जयपुर के हरमाड़ा इलाके में एक बार फिर बेकाबू डंपर का कहर दिखाई दिया. जहां डंपर की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई. जबकि उसका साथी गौरी शंकर गंभीर रूप से घायल हो गया.

Continues below advertisement

दरअसल, हरमाड़ा चौराहे पर डंपर की जोरदार टक्कर से बाइक सवार सोनू (30) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. जानकारी के मुताबिक दोनों युवक चोमू से जयपुर की ओर आ रहे थे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी और कई मीटर तक घसीटता चला गया. घायल को नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

बता दें कि कुछ दिन पहले ही डंपर कहर देखने को मिला था, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी. उसके बाद भी बेकाबू डंपरों का कहर थम नहीं रहा. पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है.

Continues below advertisement

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में लोहा मंडी के पास हुई थी. बताया जा रहा है कि हाईवे 14 पर लोहा मंडी पेट्रोल पंप की ओर जा रहा डंपर ब्रेक फेल होने के कारण नियंत्रण खो बैठा और कई वाहनों से टकरा गया, जिनमें मुख्य तौर पर कार और मोटरसाइकिल शामिल हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों ने घटनास्थल को भयानक बताया. तेज रफ्तार से आ रहा डंपर एक के बाद एक वाहनों से टकराता रहा और आखिरकार एक जोरदार टक्कर के बाद रुक गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई वाहन चकनाचूर हो गए और सड़क पर मलबा बिखर गया.

स्थानीय निवासी और आसपास के लोग तुरंत पुलिस और बचाव दल के साथ घायलों को निकालने में जुट गए. पीड़ितों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर और कांवटिया अस्पताल ले जाया गया.

इस हादसे को 15 दिन भी नहीं गुजरे थे कि गुरुवार को जयपुर में इसी इलाके में डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया. इसके बाद कई तरह के सवाल उठने लगे हैं.