एक्सप्लोरर

होली से पहले राजस्थान में मनी दिवाली, चैंपियंस ट्रॉफी में इंडिया की जीत पर चहुंओर खुशी

India Wins Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीत हासिल की. राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी और अन्य नेताओं ने टीम को जीत की बधाई दी.

Champions Trophy 2025: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. 12 साल के बाद भारत आई यह ट्रॉफी पूरे देश में खुशी लेकर आई है. इसी के साथ राजस्थान में भी खुशी की लहर है. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स के जरिए अपनी खुशी जाहिर की है टीम इंडिया की जीत को 'अविस्मरणीय' बताया. 

सीएम भजनलाल शर्मा ने लिखा, "चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के विरुद्ध अभूतपूर्व जीत दर्ज कर नया इतिहास रचने पर भारतीय क्रिकेट टीम के समस्त प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं. इस अविस्मरणीय एवं स्वर्णिम उपलब्धि पर प्रत्येक भारतवासी अत्यंत गौरवान्वित है. जय हिंद!"

'देशवासियों के लिए गर्व का पल'- दीया कुमारी
वहीं, डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने टीम इंडिया की जीत को 'ऐतिहासिक विजय' बताते हुए लिखा, "चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में न्यूज़ीलैंड को हराकर चैंपियन बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह शानदार जीत न केवल खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है, बल्कि भारतीय क्रिकेट के प्रति देशवासियों का अथाह समर्थन और प्रेम भी इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. यह जीत देशवासियों के लिए गर्व और खुशी का पल है."

'कई सालों तक याद रखी जाएगी ये जीत'- वसुंधरा राजे
इतना ही नहीं, बीजेपी की सीनियर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने लिखा, "चैंपियन जीत कर घर लौट रहे हैं. ICC चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में ऐतिहासिक जीत के लिए हमारे 'मेन इन ब्लू' को बधाई. एक शानदार मैच और उनके कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क का प्रमाण. यह जीत आने वाले कई सालों तक याद रखी जाएगी. बहुत बढ़िया खेला, टीम इंडिया!

'टीम इंडिया का बेहतरीन प्रदर्शन'- अशोक गहलोत
वहीं, विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं ने भी रोहित शर्मा और टीम इंडिया को जीत की बधाई दी है. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा, "अपने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया द्वारा ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीतना पूरे देश के लिए अत्यंत ही गर्व एवं खुशी का पल है. पूरी टीम को इस रोमांचक क्रिकेट मैच तथा यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतने पर हार्दिक बधाई."

सचिन पायलट बोले- 'क्या शानदार मैच था'
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भी टीम इंडिया की तारीफ करते हुए लिखा, "मेन इन ब्लू चैंपिंयस ट्रॉफी घर ले आए. क्या मैच था. टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन."

यह भी पढ़ें: माउंट आबू में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, बिना लाइसेंस वाले होटल पर जड़ा ताला

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान इन्होंने राजनीति, क्राइम और हेल्थ-लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी न्यूज के डिजिटल विंग में अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा को इतिहास, साहित्य और कविताएं पढ़ने में रुचि है. 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कर्नाटक को यूपी वाले रास्ते पर...', गृहमंत्री जी परमेश्वर के बुलडोजर एक्शन वाले बयान पर क्या बोले पी. चिदंबरम?
'कर्नाटक को यूपी वाले रास्ते पर...', गृहमंत्री जी परमेश्वर के बुलडोजर एक्शन वाले बयान पर क्या बोले पी. चिदंबरम?
बिहार में सरकार बनते ही जीतन राम मांझी ने शराबबंदी कानून पर कर दी बड़ी मांग, CM मान जाएंगे?
बिहार में सरकार बनते ही जीतन राम मांझी ने शराबबंदी कानून पर कर दी बड़ी मांग, CM मान जाएंगे?
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
जब बॉलीवुड ने पर्दे पर उतारे असली गैंगस्टर्स, अक्षय खन्ना से विवेक ओबेरॉय तक दिखें दमदार रोल
जब बॉलीवुड ने पर्दे पर उतारे असली गैंगस्टर्स, अक्षय खन्ना से विवेक ओबेरॉय तक दिखें दमदार रोल

वीडियोज

Triumph Thruxton 400 Review | Auto Live #triumph
Royal Enfield Goan Classic 350 Review | Auto Live #royalenfield
Hero Glamour X First Ride Review | Auto Live #herobikes #heroglamour
जानलेवा बॉयफ्रेंड की दिलरूबा !
Toyota Land Cruiser 300 GR-S India review | Auto Live #toyota

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कर्नाटक को यूपी वाले रास्ते पर...', गृहमंत्री जी परमेश्वर के बुलडोजर एक्शन वाले बयान पर क्या बोले पी. चिदंबरम?
'कर्नाटक को यूपी वाले रास्ते पर...', गृहमंत्री जी परमेश्वर के बुलडोजर एक्शन वाले बयान पर क्या बोले पी. चिदंबरम?
बिहार में सरकार बनते ही जीतन राम मांझी ने शराबबंदी कानून पर कर दी बड़ी मांग, CM मान जाएंगे?
बिहार में सरकार बनते ही जीतन राम मांझी ने शराबबंदी कानून पर कर दी बड़ी मांग, CM मान जाएंगे?
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
जब बॉलीवुड ने पर्दे पर उतारे असली गैंगस्टर्स, अक्षय खन्ना से विवेक ओबेरॉय तक दिखें दमदार रोल
जब बॉलीवुड ने पर्दे पर उतारे असली गैंगस्टर्स, अक्षय खन्ना से विवेक ओबेरॉय तक दिखें दमदार रोल
शुभमन गिल को टी20 टीम में होना चाहिए या नहीं? ये क्या कह गए गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा; जानें क्या बोले
शुभमन गिल को टी20 टीम में होना चाहिए या नहीं? ये क्या कह गए गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा; जानें क्या बोले
सुबह उठते ही सिर में होता है तेज दर्द, एक्सपर्ट से जानें इसका कारण
सुबह उठते ही सिर में होता है तेज दर्द, एक्सपर्ट से जानें इसका कारण
फर्जीवाड़ा कर तो नहीं लिया लाडकी बहिन योजना का लाभ, वापस करना पड़ेगा पैसा; कहीं आपका नाम भी लिस्ट में तो नहीं?
फर्जीवाड़ा कर तो नहीं लिया लाडकी बहिन योजना का लाभ, वापस करना पड़ेगा पैसा; कहीं आपका नाम भी लिस्ट में तो नहीं?
BCCI का अंपायर बनने के लिए कौन-सा कोर्स जरूरी, कम से कम कितनी मिलती है सैलरी?
BCCI का अंपायर बनने के लिए कौन-सा कोर्स जरूरी, कम से कम कितनी मिलती है सैलरी?
Embed widget