को किसी धर्म या जाति के दायरे में बांधना उचित नहीं है. यह भाई बहन के बीच का ऐसा अनूठा रिश्ता है, जो एकता के सूत्र में बांधता है. इस मौके पर बीजेपी नेताओं ने कहा कि बहनों की दुआओं से उन्हें भी ताकत मिलती है और उनकी रक्षा होती है.
बीजेपी नेता से लिया रक्षा का वचन
मुस्लिम महिलाओं ने बीजेपी नेता चंद्र मनोहर बटवाड़ा से रक्षा का वचन भी लिया. इस मौके पर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती भी मौजूद थे.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL























