एक्सप्लोरर

Jaipur News: जयपुर के SMS अस्पताल से चोरी हुआ बच्चा बरामद, गिरफ्तार आरोपी को थी बेटे की चाह

Jaipur News: राजस्थान के जयपुर के एसएमएस अस्पताल से बच्चा चोरी करने वाला आरोपी 72 घंटे बाद मिल गया है. पुलिस ने आरोपी को 4 महीने के दिव्यांश सहित गिरफ्तार किया है.

Jaipur Baby Kidnapped Accused Arrested: राजस्थान की राजधानी जयपुर के सबसे बड़े एसएमएस अस्पताल से गायब हुए 4 महीने के दिव्यांश को कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने ढूंढ निकाला है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने आरोपी को रीको एरिया से बच्चे सहित पकड़ा है. अस्पताल से चोरी हुए 4 महीने के दिव्यांश को 72 घंटे बाद मां की गोद और परिवार का प्यार मिल गया है.  

इस मामले को लेकर एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय पाल लांबा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि एसएमएस अस्पताल से बच्चा चोरी होने की सूचना वारदात के 2 घंटे बाद पुलिस को मिली. पुलिस ने आरोपी के फुटेज को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जिसके लिए सोशल मीडिया की मदद भी ली गई. सोशल मीडिया के जरिए आरोपी का फोटो को फैलाया गया. इसके साथ ही बच्चा चोर जयपुर से भाग नहीं सके इसके लिए नाकेबंदी भी की गई. जयपुर के महेश नगर पुलिस थाने के कांस्टेबल भीम सिंह को 5 अगस्त को एक खबर रात 12:00 बजे मिली थी सूचना को वेरीफाई किया गया और रीको एरिया से आरोपी को पकड़ा.

बेटे की चाह में चुराया बच्चा

एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी की 4 बेटियां हैं और पुत्र मोह में में उसने दिव्यांशु उठा लिया था. आरोपी ने रक्षाबंधन पर बेटियों के लिए भाई लाने का वादा किया था इसलिए इस वारदात को अंजाम दिया. आरोपी ने बुधवार शाम को करीब 6:00 बजे 4 महीने के दिव्यांश नाम के बच्चे का अपहरण किया था. आरोपी ने 2 दिन तक बच्चा अपरहण करने के लिए रेकी की और बच्चे के दादा दादी को विश्वास दिलाया की एसएमएस अस्पताल में भर्ती बड़े पोते के इलाज में वह उनकी मदद करेगा. 

पार्क से किया बच्चा चोरी

बुधवार की शाम जब दादा-दादी पोते को लेकर उसी युवक के साथ बांगड़ के पार्क में बैठे थे. इसी दौरान दादी ने आरोपी को चार महीने के मासूम दिव्यांश को संभाल कर बड़े पोते के लिए खाना लेकर एसएमएस अस्पताल के वार्ड में जाने की बात कही और चली गयी. जब थोड़ी देर बाद  दादी बाहर आई तो आरोपी और बच्चा दोनों गायब थे जिसके बाद हड़कंप मच गया.

Jodhpur News: जोधपुर में दबंगों ने 80 दलित परिवारों का रास्ता किया बंद, पुलिस से मदद की गुहार, देखें वीडियो

पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से निकाली आरोपी की तस्वीर

बच्चा चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एसएमएस अस्पताल में जहां बच्चा चोरी हुई वहां लगे सीसीटीवी कैमरे देखे. हालांकि इन कैमरों की घटिया क्वालिटी व कुछ कैमरे खराब भी थे इसलिए कई कैमरों की पिक्चर क्वालिटी भी खराब हो चुकी थी. जिसके कारण आरोपी का पता करने में इतना समय लगा. हालांकि आरोपी की तस्वीर को सीसीटीवी से निकाल पुलिस ने सोशल मीडिया पर फैला दिया जिससे आरोपी को पकड़ने में काफी मदद मिली.

Karauli Leopard Died: करौली में बिचपुरी के जंगल में मिला तेंदुए का शव, शरीर पर हैं चोट के निशान

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो संकट मामले को लेकर सरकार सख्त, DGCA ने CEO को भेजा शो-कॉज नोटिस, गठित हुई कमेटी
इंडिगो संकट मामले को लेकर सरकार सख्त, DGCA ने CEO को भेजा शो-कॉज नोटिस, गठित हुई कमेटी
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
शादी के बंधन में बंधीं बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी, प्राइवेट सेरेमनी में रचाया ब्याह
शादी के बंधन में बंधीं बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी, प्राइवेट सेरेमनी में रचाया ब्याह
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद

वीडियोज

Claudia की Journey: Filmy Struggles, Bigg Boss Fame और OTT Comeback का Perfect Mix
Elvish Yadav ने शेयर की अपनी Real Struggle Story, YouTube Journey, Aukaat Ke Bahar & more
Cricketer Smriti Mandhana की शादी टूटी, Social Media Post के जरिए खुद दी जानकारी
Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब में जिस वक्त भड़की आग उस वक्त का वीडियो आ गया सामने
Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब में जिस वक्त लगी आग उस वक्त का लाइव वीडियो आया सामने

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो संकट मामले को लेकर सरकार सख्त, DGCA ने CEO को भेजा शो-कॉज नोटिस, गठित हुई कमेटी
इंडिगो संकट मामले को लेकर सरकार सख्त, DGCA ने CEO को भेजा शो-कॉज नोटिस, गठित हुई कमेटी
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
शादी के बंधन में बंधीं बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी, प्राइवेट सेरेमनी में रचाया ब्याह
शादी के बंधन में बंधीं बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी, प्राइवेट सेरेमनी में रचाया ब्याह
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Watch: गोवा के नाइटक्लब में आग ने 25 लोगों की ले ली जान! हादसे का भयानक वीडियो आया सामने
गोवा के नाइटक्लब में आग ने 25 लोगों की ले ली जान! हादसे का भयानक वीडियो आया सामने
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
महिला सोलो ट्रैवलर्स के लिए ये हैं भारत की 10 सबसे सुरक्षित और खूबसूरत जगहें, आज ही बना लें प्लान
महिला सोलो ट्रैवलर्स के लिए ये हैं भारत की 10 सबसे सुरक्षित और खूबसूरत जगहें, आज ही बना लें प्लान
“स्टूडेंट्स की हिडन सुपरपावर” है नींद, एग्जाम के दौरान सिर्फ पढ़ाई नहीं अच्छी स्लीप भी है जरूरी
“स्टूडेंट्स की हिडन सुपरपावर” है नींद, एग्जाम के दौरान सिर्फ पढ़ाई नहीं अच्छी स्लीप भी है जरूरी
Embed widget