जयपुर में हनुमान जयंती इस बार गहरी आस्था और विशेष प्रार्थनाओं के साथ मनाई जा रही है. शहर के मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर रहे हैं. इस बार की पूजा में मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर भी देखने को मिल रहा है. श्रद्धालु भगवान से विश्व में शांति स्थापित करने और युद्ध जल्द खत्म होने की प्रार्थना कर रहे हैं.

Continues below advertisement

साथ ही भारत को युद्ध के प्रभाव से सुरक्षित रखने की कामना भी की जा रही है. इसके अलावा लोग देश में गैस संकट खत्म होने की भी प्रार्थना कर रहे हैं. मंदिरों को खूबसूरती से सजाया गया है और पूरे माहौल में भक्ति और श्रद्धा का रंग देखने को मिल रहा है.

हनुमान जी के मंदिर में भक्तों की उमड़ी भारी भीड़

जयपुर शहर के काले हनुमान जी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है. मंदिर के पुजारियों के साथ ही यहां आने वाले श्रद्धालु युद्ध के असर और देश में इसकी वजह से रसोई गैस समेत तमाम दूसरी चीजों पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर पूजा अर्चना कर रहे हैं. इस मौके पर मंदिरों को बेहद खूबसूरती से सजाया गया है.

Continues below advertisement

ये भी पढ़िए- जयपुर: फोटोशूट के लिए गुलाबी रंगे गए हाथी की हुई मौत, लापरवाह अधिकारियों और विदेशी इंफ्लुएंसर पर एक्शन

श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ लाइन में लगकर किए दर्शन

जानकारी के अनुसार, जयपुर के प्रसिद्ध काले हनुमान जी मंदिर में हनुमान जयंती के मौके पर बजरंगबली का भव्य और मनमोहक श्रृंगार किया गया है. मंदिर को आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया है, जिससे वहां का माहौल भक्तिमय हो गया है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा के लिए मंदिर पहुंचे हैं. स्थिति यह है कि मंदिर परिसर में इतनी भीड़ उमड़ गई है कि तिल रखने तक की जगह नहीं बची है. श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ लाइन में लगकर भगवान के दर्शन कर रहे हैं और आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं.

ये भी पढ़िए- बिहार में शराबबंदी खत्म करने पर अवध ओझा का बड़ा बयान, 'बेचें, राजस्व आता है, लेकिन…'